Showing posts with label #tallest statue. Show all posts
Showing posts with label #tallest statue. Show all posts

अयोध्या के बाद गोवा में भी गूँजेगा ‘जय श्रीराम’ : प्रधानमंत्री मोदी करेंगे भगवान की सबसे ऊँची मूर्ति का अनावरण

             मोदी द्वारा गोवा में भगवान राम की 77 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण (साभार: ईटीवी, न्यूज 18)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (28 नवंबर 2025) को गोवा के दक्षिणी जिले में स्थित श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह जानकारी मठ की ओर से दी गई है। पीएम मोदी दोपहर 3:45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेंगे, जहाँ उनके लिए परिसर में ही एक विशेष हेलिपैड तैयार किया गया है।
28 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी गोवा के गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ में 77 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे दरअसल गोकर्ण पर्तगाली मठ के 550 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी कांस्य से बनी 77 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे ये प्रतिमा गुजरात की नर्मदा नदी के किनारे बने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तरह होगी 
गोकर्ण पर्तगाली मठ में बनी ये प्रतिमा बेहद खास है, क्योंकि इसका स्वरूप अयोध्या की मूर्ति से काफी मिलता है इसमें भगवान राम के हाथ में धनुष और बाण हैं और चेहरे पर सौम्यता और दिव्यता का भाव है

नोएडा के फेमस मूर्तिकार राम सुतार के देखरेख में बनी है प्रतिमा

गोवा में लगने वाले भगवान श्रीराम की प्रतिमा को नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के मार्गदर्शन में बनाया जा रहा है इससे पहले राम सुतार ने गुजरात में बनी भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को डिजाइन किया था अब उन्होंने गोवा की राम मूर्ति को डिजाइन किया है राम भगवान की मूर्ति के अलावा, एक रामायण थीम पार्क और राम संग्रहालय का निर्माण भी किया जा रहा है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रतिमा दुनिया में भगवान राम की सबसे ऊँची प्रतिमा होगी। भगवान राम की इस प्रतिमा को मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने तैयार किया है, जिन्होंने गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ भी डिजाइन किया था।

मठ की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास देम्पो ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी प्रतिमा अनावरण से पहले मठ परिसर में स्थित मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू, मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

550 वर्ष होने के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम

 मठ की परंपरा के 550 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देम्पो ने बताया कि मठ परिसर का निर्माण 370 वर्ष पहले दक्षिण गोवा के कनकोना स्थित पर्तगल गाँव में किया गया था। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिदिन 7,000 से 10,000 श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त की गई है।

गोवा के सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि सदियों से आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित इस मठ को पूरी तरह से पुनर्निर्मित कर आधुनिक स्वरूप दिया गया है।

अयोध्या में ‘धर्म ध्वज’ फहराने के बाद नया अध्याय

भगवान राम की यह भव्य प्रतिमा ऐसे समय में अनावरण हो रही है जब कुछ ही दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ‘धर्म ध्वज’ फहराया था। इस ऐतिहासिक अवसर पर RSS प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित हजारों साधु-संत और श्रद्धालु उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सदियों पुराने घाव अब भर रहे हैं और देश एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक चेतना का साक्षी बन रहा है।