Showing posts with label #sexually abuse. Show all posts
Showing posts with label #sexually abuse. Show all posts

बिहार : मौलवी का छात्रा से अश्लील हरकतें करते वीडियो वायरल

                                                                                                  साभार- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट
बिहार के सीवान जिले में रविवार (29 जुलाई 2023) से एक मौलवी की अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता स्कूल की एक नाबालिग छात्रा बताई जा रही है। आरोपित मौलवी का नाम सलाउद्दीन अंसारी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोपित मौलवी के खिलाफ काला जादू करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला सीवान के आंदर बाजर थानाक्षेत्र का है। वायरल हो रहे वीडियो में मौलवी सलाउद्दीन अंसारी स्कूली ड्रेस में खड़ी छात्रा को गलत ढंग से छूता दिखाई दे रहा है। छात्रा की तरफ से भी कोई विरोध नहीं हो रहा है।

 इलाके में वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने मौलवी को जादू-टोना करने वाला बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की माँग की है। लोगों का आरोप है कि मौलवी झाड़-फूँक के जरिए लड़कियों का शोषण करता है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आंदर बाजर थाना क्षेत्र में पीर बाबा की एक मजार है। कुछ समय पहले ही यहाँ एक मौलवी आया था। वह लोगों को बुरी रूहों से बचाने का दावा करते हुए झाड़-फूँक का काम करने लगा। लोगों का कहना है कि मौलवी की बातों में आकर कई स्थानीय महिलाएँ मौलवी के पास जाने लगीं। मौलवी भी उन्हें कथित तौर पर राहत देने के नाम पर उनके सिर पर झाड़ू चलाता था। उन्हीं तमाम महिलाओं में वह पीड़िता छात्रा भी बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों का यह भी आरोप है कि पीड़ित छात्रा पिछले कई दिनों से मौलवी के यौन शोषण का शिकार हो रही थी। किसी ने चुपके से मौलवी की वीडियो बना कर वायरल कर दी।

वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए आंदर थाना प्रभारी कुमार वैभव ने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है। ETV से बात करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि जाँच पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।