Showing posts with label BJP win. Show all posts
Showing posts with label BJP win. Show all posts

राजस्थान : 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा, सर्वे भी बता रहे सत्ता में लौट रही BJP

राजस्थान उन प्रदेशों में से एक है, जहाँ अूममन हर 5 साल पर सरकार बदल जाती है। इस बार भी प्रदेश की जनता का मूड उस परंपरा को बनाए रखने का दिख रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी के ताजा सर्वे के मुताबिक राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। कांग्रेस बहुमत से काफी दूर रहेगी। राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को वोट डाले जाएँगे। नतीजे 3 दिसंबर को आएँगे।

सर्वे के अनुसार बीजेपी को 114 से 124 सीटें मिल सकती है। पार्टी को 43.80 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं सत्ताधारी कांग्रेस 68-78 सीटों पर सिमट सकती है। उसका वोट प्रतिशत 41.90 फीसदी रहने की उम्मीद है। अन्य पार्टियों को 6 से 10 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। इनका वोट 14.30 फीसदी रहने के आसार हैं।

यह सर्वे अक्टूबर महीने के अंत में किया गया है। इस दौरान 21,136 लोगों से रायशुमारी की गई। लगभग 105 लोगों की राय हर विधानसभा क्षेत्र में जानी गई। 30 फीसदी लोगों से संपर्क फोन के जरिए, जबकि 70 फीसदी लोगों से उनकी राय मौके पर जाकर पूछी गई।

सर्वे के अनुसार ढूंढाड क्षेत्र की 58 सीटों में से 36 से 40 बीजेपी तो कांग्रेस को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में भी 1 से 3 सीट जाने का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह मेवाड़ की कुल 43 सीटों में बीजेपी को 21-27 तो कांग्रेस को 15 से 19 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य को 1 से 3 सीट मिलने का अनुमान है।। मारवाड़ की कुल 61 सीटों में से 31 से 37 सीट बीजेपी को मिल रही हैं। कांग्रेस को 21 से 27 के बीच सीटें मिल सकती है। अन्य को एक से 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

                                                                                          साभार : timesnownews.com

हाड़ौती क्षेत्र में 17 सीटें हैं। बीजेपी को 11 से 13 तो कांग्रेस को 3 से 7 सीट मिलने का अनुमान है। शेखावटी की 21 सीटों में से बीजेपी को 10 से 12 तो कांग्रेस को 7 से 11 सीटें मिल सकती हैं।