Showing posts with label #woman harassment. Show all posts
Showing posts with label #woman harassment. Show all posts

Anti Aurat Party=AAP : पंजाब के मंत्री बलकार सिंह का अश्लील वीडियो आया सामने; मालीवाल के बाद एक और महिला उत्पीड़न

दिल्ली के विवादित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोगों में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। ताजा मामला पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक सीनियर नेता का है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक मंत्री का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंजाब सरकार के मंत्री बलकार सिंह अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि AAP नेता बलकार सिंह ने नौकरी मांगने आई एक 21 साल की लड़की को वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा। इतना ही नहीं आप सरकार का यह मंत्री वीडियो कॉल के दौरान ही उसके सामने हस्तमैथुन भी करने लगा। बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने बलकार सिंह को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

आम आदमी पार्टी सिर्फ महिलाओं का सम्मान करने का दिखावा करती है, असल में महिलाओं से दुव्यवहार करना इस पार्टी के नेताओं की रग-रग में बसा है। इससे पहले भी खुद अरविंद केजरीवाल समेत उनकी पार्टी के कई विधायकों और नेताओं पर महिलाओं से बदसलूकी के संगीन आरोप लग चुके हैं। कई तो जेल की हवा भी खा चुके हैं।

 

आप भी देखिए केजरीवाल के नेताओं की करतूत-

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट 

केजरीवाल और उनकी पार्टी में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान का मामला सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट से भी समझ सकते हैं। दिल्ली में सीएम हाउस में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की गई। स्वाति ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया। स्वाति मालीवाल पुलिस में शिकायत लिखवाने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करा चुकी है। लेकिन AAP का कहना है कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना के पीछे बीजेपी है। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर भी केजरीवाल की पार्टी को फटकार लगा रहे हैं।

जबकि इसके पहले केजरीवाल के करीबी सांसद संजय सिंह ने स्वाति सिंह के साथ बदसलूकी की बात कबूल की थी। और उन्होंने कहा था कि सीएम केजरीवाल ने विभव के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

लेकिन कार्रवाई की बात तो दूर केजरीवाल लखनऊ में विभव कुमार के साथ घूमते दिखे। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब केजरवाल से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साधते हुए माइक समाजपार्टी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर बढ़ा दिया।

केजरीवाल बोले समझौता कर लो
केजरीवाल के पहले कार्यकाल में नरेला से आप कार्यकर्ता सोनी ने मौत से पहले पार्टी के ही एक कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि रमेश भारद्वाज की शिकायत लेकर वह मुख्यमंत्री से भी मिली थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारद्वाज से समझौता करने को कहा। 

शरद चौहान को जाना पड़ा जेल
सोनी मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान को जेल भी जाना पड़ा क्योंकि सोनी ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। सोनी ने विधायक शरद चौहान पर रमेश भारद्वाज को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।

दिल्ली के कानून मंत्री ने दिखाया कानून को ठेंगा

दिल्ली सरकार में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती अपने ही घर में कानून की धज्जियां उड़ाते रहे। खुद उनकी पत्नी लिपिका मित्रा उनसे खौफ खाती रही। पत्नी ने प्रेग्नेन्सी के दौरान अपने ऊपर कुत्ता छोड़ने और प्राइवेट पार्ट पर कुत्ते से कटवाने का आरोप भी अपने पति पर लगाया। सोमनाथ भारती ने 2014 में मालवीयनगर के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में अफ्रीकी मूल की महिलाओं के घर भीड़ के साथ पहुंचकर छापा मारा, इस दौरान माहिलाओं के साथ भीड़ ने छेड़छाड़ किया। 

महिला कल्याण मंत्री संदीप कुमार का कारनामा

पहले कार्यकाल में दिल्ली सरकार में महिला कल्याण मंत्री संदीप कुमार की ऐसी सीडी सामने आयी जिसमें संदीप कुमार महिलाओं के साथ अंतरंग अवस्था में थे। जब हंगामा बरपा और सीडी के पीछे का सच परत दर परत सामने आने लगा तो लोग चकित रह गये।

कानून मंत्री दिनेश मोहनिया भी पहुंचे जेल
सोमनाथ भारती के बाद दिल्ली सरकार के कानून मंत्री दिनेश मोहनिया पर भी महिला से बदसलूकी का आरोप लगा। दिनेश मोहनियां पर न सिर्फ एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया था, बल्कि एक बुजुर्ग ने भी उनके खिलाफ थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया था। गैरजमानती धाराओं की वजह से दिनेश को तिहाड़ जाना पड़ा।

आप विधायक ने दी रेप और हत्या की धमकी

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्लाह खान पर उनके ही इलाके में रहने वाली एक महिला ने बलात्कार और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। जामिया नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार विधायक शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे। 

AAP नेता अब्दुल रहमान पर मुकदमा दर्ज
दिल्ली के जाफराबाद थाने में आम आदमी पार्टी के विधायक अब्दुल रहमान के खिलाफ 28 फरवरी 2021 को एफआईआर दर्ज की गई। सीलमपुर से आप विधायक रहमान के ऊपर एक महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक अब्दुल रहमान ने उनके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की। आजतक की खबर के अनुसार अब्दुल रहमान रविवार को जाफराबाद इलाके में नगर निगम के उपचुनाव के दौरान मौजूद थे। तभी उनकी एक महिला के साथ कोई बहस हुई थी।

नौकरी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप
आप नेता रमन स्वामी पर संगीन इल्जाम लगा कि उन्होंने शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने नेताजी पर दोस्ती के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देने और बलात्कार करने का आरोप लगाया जो मेडिकल परीक्षण में साबित भी हुआ। रमन स्वामी पर 2014 में बलात्कार का केस दर्ज हुआ।

कांग्रेस प्रत्याशी के घर घुसकर छेड़छाड़
दिल्ली के सीमापुरी से केजरीवाल के पहले कार्यकाल में आम आदमी पार्टी विधायक धर्मेन्द्र कोली पर पूर्व कांग्रेस विधायक के घर में घुसकर छेड़छाड़ और दंगा करने के आरोप लगे। कोली के खिलाफ ये आरोप कांग्रेस नेता वीर सिंह धींघन ने लगाए थे। उनका कहना था कि विजय जुलूस के दौरान विधायक ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ किया। 

मनोज कुमार पर घरेलू हिंसा के आरोप
केजरीवाल से कोंडली से विधायक मनोज कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। महिला का कहना था कि ससुरालवालों के अत्याचार से तंग आकर उसने घर छोड़ दिया था। दो साल से वह अपने मायके में रह रही है। 

राखी बिड़लान के पिता पर बलात्कार के आरोप
पहले कार्यकाल में मंगोलपुरी की विधायक राखी बिड़लान और उनके पिता एवं आप के सदस्य राम प्रताप गोयल पर 24 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा। उनपर आरोप लगा कि उन्होंने महिला को एमसीडी चुनाव में टिकट दिलवाने का लालच दिखाकर अपने झांसे में फंसा एक दिन उस महिला को अपने रोहिणी स्थित सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने नबबंर 2016 में उन्हें गिरफ्तार किया था।

राजेश ऋषि पर परेशान करने का आरोप
पहले कार्यकाय में ही आम आदमी पार्टी के जनकपुरी पश्चिम के विधायक राजेश ऋषि का नाम सुसाइड नोट में लिखकर एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना 15 जुलाई 2016 की है। महिला ने पुलिस के पास दर्ज शिकायत में भी विधायक का नाम लिया। उसने विधायक राजेश ऋषि और उनके एक साथी पर परेशान करने का आरोप लगाया।

अब देखते हैं कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी महिलाओं का कितना सम्मान करती है…

महिलाओं के सोने के स्थान पर लगावाए सीसीटीवी कैमरे

साल 2020 में दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर आरोप लगा कि उन्होंने महिलाओं के सोने के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगावाए है। उपर आरोप लगा कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही महिला पार्षदों के बैठने और सोने के स्थान पर कैमरे लगवा दिए हैं। इस पर दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से मुलाकात कर केजरीवाल के खिलाफ निजता के अधिकार का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई करने का आग्रह किया। योगिता सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने निगम की महिला नेताओं पर नजर बनाए रखने लिए जिस हथकंडे का इस्तेमाल किया, वह सरासर अशोभनीय और अनैतिक है। अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी-सी भी नैतिकता बाकी है, तो उन्हें निगम की महिला नेताओं से माफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए मंगलवार, 15 दिसंबर,2020 को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से जवाब मांगा।

महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी और मारपीट
दिल्ली के मटियाला वार्ड से ‘आप’ के पार्षद रमेश मटियाला के खिलाफ 31 मई, 2021 को पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। सोशल मीडिया पर पीड़ित महिला कार्यकर्ता का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें म​हिला ने खुद फेसबुक पर अपनी आपबीती सुनाई थी। वायरल वीडियो में पीड़िता का कहना है कि रमेश मटियाला ने अपनी उपस्थिति में दो महिला कार्यकार्ताओं को बुलवाया और मुझ पर हमला करवाया। रमेश ने उन्हें थप्पड़ मारने को भी कहा। इसके अलावा मेरे पोस्टर और बैनर जो मैंने टेस्ट कैंप के लिए लगवाया था, महिलाओं से उसे फाड़ने को कहा।