Showing posts with label #love jehad. Show all posts
Showing posts with label #love jehad. Show all posts

श्रद्धा के आंतों का बना दिया ‘कीमा’


आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) मुंबई के एक होटल में शेफ की नौकरी कर चुका है। इस दौरान उसने मुर्गा और बकरा काटने की ट्रेनिंग ली थी। मीडिया रिपोर्टों में जो तथ्य सामने आ रहे हैं उससे लगता है कि अपने इस ‘हुनर’ का इस्तेमाल उसने दिल्ली में श्रद्धा वाकर (Shraddha Walker) की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने में भरपूर किया। कथित तौर पर 27 साल की श्रद्धा के आंतों का उसने कीमा बना दिया था।

अब चर्चा यह भी हो रही है कि दिल्ली और केंद्र सरकारों को इसके ही नहीं बल्कि इसके पूरे परिवार के बैंक खाते, और किन-किन संस्थानों और रसूकदारों की भी जाँच होनी चाहिए। आफताब ने अब तक कितनी लड़कियों का यौन शोषण किया है। 2014 में मोदी सरकार आने के बहुत पहले से ही भारत में love jehad पर कार्यवाही की मांग चल रही है। बाकायदा लड़की की उम्र, जाति और धर्म के नाम से उनकी कीमत भी प्रकाशित होती रहती थी। इतना ही नहीं, अपने जाल में फांसने तक का खर्चा भी दिया जाता है। इसलिए ऐसे मामलों की गंभीर जाँच जरुरी है और अगर मोदी सरकार के राज में इसकी गंभीरता से जाँच नहीं हुई तो कभी नहीं हो सकती। यही वजह है कि बैंक खातों की जाँच की मांग हो रही है। 

द प्रिंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सबसे पहले आफताब ने आंतों को ही फेंका था। रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शव को छोटे-छोटे हिस्सों में काट फ्रिज में स्टोर किया गया। शव के टुकड़ों के साथ आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स भी रखी थी। शव के टुकड़े करने के लिए उसने एक फुट लंबी आरी का इस्तेमाल किया था।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा की हत्या के बाद भी आफताब सामान्य जीवन जी रहा था। उसने कई महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाए। इस हत्या के बाद डेटिंग एप के जरिए संपर्क में आई एक लड़की को भी वह दिल्ली के महरौली की उस फ्लैट में लेकर आया था, जिसमें श्रद्धा के शव के कटे हुए टुकड़े रखे थे।

उसने हत्या करने के बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें वह करीब 18 दिनों तक एक-एक कर फेंकता रहा। श्रद्धा के कटे सिर को वह रोज देखता था। शव के टुकड़ों को आफताब काली पन्नी में रखकर ठिकाने लगाता था।

ताजा जानकारी में यह भी सामने आया है कि आरोपित ने श्रद्धा के क़त्ल के दौरान बिखरे खून की सफाई के लिए केमिकल गूगल पर सर्च किया था। इन केमिकल को मँगवा लेने के बाद उसने श्रद्धा की लाश बाथरूम में रख दी थी। बाद में उसने लाश के छोटे-छोटे पीस काटे और उसे फ्रिज में रखा। बाद में उसने केमिकल से बाकायदा फर्श और फ्रिज को धोया। आफ़ताब उसी कमरे में सोता भी था, जहाँ उसने श्रद्धा की लाश को काट कर रखा था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक आफ़ताब श्रद्धा की लाश के साथ कुल 22 दिनों तक रहा था। सबसे पहले उसने श्रद्धा के हाथों को काटा था फिर पैरों को। इसके बाद उसने बाकी अंग भी काटे। कटे हुए अंगों को वो फ्रिज में रखने से पहले बोरिक एसिड से धोता था। जिस फ्रिज के एक हिस्से में उसने श्रद्धा की लाश रखी थी, उसी फ्रिज के दूसरे हिस्से में वो बिस्किट, दूध, मक्खन और कोल्डड्रिंक आदि रखता था।

कहा जा रहा 18 मई 2022 को श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफ़ताब 10 जून तक उसका इंस्टाग्राम चला रहा था। ऐसा करने के पीछे उसका मकसद श्रद्धा को जिन्दा दिखाना था। इस दौरान वो आने वाले मैसेजों का श्रद्धा बनकर जवाब भी देता था। श्रद्धा की लाश को ठिकाने लगाने के बाद आफताब ने फ़्लैट चेंज कर लिया था।

केरल : एलडीएफ के सहयोगी दल कांग्रेस (एम) के नेता ने भी माना लव जिहाद को

लव जिहाद को लेकर बीजेपी मुखर रही है, लेकिन कांग्रेस और वामपंथियों समेत तमाम दल लव जिहाद को कालीन के नीचे छुपाने की कोशिश करते रहे हैं। अब केरल में एलडीएफ के घटक दल के एक नेता के बयान से जाहिर हो गया है कि लव जिहाद एक सच्चाई है और बीजेपी द्वारा सत्ता में आने पर इसके खिलाफ कानून बनाने की बात करना बिलकुल सही है। केरल में चुनाव प्रचार के दौरान माकपा नीत एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के नेता लव जिहाद के मुद्दे से लगातार किनारा करते दिख रहे हैं, लेकिन सत्तारूढ़ एलडीएफ के घटक केरल कांग्रेस (एम) के एक नेता के बयान ने इस मामले पर राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है। केरल कांग्रेस एम नेता जोस के. मणि ने कहा है कि अगर लव जिहाद का कोई मामला आता है, तो उसकी जांच होनी चाहिए। 

एक टीवी कार्यक्रम के दौरान केरल कांग्रेस (एम) के नेता जोस के. मणि द्वारा दिए गए बयान का केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) ने समर्थन किया है और कहा है कि राज्य में लव जिहाद एक सच्चाई है। हालांकि, वामपंथियों के रुख को देखते हुए मणि ने सोमवार को इस मुद्दे पर अपने कदम पीछे खींच लिए। उन्हें लगा कि भाकपा और माकपा समेत एलडीएफ के अन्य घटक दलों को यह पसंद नहीं आएगा। ईसाई बहुल पाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मणि ने रविवार को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान यह मुद्दा उठाया था।

एक सवाल के जवाब में मणि ने कहा, अगर ऐसा कोई मुद्दा सामने आता है तो उसकी जांच करनी चाहिए। उसका निदान करना चाहिए। फिर भी लोगों में इसे लेकर शंकाएं हैं तो उसका स्पष्टता से अध्ययन किया जाना चाहिए। मणि के बयान का स्वागत करते हुए केसीबीसी के प्रवक्ता फादर जैकब पलाकप्पिलै ने कहा कि वह मुद्दे पर मणि के जवाब से खुश हैं और उन्होंने राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से मामले पर अपना रुख बताने को कहा। इस बाबत प्रतिक्रिया देने को कहे जाने पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कन्नूर में कहा कि उन्हें केरल कांग्रेस नेता के इस तरह के बयान की कोई जानकारी नहीं है।

प्रदेश भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन ने कहा कि मणि के बयान से साबित हो गया है कि भाजपा जो मुद्दा उठा रही है, वह राज्य में प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य में सरकार बनने पर ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने का वादा किया है। जाहिर है, लव जिहाद के मुद्दे को गलत और बेबुनियाद साबित करने की कोशिश करते रहे कांग्रेसियों और वामपंथियों को  मणि के बयान ने आईना तो दिखा ही दिया है।