Showing posts with label #raped women. Show all posts
Showing posts with label #raped women. Show all posts

कुरान लेकर आए थे हमास के आतंकी, दोस्तों के शवों के सामने ही किया महिलाओं का बलात्कार

इजरायल में हमास के आतंकियो ने म्यूजिक पार्टी पर हमला बोल कर 260 से अधिक लोगों को मार दिया (चित्र साभार: इजरायल विदेश मंत्रालय)
हमास के इस्लामी आतंकियों की बर्बरता जिस जगह पर सबसे ज्यादा देखी गई है, वह इलाका गाजा बॉर्डर से सटा है। दक्षिणी इजरायल के इस हिस्से में एक संगीत समारोह पर आतंकियों ने हमला किया था। यहाँ से अब तक 260 शव मिलने की पुष्टि हो चुकी है। चश्मदीदों के मुताबिक दोस्तों की शवों के पास ही महिलाओं से आतंकियों ने बलात्कार किया।

7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास आतंकियों के हमले में 700 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सबसे अधिक मौतें संगीत समारोह पर हुए हमले में हुई। म्यूजिक फेस्टिवल में 4000 से अधिक लोग शामिल थे। हमास के आतंकियों ने घेर कर इन पर हमला किया है।

 इस हमले में जीवित बचे लोगों से बातचीत पर टैबलेटमैग ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। चश्मदीदों के अनुसार पार्टी पर हमला सुबह 7 बजे चालू हुआ। पार्टी अपने चरम पर थी और अधिकांश लोग संगीत में डूबे थे। सबसे पहले कुछ धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने लोगों को मौके से निकालना शुरू किया।

लेकिन इसके 5 मिनट के भीतर ही हमास के आतंकी पिकअप ट्रक्स में भरकर आए और पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

लोगों ने नेगेव रेगिस्तान की तरफ भागने का प्रयास किया तो आतंकियों ने उधर से भी घेराबंदी कर दी। एक चश्मदीद ने बताया कि कुछ हमास आतंकियों ने एक लड़के के साथ आई उसकी महिला मित्र को अगवा कर लिया। उसने यह भी बताया कि पार्टी में आई महिलाओं का हमास के आतंकियों ने उनके दोस्तों के शवों के सामने ही बलात्कार किया।

आतंकियों ने बलात्कार करने के बाद कई महिलाओं की हत्या कर दी। कई को अगवा कर गाजा ले गया, जहाँ उनको शहर भर में मारते-पीटते हुए घुमाया गया। एक अन्य चश्मदीद जो कि घटनास्थल पर हमले के बाद भी गया था ने बताया कि उसने महिलाओं कि क्षत-विक्षत लाशें देखी। इन्हें नजदीक से गोली मारी गई थी। उसके अनुसार गाड़ियों पर भी गोलियाँ बरसाई गईं थी और ग्रेनेड से उन्हें उड़ा दिया गया था।

हमास के हमले में जिन्दा बचे कुछ लोगों ने बताया कि वो भाग कर पास की झाड़ियों में छुप गए थे। हमास के आतंकी उन्हें देख नहीं पा रहे थे लेकिन चारों तरफ से गोलियों की बौछार हो रही थी। बचने वालों का कहना है कि वह घंटों तक ऐसे ही पड़े रहे। बाद में कुछ लोगों ने पास की सड़क पर जाने का फैसला किया। इजरायल के सुरक्षा बलों ने इलाके को हमास से खाली करवाने के बाद इन लोगों को बचाया। इजरायली सुरक्षा बलों को हमास के आतंकियों की गाड़ियों से गोला-बारूद और और कुरान की प्रतियाँ मिली हैं।