Showing posts with label 34 kilowatts. Show all posts
Showing posts with label 34 kilowatts. Show all posts

आजम खान की बीवी तंज़ीम फातिमा ने भरा बिजली चोरी के ₹29.77 लाख का हर्जाना,

आजम खान, तंजीन फातिमा
आजम खान खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने भरा हर्जाना
क्या बात है, चुनावों में जनता को अपराधों और भ्रष्टाचार को दूर करने पर खूब वायदे किये जाते हैं, लेकिन जब नेता ही चोरी करेंगे, फिर अपराधियों को कौन पकड़ेगा? नेताओं का ये हाल उस समय है, जबकि इनको मुफ्त में केवल एक ही महीने इतनी सुविधाएं मिलती है, उस धन से एक गरीब आदमी एक वर्ष का राशन भर ले। उस स्थिति में जब नेता चोरी करें, तो अपराधियों का शेर होना लाज़िम है। क्या ऐसे नेता एक भी वोट के हक़दार हैं? 
आज देश में बिजली चोरी या दूसरे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। जिसका अंजाम ईमानदारी से रह रहे उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। वास्तव में बुद्धिजीवी ठीक कहते हैं कि आज जनसेवा के नाम पर जनसेवकों ने ही लूट मचा रखी है। पहले भी जनसेवक हुए हैं, लेकिन आज के नेताओं ने तो गजब की लूट मचा रखी है। वोट लेते समय भोली शक्ल बनाते हैं। लेकिन चुनावों में आया चन्दा भी डकारने में पीछे नहीं। जबकि लोग चुनावों में चन्दा यानि दान के रूप में देते हैं और किसी भी धर्म में दान में हेराफेरी क्षमा योग्य नहीं है।     
उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन करने से पहले सपा सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने बिजली विभाग का जुर्माना भर दिया है।
बिजली विभाग ने बिजली चोरी के आरोप में तंजीन फातिमा ₹29.77 लाख जुर्माना लगाया था। जुर्माने में समन शुक्ल ₹3,40,000 और राजस्व निर्धारण ₹26,37,269 था। ये चोरी हमसफर रिजॉर्ट में पकड़ी गई थी, जिसे आजम खान का परिवार संचालित करता है।
बिजली विभाग के अधिकारी संजय गर्ग ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद हमसफर रिजॉर्ट में लगभग 34 किलो वाट बिजली चोरी के लिए समन भेजा गया था, जिसकी मूल्यांकन राशि 29.77 लाख रुपए थी। इसका भुगतान कर दिया गया है।
अधिकारी के मुताबिक हमसफर रिजॉर्ट में बिजली कनेक्शन समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा के नाम पर है।

हमसफर रिजॉर्ट में 5 किलोवाट के कनेक्शन के अतिरिक्त 33, 870 वाट बिजली का उपयोग मिला था। यहाँ 5 विंडो एसी, 10 पंखे, 9 स्प्लिट एसी सहित कनेक्शन से ज्यादा लोड की चोरी पाई गई थी। प्रशासन की छापेमारी के बाद पूरा मामला प्रकाश में आया था और विद्युत अधिनियम (2003) की धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
रविवार (सितंबर 29, 2019) को सपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए तंजीन फातिमा को उम्मीदवार घोषित किया था। आजम खान के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण यहॉं उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएँगे और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।