Showing posts with label #yoga Instructor. Show all posts
Showing posts with label #yoga Instructor. Show all posts

राजस्थान के डिप्टी CM सचिन पायलट से ज्यादा कमाती हैं पत्नी सारा

'कहते हैं हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है।' कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट के साथ भी कुछ ऐसा ही है। राजस्‍थान में कांग्रेस की जीत के जादूगर और अब राजस्थान के डिप्टी सीएम बने युवा नेता सचिन पायलट की पर्सनल लाइफ भी काफी रोचक है। सचिन ने कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह की बेटी सारा अब्‍दुल्‍लाह से शादी की है। खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेस को टक्कर देने वालीं सारा काफी ग्लैमरस हैं।
पति से ज्यादा है सारा की आमदनी
विधानसभा चुनाव से पहले पायलट की ओर से दिए गए एफिडेविट में उन्होंने अपनी संपत्ति 5 करोड़ घोषित की थी। एफिडेविट के अनुसार सचिन की आमदनी पत्नी सारा से काफी कम है। उनकी इनकम 10 लाख रुपए बताई गई है। जबकि, सारा पायलट की आमदनी सोशल वर्क से ही सालाना 19 लाख रुपए से ज्यादा की है।
योगा इंस्ट्रक्टर हैं सारा
सचिन के इस मुश्किल सफर में उनकी पत्नी सारा पायलट की भूमिका भी बहुत अहम हैं। सारा पायलट ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठा रखा हैं और यही कारण है कि सचिन पार्टी के कामकाज पर पूरा फोकस कर पाए हैं। बता दें कि, सारा सोशल वर्कर के साथ एक ट्रेंड योगा इंस्ट्रक्टर भी हैं।
एक वक्त था जब सारा और सचिन की लव स्टोरी खूब चर्चा में रही थी। कई कट्टरपंथियों के विरोध के बावजूद सचिन और सारा ने 15 जनवरी 2004 में एक सादे समारोह में शादी की थी।
चुनाव जीतने के बाद खुश हुए थे सारा के पिता
एक इंटरव्यू में सारा ने बताया था कि, हमारी शादी आसान नहीं थी। शादी से पहले सचिन ने कभी राजनीति में करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन, पिता राजेश पायलट की मौत के बाद उन्हें राजनीति में आना पड़ा। शादी के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने राजनीति ज्वाइन कर ली और इलेक्शन भी लड़ा। उस इलेक्शन में उन्हें जीत हासिल हुई और मेरे पिता ने भी उन्हें दामाद के रूप में स्वीकार कर लिया। सारा का साथ पाकर सचिन राजनीति में तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते गए। सारा पायलट और सच‍िन पायलट के दो बेटे हैं जिनका नाम आरान और वीहान है।
सचिन बने सबसे कम उम्र में सांसद
राजस्‍थान में कांग्रेस की राजनीति के युवा चेहरे के रूप में उभरे हैं सचिन पायलट का जन्म 7 सितंबर 1977 को यूपी के सहारनपुर में हुआ है। उनके पिता राजेश पायलट भी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं।