Showing posts with label #spitting on women hair. Show all posts
Showing posts with label #spitting on women hair. Show all posts

‘इस थूक में जान है’: जावेद हबीब ने महिला के बालों में ​थूका

                                         जावेद हबीब का महिला के बालों में थूकते हुए
सोशल मीडिया पर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक महिला के बालों में थूकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर जावेद हबीब के बॉयकॉट की माँग कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में हबीब कुर्सी पर बैठी एक महिला के बालों को सेट कर रहे हैं। इस दौरान वो महिला के बालों को गंदा बताते हुए शैम्पू करने को बोल रहे। इसी क्रम में वो आगे पानी कम होने की बात करते हुए महिला के बालों पर थूक देते हैं। साथ ही कहते हैं, “इस थूक में जान है।” इस दौरान वहाँ मौजूद तमाम लोग तालियाँ बजाते हुए हँसते दिखाई देते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद अब वो महिला सामने आई है, जिसके बालों में थूका गया था। महिला ने अपना नाम पूजा गुप्ता बताया है। उसने बताया है, “मैं बड़ौत की रहने वाली हूँ। मैं एक पॉर्लर चलाती हूँ। मैं जावेद हबीब के सेमिनार में गई थी। उन्होंने ही मुझे मंच पर मुझे बाल कटवाने के लिए बुलवाया था। इस दौरान उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की। यह दिखाने की कोशिश की कि अगर पानी न हो तो थूक से ही बाल काट सकते हो। मैं अपने गली के नाई से बाल कटवा लूँगी पर जावेद हबीब से कभी नहीं।”

शेफाली वैद्य ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा है, “जिस महिला पर थूका गया वो हँस रही और बाकी सभी ताली बजा रहे हैं। यह घृणित है।”

अजमेर के डिप्टी मेयर नीरज जैन ने भी जावेद हबीब के बहिष्कार की माँग की है। साथ ही उन्होंने इस हरकत को ‘थूक जिहाद’ बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है। इसी सप्ताह जावेद हबीब ने होटल किंग विला में आयोजित वर्कशॉप में डेमोस्ट्रेशन दिया था। यह होटल हाइवे पर स्थित है। इस मामले में एसएसपी मुजफ्फरनगर का कहना है कि वायरल वीडियो की जाँच करवाई जा रही है। पुष्टि होने पर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।