Showing posts with label #protesting-farmers. Show all posts
Showing posts with label #protesting-farmers. Show all posts

छेड़ोगे तो छोड़ूंगा नहीं… किसानों के मुद्दे पर मामा(शिवराज सिंह चौहान) ने कांग्रेस के सारे धागे खोल दिए; तथाकथित किसान बने राहुल को भी किया बेनकाब


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 अगस्त 2024 को राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के सारे धागे खोलते हुए जमकर लताड़ लगाई। कांग्रेस पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि मैंने कहा था मुझे छेड़ो मत। अगर छेड़ोगे तो छोडूंगा नहीं। ये किसान गोलीबारी की बात कर रहे है। जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी अलग-अलग राज्यों में तब गोली चला करती थी और कई किसान मारे गए थे। आज वही कांग्रेस हमसे किसानों को लेकर सवाल पूछती है। इनके साथ दिग्विजय सिंह बैठे हैं, इनके हाथ खून से सने हैं। 24-24 किसानों को मारा था।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि साल 1986 में जब कांग्रेस की सरकार बिहार में थी, तब 23 किसानों की मौत गोलीबारी हुई थे। 1988 में दिल्ली में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों पर गोली चलाई गई थी, उसमें दो किसान मारे गए थे। 1988 में मेरठ में किसानों पर फायरिंग में 5 किसान मारे गए। दम है तो सुन के जाओ। 23 अगस्त 1995 में हरियाणा में गोली चलाई , जिसमें 6 किसान मारे गए थे। 19 जनवरी 1998 को मुलताई, एमपी में किसानों पर गोली चली, कांग्रेस की सरकार थी, 24 क‍िसान मारे गए। मैं शालीनता से बात करना चाहता हूं, लेकिन ये छेड़ेंगे तो में छोड़ूंगा नहीं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं।