Showing posts with label Ajoy Kumar. Show all posts
Showing posts with label Ajoy Kumar. Show all posts

झारखण्ड : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पकड़ा आम आदमी पार्टी का दामन

Ajoy Kumar Joins AAP
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
जिस तरह वर्षा के दिनों में मेंढक कुएं से बाहर निकल कर आते हैं, ठीक उसी प्रकार चुनाव आने पर दल बदलू पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी का दामन थामने की होड़ लगा लेते हैं। दूसरे, जिस आम आदमी पार्टी को लोग बेकार और जनता को मुफ्तखोर बनाने वाली पार्टी के नाम से सम्बोधित कर रहे थे, अब वही पार्टी भी चुनावों में कमर कस, भाजपा को टक्कर देने का मन बना चुकी है। कांग्रेस की स्थिति अब एक राष्ट्रीय पार्टी की बजाए स्थानीय एवं क्षेत्रीय पार्टी का रूप धारण कर रही है। कांग्रेस को अगर सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचाया है, वह भाजपा नहीं आम आदमी पार्टी ही है। वह पार्टी जो कांग्रेस के ही गर्भ से जन्मी है। 
फिर कांग्रेस को जितना नुकसान पहुँचाने में गाँधी परिवार की भी अहम् भूमिका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल के अध्यक्ष बनाए जाने पर बड़े दूर की बात बोली थी कि "जितनी जल्दी हो राहुल को अध्यक्ष बनाइए।" सोनिया से लेकर अब प्रियंका तक मोदी फोबिया से ग्रहस्त हैं। उसके आगे परिवार को कुछ नहीं दिख रहा। सोनिया के अध्यक्ष बनने के बाद से कांग्रेस का जो पतन होना शुरू है, वह थमने का नाम नहीं ले रहा।   
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में उन्होंने आप की सदस्यता ली। अजय कुमार ने पिछले महीने ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। अजय कुमार ने पिछले महीने ही पार्टी के नेताओं पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और गुटबाजी करने का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए अजय कुमार ने कहा, 'आप ही सच्चे अर्थों में ‘आम आदमी’ की पार्टी है जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है और विकास के प्रति अपना योगदान दे सकता है।। हमारे जैसे सभी आम आदमी को ईमानदार राजनीति में आगे आने चाहिए और सहयोग देना चाहिए।आज की राजनीति का जवाब सिर्फ आम आदमी पार्टी है।' 
वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण साथी, देश के प्रशासन तंत्र के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर डॉ. अजय कुमार जी आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं, मैं तह-ए-दिल से अजय कुमार जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत कर रहा हूँ।'

पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके इशारे पर मेरी गाड़ी पर हमला किया गया और प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में किन्नरों द्वारा उत्पात कराया गया। कांग्रेस को सलाह देते हुए अजय कुमार ने तब कहा था कि कांग्रेस अपनी मूल जड़ों की तरफ लौटे वरना मुश्किल होगी।