Showing posts with label #Waqf Law. Show all posts
Showing posts with label #Waqf Law. Show all posts

30 साल से सरकारी जमीन पर चल रहा था अवैध मदरसा, वक्फ कानून लागू होते ही संचालक ने खुद गिरवाया: मध्य प्रदेश के पन्ना का Video

वक़्फ़ कानून को लेकर मुसलमानों में ही दो ही नहीं कई फाड़ हो गए हैं। एक तरफ जहां वक़्फ़ जमींन का दुरुपयोग कर सड़क हंगामा करने से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच रहे हैं तो दूसरी तरफ सच्चाई को रूबरू हो अवैध मदरसे खुद ही हटा रहे हैं। हंगामा करने वाले कोई और नहीं, वक़्फ़ की जमींन हथिया कर चुटकी भर किराया देकर हर महीने करोड़ों कमा अपनी आने वाली पीडियों को राजशाही जिंदगी जीने का इंतेज़ाम कर रहे हैं। और वक़्फ़ की जमीनों से करोडो की की जा रही कमाई से लोगों को खरीदकर हंगामा किया जा रहा है। 
साभार सोशल मीडिया 

वक़्फ़ कानून के समर्थन में खड़े मुसलमान वक़्फ़ बोर्ड को ही ख़त्म करने के साथ-साथ ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड को भी ख़त्म करने की वकालत कर रहे हैं। मुसलमानों में इस्लाम का डर दिखाकर भड़काया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि वक़्फ़ का इस्लाम से कोई वास्ता नहीं। यह तो मुसलमानों को कांग्रेस से जुड़े रखने का कांग्रेस ने हथियार बनाकर मुसलमानों को पागल बना रखा है।       

वक्फ कानून पास होने के बाद अवैध कब्जाधारियों में इसका खौफ भी दिखने लगा है। मध्य प्रदेश के पन्ना में एक संचालक ने अवैध मदरसे को खुद गिरा दिया। मदरसा संचालक को पहले भी नोटिस दिया जा चुका था, मामला कोर्ट में पहुंच गया था, लेकिन अब कानून पास होने के बाद संचालक ने खुद ही मदरसा गिरा दिया।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सरकारी जमीन पर कब्जा कर एक अवैध मदरसा करीब 30 साल से चलाया जा रहा था। लेकिन वक्फ कानून के अमल में आते ही संचालक ने शनिवार (12 अप्रैल 2025) को खुद ही इस मदरसे को गिरवा दिया।

इस अवैध मदरसे का काफी समय से विरोध हो रहा था। इसके नाम पर बड़े पैमाने में चंदा भी लिया जा रहा था, जिसकी जाँच की जा रही है। पन्ना जिले की बीडी कॉलोनी में स्थित अवैध मदरसा की शिकायत प्रशासन और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा से भी की गई थी।

शिकायत के बाद एसडीएम ने मदरसा संचालक को नोटिस जारी किया था। प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही संचालक ने मजदूर लगाकर और बुलडोजर बुलाकर मदरसे को ध्वस्त करवा दिया।

मदरसा संचालक अब्दुल रऊफ कादरी का कहना है कि उसने ग्राम पंचायत से अनुमति ली थी। लेकिन अब यह क्षेत्र नगर निगम के अंतर्गत चला गया है, इसलिए निर्माण अवैध हो गया था।

पन्ना जिले की बीडी कॉलोनी में पिछले 30 वर्षों से अवैध मदरसा संचालित हो रहा था। प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन मदरसा संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया। वक्फ संशोधन बिल के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी, जिसके परिणामस्वरूप मदरसा संचालक ने स्वयं मदरसे पर बुलडोजर चलवा दिया। 

सरकारी जमीन पर बना था मदरसा 
पन्ना जिले की बीडी कॉलोनी में बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मदरसा बनाया गया था। कई वर्षों से स्थानीय लोग और समाजसेवी इस पर आपत्ति जता रहे थे, शिकायतें की गईं, लेकिन पहले कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप ये थे कि मदरसे के नाम पर पैसा वसूला जा रहा था और कुछ संदिग्ध गतिविधियां भी संचालित हो रही थीं। यह मदरसा 30 सालों से बिना वैध अनुमति के संचालित हो रहा था।
मामला लंबे समय से न्यायालय में लंबित था, इसलिए प्रशासन सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सका। लेकिन वक्फ संशोधन बिल और हाल की सख्त नीति के चलते प्रशासन ने नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन की चेतावनी के बाद मदरसा संचालक ने स्वेच्छा से बुलडोजर लगवाकर अवैध निर्माण को गिरवा दिया। उनका कहना है कि उन्हें ग्राम पंचायत से अनुमति मिली थी, पर अब जब वह क्षेत्र नगर निगम की सीमा में आ गया है, तो प्रशासन इसे अवैध मान रहा है। इसलिए उन्होंने विवाद को बढ़ाने की बजाय खुद निर्माण हटाने का फैसला किया।