Showing posts with label #linked ISI. Show all posts
Showing posts with label #linked ISI. Show all posts

पाकिस्तान के दलालों कहां हो? दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, ISI के 4 आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान भेजे थानों-मंदिरों के Video, भीड़भाड़ वाले इलाके में अंधाधुंध फायरिंग का था प्लान

                          दिल्ली पुलिस ने ISI के चार आतंकी गिरफ्तार किए (फोटो साभार : News18)
एक तरफ भारत में पल रहे पाकिस्तानी दलाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख अपने आका पाकिस्तान से बातचीत और व्यापार शुरू करने की वकालत कर रहे हैं ताकि उनके गुर्गे फिर से भारत में खून-खराबा कर अशांति फ़ैलाने में कामयाब हो सके और पकडे जाने पर victim card खेल आतंकिस्तान यानि पाकिस्तान को बेकसूर बताने की कहानियां गढ़ने लगे। पाकिस्तान के दलालों देखो दिल्ली पुलिस ने तुम्हारे आका के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अब मुस्लिम की बजाए हिन्दुओं को फंसा खुनी खेल खेलने की तैयारी चल रही है।    

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से चार खतरनाक आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम साजन उर्फ हनी, गगनप्रीत, रिषी, शुभदीप है।

ये चारों आतंकी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाहजाद भट्टी के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश रह रहे थे। पुलिस ने इनके पास से तुर्की की मशहूर जिगाना पिस्टल समेत विदेशी हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

जाँच में सामने आया है कि पकड़े गए आतंकियों में से गगनप्रीत को बेहद खतरनाक काम सौंपा गया था। वह दिल्ली के पुलिस थानों, चौकियों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की रेकी कर रहा था। उसने इन जगहों के Video बनाकर पाकिस्तान भी भेजे थे।

उसे दिल्ली में किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने का टास्क मिला था। इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने पंजाब के अमृतसर और दिल्ली में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।

अवलोकन करें:-

117 भारतीय और पाकिस्तानी हस्तियों ने मोदी-शहबाज को पत्र लिखने वाले गद्दारों को बीजेपी का जवाब - आत

सबसे पहले शुभदीप सिंह को पकड़ा गया, जो ड्रोन से आने वाले हथियारों की खेप लेता था। उसकी निशानदेही पर गुरजंत सिंह, और गगनप्रीत को दबोचा गया। पुलिस अब इनके बाकी मददगारों की तलाश कर रही है।