Showing posts with label Opinion poll. Show all posts
Showing posts with label Opinion poll. Show all posts

राजस्थान : 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा, सर्वे भी बता रहे सत्ता में लौट रही BJP

राजस्थान उन प्रदेशों में से एक है, जहाँ अूममन हर 5 साल पर सरकार बदल जाती है। इस बार भी प्रदेश की जनता का मूड उस परंपरा को बनाए रखने का दिख रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी के ताजा सर्वे के मुताबिक राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। कांग्रेस बहुमत से काफी दूर रहेगी। राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को वोट डाले जाएँगे। नतीजे 3 दिसंबर को आएँगे।

सर्वे के अनुसार बीजेपी को 114 से 124 सीटें मिल सकती है। पार्टी को 43.80 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं सत्ताधारी कांग्रेस 68-78 सीटों पर सिमट सकती है। उसका वोट प्रतिशत 41.90 फीसदी रहने की उम्मीद है। अन्य पार्टियों को 6 से 10 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। इनका वोट 14.30 फीसदी रहने के आसार हैं।

यह सर्वे अक्टूबर महीने के अंत में किया गया है। इस दौरान 21,136 लोगों से रायशुमारी की गई। लगभग 105 लोगों की राय हर विधानसभा क्षेत्र में जानी गई। 30 फीसदी लोगों से संपर्क फोन के जरिए, जबकि 70 फीसदी लोगों से उनकी राय मौके पर जाकर पूछी गई।

सर्वे के अनुसार ढूंढाड क्षेत्र की 58 सीटों में से 36 से 40 बीजेपी तो कांग्रेस को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में भी 1 से 3 सीट जाने का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह मेवाड़ की कुल 43 सीटों में बीजेपी को 21-27 तो कांग्रेस को 15 से 19 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य को 1 से 3 सीट मिलने का अनुमान है।। मारवाड़ की कुल 61 सीटों में से 31 से 37 सीट बीजेपी को मिल रही हैं। कांग्रेस को 21 से 27 के बीच सीटें मिल सकती है। अन्य को एक से 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

                                                                                          साभार : timesnownews.com

हाड़ौती क्षेत्र में 17 सीटें हैं। बीजेपी को 11 से 13 तो कांग्रेस को 3 से 7 सीट मिलने का अनुमान है। शेखावटी की 21 सीटों में से बीजेपी को 10 से 12 तो कांग्रेस को 7 से 11 सीटें मिल सकती हैं।

India TV-CNX के सर्वे में खुलासा : मुस्लिमों को राहुल गाँधी पर एतबार, नरेंद्र मोदी को PM के रूप में देखना चाहते हैं आम भारतीय

                                                    साभार: राहुल गाँधी/swarajyamag.com/पीएम मोदी फेसबुक अकाउंट
अप्रैल-मई 2024 के बीच अगले आम चुनाव (India General Election 2024) होने के आसार हैं। उससे पहले 2024 के लोकसभा (Lok Sabha) चुनावों को लेकर इंडिया टीवी-सीएनएक्स (India TV-CNX) ने एक ओपिनियन पोल किया है।

इससे पता चलता है कि 61% मतदाता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। अगड़ी जाति के 70% मतदाता चाहते हैं कि मोदी सरकार फिर से आए। लेकिन, 52 फीसदी मुस्लिम मतदाता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को अगले पीएम के तौर पर देखना चाहते हैं।

यह सर्वे 12 राज्यों की 48 लोकसभा सीटों पर किया गया है। गौर करने वाली बात यह भी है कि बिहार की जातीय जनगणना के बाद इसे किया गया है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक, 14 फीसदी मुस्लिमों का मानना है कि अरविंद केजरीवाल को देश के प्रधानमंत्री होने चाहिए। ममता बनर्जी के लिए ऐसा मानने वाले मुस्लिम वोटर 8 प्रतिशत हैं। वहीं 8 प्रतिशत अखिलेश यादव, 6 प्रतिशत नीतीश कुमार और 5 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता असदुद्दीन ओवैसी को पीएम के तौर पर देखना चाहते हैं।

आश्चर्यजनक तौर पर केवल 3 प्रतिशत मुस्लिम ही चाहते हैं कि अगले चुनावों के बाद भी नरेंद्र मोदी ही इस पद पर बने रहें। लेकिन जब बात अगड़ी जाति के मतदाताओं की आती है तो 70 प्रतिशत फिर से मोदी को पीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। राहुल गाँधी का समर्थन करने वाले केवल 12 प्रतिशत ही हैं।

अगड़ी जाति के वोटरों में 6 प्रतिशत अरविंद केजरीवाल, 4 प्रतिशत ममता बनर्जी और 1 प्रतिशत नीतीश कुमार को पीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। सर्वे में शामिल अगड़ी जाति के वोटरों में से कोई भी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव या ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रधान ओवैसी को पीएम पद पर नहीं देखना चाहते।

सर्वे के अनुसार, मतदाताओं में से पीएम पद के लिए 61 प्रतिशत का समर्थन नरेंद्र मोदी को हासिल है। राहुल गाँधी 21, ममता बनर्जी तथा अरविंद केजरीवाल तीन-तीन, मायावती तथा नीतीश कुमार दो-दो प्रतिशत लोगों की पसंद इस पद के लिए हैं। 6 प्रतिशत ऐसे भी मतदाता हैं जिन्होंने अगले प्रधानमंत्री के तौर पर अन्य नेताओं का भी नाम लिया है।

कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस के साथ मुस्लिम

कांग्रेस ने मुस्लिमों का हमेशा से इस्तेमाल किया है। वे भी चुनावों में वोट बैंक की तरह उसके पक्ष में मतदान करते रहे हैं। यह हालिया कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भी दिखा है। इसी वोट बैंक की मदद से वह कर्नाटक में 135 के बहुमत के आँकड़े को पार करते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनी और सरकार गठन में सफल रही।
चुनाव के दौरान मुस्लिम वोटों को गोलबंद करने के इरादे से ही विपक्षी दलों ने हिजाब का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान हिंदूवादी संगठन ‘बजरंग दल’ को प्रतिबंधित करने का वादा किया था। इसका नतीजा यह रहा कि मई में हुए इन चुनावों में मुस्लिमों ने कांग्रेस को एकमुश्त वोट दिया, जबकि हिंदू वोट बँट गए।
इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि अपने धार्मिक हितों की रक्षा के लिए मुस्लिम समुदाय भी कांग्रेस पार्टी के पीछे एकजुट हो गया और इस पुरानी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए सामूहिक तौर पर वोट दिए। चुनाव अभियानों के दौरान प्रतिबंधित PFI के राजनीतिक मुखौटे SDPI ने कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करने का अपना इरादा साफ जाहिर किया था। यही वजह रही कि पहले SDPI ने 100 उम्मीदवार उतारने का फैसला किया था।
लेकिन, चुनाव से कुछ दिन पहले ही उसने कहा कि वह सिर्फ 16 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी। यही नहीं, एसडीपीआई ने बाद में अपने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कॉन्ग्रेस के लिए प्रचार करने को भी कहा।
वहीं तेलंगाना में मुस्लिम मज़बूती से कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। इस साल जून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एमडी अली शब्बीर ने कहा था कि तेलंगाना के मुस्लिम पूरी ताकत के साथ पार्टी का समर्थन कर रहे हैं और AIMIM उस वोट बैंक में सेंध लगाने में नाकाम रहेगी।

राहुल गाँधी दुनिया में भारत विरोधी रुख को देते रहे हैं हवा

पूरी कांग्रेस पार्टी का देश में चुनाव जीतने का फंडा ही मुस्लिम वोटरों के इस्तेमाल का रहा है फिर चाहे वो आम चुनाव हो या विधानसभा चुनाव। हमेशा से ही पार्टी के नेता राहुल गाँधी ने खास तौर पर मुस्लिम समुदाय का पक्ष लिया और उन्हें समर्थन दिया है।
उन्होंने कई बार वैश्विक मंचों पर यह झूठ फैलाकर भारत और हिंदुओं को बदनाम किया है कि ‘भारत में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमला हो रहा है।’ उन्होंने वाशिंगटन, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और हाल ही में सितंबर में नई दिल्ली में भी भारत के खिलाफ ऐसे बयान दिए थे। जहाँ देश की हर एक राजनीतिक पार्टी पीएम मोदी के समाज के सभी वर्गों के व्यापक समर्थन की ताकत वाली बाजीगरी से मुकाबला करने के लिए खुद का वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रही है, वहीं राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी लंबे वक्त से ‘अल्पसंख्यक खतरे में हैं’ की बयानबाजी के जरिए तेज़ी से बँटे हुए विपक्ष में अल्पसंख्यक वोटों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में रहते हैं।
देश के राजनीतिक माहौल को बाँटने के अलावा कांग्रेस ‘अल्पसंख्यक खतरे में हैं’ वाले नजरिए का इस्तेमाल केंद्र सरकार को सांप्रदायिक दिखाने के लिए भी करती रही है। कांग्रेस की रणनीति में केंद्र को बदनाम करने और नीचा दिखाने या अल्पसंख्यक वोट बैंक को मजबूत करने के लिए मामूली अपराधों को सांप्रदायिक मोड़ दिया जाता है।
उदाहरण के लिए हरियाणा के मुस्लिम बहुल क्षेत्र मेवात के नूहं संघर्ष को लिया जाए तो इस दौरान मारे गए लोगों में 80 फीसदी से अधिक गैर-मुस्लिम थे। नूहं में जलाभिषेक यात्रा में हिंदू तीर्थयात्रियों पर इस्लामवादियों के हमले के बाद यहाँ हिंसा शुरू हुई थी। इस साल जुलाई के आखिर और अगस्त की शुरुआत में नूहं और आसपास के इलाकों में हुए मौत के भयावह तांडव के शिकार वे हिंदू भी हुए, जिन्होंने परेड में हिस्सा नहीं लिया था।
इसमें घटना में भी अपने सुव्यवस्थित पारिस्थितिकी तंत्र और ऑनलाइन ट्रॉल और समर्थक पत्रकारों की सेना से लैस कांग्रेस ने केंद्र सरकार और हिन्दुओं को दोषी ठहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस की इस सेना में कई पत्रकार ऐसे थे जो सच्ची और ईमानदार पत्रकारिता की आड़ में प्रचार में लगे रहते थे। ये संस्थानों से निकाले जाने के बाद यूट्यूबर बन गए। नूहं की हिंसा के लिए इन्होंने कांग्रेस के नजरिए को फैलाने में अहम योगदान दिया था।

कांग्रेस ऐतिहासिक रूप से मुस्लिम समर्थक पार्टी रही है

भले ही अपनी सहूलियत के हिसाब से समय-समय पर कॉन्ग्रेस ‘हिंदुत्व समर्थक’ टोपी पहन लेती थी, लेकिन पार्टी ऐतिहासिक तौर पर मुस्लिम समर्थक रही है। इस पार्टी की प्राथमिकताओं में तुष्टिकरण कार्यक्रम सबसे ऊपर हैं।
ये नेहरू की ही ‘दूरदर्शिता’ थी जिसने कांग्रेस का इस्लामीकरण किया और इससे ‘मुस्लिम अल्पसंख्यक’ नामक बोझ पैदा हो गया। बड़े पैमाने पर इस्लामवाद कांग्रेस की राजनीति में आज़ादी के बाद 1950 के आसपास शुरू हुआ। तब कांग्रेस ने पाकिस्तान नहीं जाने वाले मुस्लिम लीग के नेताओं, सदस्यों और समर्थकों को अपने में शामिल करना शुरू किया था। उनमें से कई पूर्व मुस्लिम नेता बाद में कॉन्ग्रेस के शासन में केंद्रीय और राज्य स्तर पर कैबिनेट मंत्री तक पहुँचे।
ये कांग्रेस का ही राज था जब ‘वक्फ अधिनियम’ पहली बार 1954 में भारत में अस्तित्व में आया। इसी के तहत 1964 में केंद्रीय वक्फ परिषद का गठन किया गया। अगस्त 2022 में ये खुलासा हुआ कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने लुटियंस दिल्ली में 123 सरकारी संपत्तियाँ वक्फ को तोहफे में दे डाली थीं।
1986 में राजीव गाँधी ने जिस तरह से मौलवियों को खुश करने के लिए शाहबानो मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट दिया, उसने कांग्रेस के इस्लामीकरण में एक नया अध्याय जोड़ा। शाहबानो मामले में राजीव गाँधी ने भारतीय न्यायपालिका के ऊपर शरिया को चुना। हालिया अतीत में इस पार्टी की इस्लामवाद के समर्पण की पराकाष्ठा 2019 चुनावी घोषणापत्र में देखी जा सकती है। इसमें कांग्रेस ने सत्ता में आने पर ‘सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम (AFSPA)’ की समीक्षा का वादा किया था।
खास तौर से कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों और भारतीय हितों के लिए शत्रुतापूर्ण रवैया रखने वाले वामपंथी संस्थानों की लंबे वक्त से AFSPA को हटाने की माँग रही है। इन संगठनों ने सबसे घिनौना प्रचार किया है, जिसने केवल कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए एक औजार के तौर पर इस्तेमाल करने का काम किया है।
इसके अलावा कांग्रेस के 2019 के घोषणापत्र में मुस्लिम समुदाय से अन्य वादे भी किए गए। इसके पेज 42वें पर कहा गया कि ‘वक्फ संपत्ति (अनधिकृत कब्जेदारों की बेदखली) विधेयक, 2014’ को फिर से पेश कर उसे पारित किया जाएगा। वक्फ संपत्तियों के कानूनी ट्रस्टियों को बहाल किया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस ने अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के तौर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया की विशेषताओं को बनाए रखने का वादा भी किया था।
इसके अलावा वायनाड में कांग्रेस का समर्थन इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) से आता है। ये जमात-ए-इस्लामी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से जुड़ा हुआ है।
इन दोनों पर राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) का आरोप है कि स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों के बहाने राज्य भर में हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए। साल 2014 में केरल में PFI और SDPI के कार्यालयों में कई पुलिस छापों में हथियार और हथियारों का जखीरा जब्त किया गया। इन छापों में गिरफ्तार किए गए 24 आरोपी इन दोनों पार्टियों के थे।
इन सभी घटनाओं को देखते हुए ये साफ जाहिर होता है कि क्यों लगभग 52 फीसदी मुस्लिम कॉन्ग्रेस के राहुल गाँधी को भारत के अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं और इनमें से महज 3 फीसदी क्यों सोचते हैं कि पीएम मोदी को इस पद पर बने रहना चाहिए। 18वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए भारत में अगला भारतीय आम चुनाव अप्रैल और मई 2024 के बीच होने की उम्मीद है।

कर्नाटक चुनाव : BJP आगे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस : जन की बात+सुवर्णा न्यूज का ओपिनियन पोल, ‘बजरंग दल’ इफेक्ट से BJP को लाभ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ओपिनियन पोल के जरिए कयास लगने लगे हैं कि इस बार राज्य में कौन सी पार्टी की सरकार आने वाली है। इसी क्रम में प्रदीप भंडारी के ‘जन की बात’ ने अपने सर्वे के आधार पर कुछ नंबर्स को जारी किया है। इसके मुताबिक इस बार कर्नाटक में भी भाजपा को कांग्रेस  और जेडीएस से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है। भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए सोनिया और परिवार को चुनाव से दूर रहना होगा। वैसे भी बजरंग दल का मुद्दा उछाल कर कांग्रेस को वैसे भी बहुत नुकसान हो गया है। अन्य चुनावों की भांति इस बार भी कांग्रेस और अन्य भाजपा विरोधी जनता की नब्ज पढ़ने में असफल रहे हैं। आज हिन्दुत्व और सनातन विरोधियों को जनता ने नकारना शुरू कर दिया है। जबकि मुस्लिम वोट समस्त भाजपा विरोधियों में बंट रहा है। 

1 मई तक के डेटा के आधार पर ‘जन की बात कर्नाटक पोल’ कहता है कि भाजपा को 100-114 तक सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 86-98, जेडीएस को 20-26 सीटें मिल सकती हैं। पोल के अनुसार, भाजपा को जहाँ  मोदी फैक्टर का फायदा होगा। वहीं कांग्रेस और जेडीएस को मुस्लिम वोट ज्यादा मिल सकते हैं।

जन की बात के दूसरे पोल में 70% लिंगयात और 70% मराठा भाजपा का ही साथ देंगे। वहीं 86% मुस्लिम और 83% कुर्बा कांग्रेस के साथ रहेंगे। क्षेत्रवार बात करें तो भाजपा कर्नाटक, कित्तूर में लीड करेगी और कांग्रेस से उन्हें कल्याण समेत बेंगलुरु के इलाकों में टक्कर मिलेगी।

वीआईपी सीट की बात करें तो पोल कहता है कि शिगाँव से बसवराज बोम्मई लीड करेंगे, कनकपुर से डीके शिवकुमार, चिकमंगलूर से सीटी रवि, हुबली धरवाड़ से जगदीश शेटर और शिकारी पुरा से बीवाई वीजेंद्र आगे रहेंगे।

‘जन की बात’ का पोल एशियानेट सुवर्णा न्यूज पर आया है। इससे पहले कई और चैनलों के ओपिनियन पोल जारी हो चुके हैं। जैसे 30 अप्रैल को जारी किए गए एबीपी के सी वोटर ने बताया कि इस बार 224 विधानसभा वाली सीटों में भाजपा का बहुमत पाना मुश्किल है और उन्हें 74 से 86 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस को 107 से 119 सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह जेडीएस पर 23 से 35 सीट मिलेगी।

इसके बाद जी न्यूज के मैटरीज ओपिनियन पोल भी 1 मई को आ चुका है। इसके अनुसार भाजपा इस बार राज्य में अपने खाते में 103 से 115 सीटें पाएगी और अन्य पार्टियों से ऊपर रहेगी। इस पोल के अनुसार कांग्रेस को 79 से 91 सीटें मिल सकती हैं और जेडीएस को 26 से 36 सीटें मिलेंगी। वोट शेयर की बात करें तो भाजपा पर 42% वोट शेयर होगा और कांग्रेस को  40 फीसदी।

इसके अलावा इंडिया टुडे के सी वोटर ने कर्नाटक में किसकी सरकार आएगी ये अनुमान लगाया है। इंडिया टुडे के सी वोटर के अनुसार इस बार कांग्रेस बाजी मार सकती है। इस पोल की मानें तो भाजपा को सिर्फ 74 से 86 सीट आएँगी और कांग्रेस को 107 से 119 सीटें। इसी तरह जेडीएस को 23-55 सीट मिल सकती है। सर्वे में कांग्रेस के पास वोट शेयर 40% दिखाया गया है और बीजेपी के पास 35 फीसद।

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीट पर इस बार 10 मई को चुनाव होने वाले हैं। नतीजे 13 मई को आएँगे। साल 2018 के चुनावों में यहाँ भाजपा को 104 सीटें मिली थीं और कांग्रेस को 80 सीट आई थी। वहीं जेडीएस के हिस्से 37 सीट आई थी। इस बार भी भाजपा-कांग्रेस को लेकर इतनी ही सीटों के अनुमान लगाए जा रहे हैं। हर पोल में जो एक बात सामान्य है वो यह कि उनके मुताबिक भाजपा के लिए मोदी फैक्टर बहुत काम आने वाला है और कांग्रेस के काम मुस्लिमों वोट आएँगे।

गौर करने वाली बात यह है कि ये ओपिनियन पोल कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल के मुद्दा बनने से पहले के हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करते हुए प्रतिबंध का वादा किया था। इसका देशभर में विरोध हो रहा है। इससे कांग्रेस बैकफुट पर है। डैमेज कंट्रोल की कोशिश में पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने बजरंग दल पर प्रतिबंध से इनकार किया। उसके बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सत्ता में आने पर राज्य के सभी जिलों में हनुमान मंदिर बनाने का वादा किया है।

क्या कर्नाटक में आएगी भाजपा सरकार? : विधानसभा चुनाव से पहले ‘जन की बात’ का ओपिनियन पोल; कांग्रेस दूसरे नंबर पर

कर्नाटक में 10 मई 2023 को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी जबकि 13 मई को वोटों की गिनती होगी। इसके पहले एशियानेट-जन की बात ने अपना ओपिनियन पोल जारी किया है। इस ओपिनियन पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। हालाँकि भारतीय जनता पार्टी 98-109 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। 225 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 113 सीटों की आवश्यकता है।

एशियानेट-जन की बात ओपिनियन पोल के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। पोल के अनुसार जहाँ बीजेपी के खाते में 98-109 सीटें जाती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस को 89-97 सीटों पर कामयाब रहने का अनुमान लगाया गया है। ओपिनियन पोल के अनुसार 25-29 सीटें जीतकर जनता दल सेक्युलर (JDS) तीसरे नंबर पर रह सकती है।

ओपिनियन पोल के अनुसार ओल्ड मैसूर क्षेत्र की 57 सीटों में से भाजपा को सिर्फ 12 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। वहीं कांग्रेस को 23 और जेडीएस के खाते में 22 सीटें जा सकती हैं। कोस्टल कर्नाटका की 19 सीटों में से 16 भारतीय जनता पार्टी को मिल सकती हैं जबकि सिर्फ 3 सीटें कांग्रेस को मिलती नजर आ रही हैं। यहाँ जेडीएस और अन्य का खाता खुलना भी मुश्किल है।  

उसी तरह बेंगलुरु क्षेत्र की 32 सीटों में से 15 भाजपा को तो 14 कांग्रेस को मिलने का अनुमान है। यहाँ जेडीएस को 3 सीटें मिल सकती हैं। कर्नाटक के हैदराबाद क्षेत्र जिसे अब कल्याण कर्नाटक के नाम से जाना जाता है में कांग्रेस को 23 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि भाजपा को यहाँ 16 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस को सिर्फ 1 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में भी किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं हो सका था। बीजेपी ने 2018 में 104 सीटें हासिल की थीं। कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटें प्राप्त हुई थीं। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बना ली थी। 2019 में विधायकों के पार्टी बदलने की वजह से सरकार गिर गई थी और बीजेपी ने सत्ता में वापसी की थी।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को 226-246 सीटें, 56% की पसंद हैं मुख्यमंत्री योगी: ओपिनियन पोल में खुलासा – उत्तराखंड में लौटेंगे मुख्यमंत्री धामी

वैसे किसी सर्वे पर आसानी से विश्वास नहीं किया जा सकता, लेकिन अब जितने भी सर्वे आ रहे हैं, सभी पंजाब को छोड़ बाकी 4 राज्यों में भाजपा की सरकार दिखा रहे हैं। सबसे आश्चर्यजनक उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी हो रही है। यदि सर्वे सच सिद्ध होते हैं, उत्तर प्रदेश में 35 वर्षों का रिकॉर्ड टूटेगा, क्योकि उसके बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा, सपा और बसपा की बारी-बारी से सरकारें बनती रही, यानि अगले चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी की वापसी नहीं हुई। जनता को योगी की "एक हाथ में माला, दूसरे हाथ में भाला" वाली बात रास आ रही है। अपराधीकरण पर असर तो दिख रहा है, लेकिन प्रदेश के अपराधी मुक्त होने में समय लगेगा। 
‘जन की बात’ के ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्यमंत्री सत्ता में वापस लौटेंगे। वहीं पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी (AAP)’ की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। वहाँ AAP ने फ़िलहाल अपने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान नहीं किया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लगभग सभी ओपिनियन पोल्स में भाजपा को ही बहुमत मिलती दिखाई दे रही है।

उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर, 2021 से 10 जनवरी, 2022 तक 20,000 लोगों के सैम्पल साइज में ये ओपिनियन पोल किया गया, जिसमें सामने आया कि भाजपा को जहाँ 226-246 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 144-160 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी इस ओपिनियन पोल के हिसाब से जहाँ 8-12 पर सिमट जाएगी, कांग्रेस का खाता खुल जाए यही बहुत है। अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है।

वहीं वोट प्रतिशत के मामले में भी भाजपा 39-40% के साथ सबसे आगे है। इसके बाद सपा को 34.5-36%, बसपा को 13.13.5% और कांग्रेस को 4-6% वोट मिल सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए 56% लोगों की पसंद योगी आदित्यनाथ हैं। अखिलेश यादव 32% के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मायावती को मात्र 9% लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया है। 2% ने प्रियंका गाँधी के नाम पर भी हामी भरी। 85% का कहना है कि पीएम मोदी भाजपा के लिए वोट खींचने में कामयाब रहेंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश के 45% मतदाता मानते हैं कि बठिंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार दोषी है, जबकि 25% ने इसके लिए खालिस्तानी तत्वों और 20% ने पंजाब पुलिस को दोषी ठहराया है। 70% का कहना है कि इससे मतदाताओं पर असर पड़ेगा। 45% ने कहा कि वो योगी सरकार से ब्राह्मण खुश हैं। SC समुदाय के लिए आरक्षित 86 में से 50 सीटों पर भाजपा का दबदबा दिख रहा है।

उत्तराखंड की बात करें तो 5000 के सैम्पल साइज में 21 दिसंबर, 2021 से 9 जनवरी, 2022 तक किए गए सर्वे में जहाँ भाजपा 34-38 सीटें पाकर सरकार बनाती हुई दिख रही है, कांग्रेस  24-33 सीटों पर रुक जाएगी। AAP को 2-6 सीटें मिल सकती हैं। वोट प्रतिशत के मामले में तीनों पार्टियाँ क्रमशः 38%, 36% और 13% रह सकती हैं। 40% ने वर्तमान सरकार को अच्छा बताया है। 40% लोगों के लिए पलायन मुद्दा है जबकि 25% के लिए विकास।

अवलोकन करें:-

240 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार, 5 में से 4 राज्यों में BJP को बहुमत: सर्वे में राम म

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
240 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार, 5 में से 4 राज्यों में BJP को बहुमत: सर्वे में राम म
उत्तराखंड : लाइव डिबेट में मुख्यमंत्री धामी ने हरीश रावत की बोलती बंद

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
उत्तराखंड : लाइव डिबेट में मुख्यमंत्री धामी ने हरीश रावत की बोलती बंद

पंजाब की बात करें तो 21 दिसंबर, 2021 से 11 जनवरी, 2022 तक 10,000 के सैम्पल साइज में कराए गए ‘जन की बात’ के ओपिनियन पोल में AAP 58-65 पाती दिख रही है, जबकि कांग्रेस 32-42 पर ही रुक जाएगी। ‘शिरोमणि अकाली दल (SAD)’ को 15-18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा के लिए यहाँ राह मुश्किल है और अधिकतम 2 सीटें मिलने की बात कही गई है। वोट प्रतिशत के मामले में AAP 38-39%, कांग्रेस 34.5-35% और SAD 19-20% पाती दिख रही है। 70% ने कृषि कानूनों को मुद्दा बताया।

240 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार, 5 में से 4 राज्यों में BJP को बहुमत: सर्वे में राम मंदिर और काशी कॉरिडोर से पब्लिक गदगद

‘टाइम्स नाउ’ और ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ के ओपिनियन पोल्स में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ की सत्ता में वापसी तय दिख रही है। सर्वे के अनुसार भाजपा की उत्तर प्रदेश में वापसी 35 साल का रिकॉर्ड टूटेगा। जब सत्तारूढ़ पार्टी की वापसी होगी। जहाँ ‘टाइम्स नाउ’ के हिसाब से भाजपा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 227-254 सीटें मिलने का अनुमान है, ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ ने पार्टी को 240 सीटें मिलने का अंदेशा जताया है। समाजवादी पार्टी को ‘TN नवभारत’ के ओपिनियन पोल में 143 और मायावती की बसपा को 10 सीटें मिलती दिख रही हैं।

वहीं वोट प्रतिशत के मामले में भी भाजपा का ही बोलबाला दिखाया जा रहा है। चैनल द्वारा किए गए ओपिनियन पोल की मानें तो भाजपा 39.4% वोटों के साथ पहले नंबर पर रहेगी और अखिलेश यादव की सपा 34.6% वोट के साथ दूसरे नंबर पर। बसपा को 12.9% और कांग्रेस  को 6.9% वोट मिलता दिखाया गया है। कांग्रेस को इस ओपिनियन पोल में महज 8 सीट ही दी गई है, जो दिखाता है कि पार्टी की दुर्गति बनी रहेगी। कांग्रेस पार्टी के प्रचार की कमान प्रियंका गाँधी संभाल रही हैं।

वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें तो TNN के ओपिनियन पोल में यहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बड़े बहुमत के साथ सत्ता में लौटते दिख रहे हैं। पहाड़ी राज्य में भाजपा को 48 और कांग्रेस को 14 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) भी राज्य में अपना खाता खोलेगी और उसे 7 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। इस तरह भाजपा यहाँ दो तिहाई बहुमत से सत्ता में वापस आती दिख रही है। पार्टी को पिछले एक साल में 3 बार मुख्यमंत्री का बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सबसे चौंकाने वाले नतीजे पंजाब के दिखाए जा रहे हैं, जहाँ AAP की सरकार बनती हुई दिख रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी को यहाँ 56 सीटों पर जीत मिलते हुए दिखाया गया है, जबकि कांग्रेस 44 पर रह जाएगी। ‘शिरोमणि अकाली दल (SAD)’ को 13 और भाजपा को महज 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। गोवा में भी AAP 10 सीटें जीतते हुए दिख रही है, जबकि 20 सीटों के साथ भाजपा बहुमत प्राप्त करती हुई दिख रही है।

अवलोकन करें:-

योगी आदित्यनाथ बनेंगे दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री, राज्य में लोगों की पहली पसंद: जन की बात ओपिनि
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
योगी आदित्यनाथ बनेंगे दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री, राज्य में लोगों की पहली पसंद: जन की बात ओपिनि

इस ओपिनियन पोल की मानें तो मणिपुर में भी भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में वापसी करेगा। वहीं ‘टाइम्स नाउ’ के हिसाब से 57.84% लोगों का कहना है कि राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से भाजपा को फायदा होगा, जबकि 36.73% लोग इसके उलट सोच रखते हैं। जिस पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ‘जाटलैंड’ कहा जाता है और जहाँ किसान आंदोलन का असर था, वहाँ भी भाजपा को 37.61% वोट मिलते दिख रहे हैं। 46.32% लोगों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार किसान विरोधी नहीं है।

योगी आदित्यनाथ बनेंगे दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री, राज्य में लोगों की पहली पसंद: जन की बात ओपिनियन पोल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ‘जन की बात’ ओपिनियन पोल के हालिया सर्वेक्षण ने बताया है कि इस बार प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की वापसी होगी। सर्वे में 75 जिलों के 20000 लोगों को शामिल किया गया है। इससे जो नतीजे सामने आए उनसे अनुमान है कि विधानसभा चुनावों में योगी सरकार को 233-253 सीटें मिल सकती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के हिस्से 135-149 सीट आएँगी। कॉन्ग्रेस को 3-6 सीट पाकर संतुष्ट होना पड़ेगा और बहुजन समाजवादी पार्टी को 11-12 सीट मिलेगी। वहीं अन्य को 1-4 सीट मिल सकती हैं।

अब यदि सर्वे के अनुसार वोट शेयर की बात करें तो जन की बात ने अनुमान लगाया है कि इस बार योगी सरकार को 39 प्रतिशत वोट शेयर मिलेगा और सपा को 35 प्रतिशत। इसी तरह बसपा को 14%, कॉन्ग्रेस को 5% और अन्य पार्टियों को 7%।

जिलेवार ढंग से यदि देखें तो उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल उपक्षेत्र में 104  सीटों में से 53-59 पर भाजपा जीत हासिल करेगी और कॉन्ग्रेस के हाथ कुछ नहीं आएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में भाजपा को आसानी से 142 में 84 से 88 सीट मिलती नजर आ रही हैं। वहीं वोट शेयर 61% पार करेगा। कॉन्ग्रेस को यहाँ भी 2 सीट मिलेंगी। सपा के हिस्से 51 से 55 सीट आएगी और बसपा को संभव है 1 से 3 सीट मिले।

बुंदेलखंड में बीजेपी को 25 में से 19-21, सपा को 6-3, बीएसपी को 0-1 सीट मिल सकती है। अवध में भाजपा को 132 में से 84 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं कॉन्ग्रेस के हाथ शायद 4-3 सीट आए। 

हाथरस और लखीमपुर खीरी में भी भाजपा की बढ़त इस सर्वे में सामने आई है जबकि पिछले दिनों विपक्षी पार्टियों ने इन्हीं दो क्षेत्रों में हुई घटनाओं पर सबसे ज्यादा राजनीति की।

55 फीसद लोग चाहते हैं CM योगी की वापसी

जन की बात सर्वे के मुताबिक 55 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो दोबारा योगी आदित्यनाथ को सीएम बनता देखना चाहते हैं। वहीं 2 फीसद ने प्रियंका गाँधी को सीएम देखने की इच्छा जताई और 31 फीसद ने अखिलेश यादव व 10 फीसद ने मायावती को मुख्यमंत्री बनाने को कहा।
इस पोल के अलावा एक स्वतंत्र सर्वेक्षण से भी ये बात सामने आई है कि सीएम योगी ही उत्तर प्रदेश के पसंदीदा हैं। ये दूसरा सर्वेक्षण मैट्रिस न्यूज कम्युनिकेशन नामक प्राइवेट कंपनी ने करवाया था। इसके मुताबिक 43% फीसद लोग चाहते हैं कि सीएम दोबारा योगी आदित्यनाथ ही बनें। केवल 14 प्रतिशत ने ही चाहा कि प्रियंका प्रदेश सीएम बनें।
75% लोगों का कहना है कि नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं के कारण ही इस बार राज्य में भाजपा दोबारा लौटेगी। इसके अलावा प्रमुख मुद्दे जो प्रदेश जनता को लगते हैं कि इस बार के चुनावों में मुख्य भूमिका निभाएँगे। वह विकास जाति-धर्म, कानून व्यवस्था है। 23 % मानते हैं कि इस बार विकास मुद्दों पर वोट पड़ेगी। 24 % मानते हैं कि जाति और धर्म को देखते हुए लोग वोट देंगे। 10% लोगों का कहना है कि महंगाई के मुद्दे पर वोट डाले जाएँगे। 1% राम मंदिर को भी मुद्दा मानता है।

जन की बात का अनुमान और पिछले चुनाव

जन की बात ओपिनियन पोल ने साल 2019 में भी लोकसभा चुनावों के समय भाजपा की जीत का अनुमान लगाया था। पोल के अनुमान थे कि शायद एनडीए को 304-316 सीटें मिलें और भाजपा के हिस्से 248 से 260 सीट आए। हालाँकि भाजपा ने अकेले ही 303 सीट जीत ली थी और एनडीए के हिस्से में 353 सीट आई थी। इसी पोल ने कॉन्ग्रेस को मिलने वाली सीटों पर भी अनुमान लगाया था। पोल का दावा था कि कॉन्ग्रेस 2014 में जो 44 सीट लाई थी उससे ज्यादा सीट जीत पाएगी। हुआ भी यही था कॉन्ग्रेस ने 52 सीट जीती थी।
साल 2017 में योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से प्रदेश में आई थी। पार्टी ने 319 सीट जीती थी। वहीं सपा को 47 व बसपा को 19 सीट मिल पाई थी। कॉन्ग्रेस के हिस्से सिर्फ 7 सीट आई थी।

उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार : एक और सर्वे ने बताया- वेस्ट उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड में BJP आगे

2022 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सबकी नजरें उत्तर प्रदेश समेत पाँचों राज्यों के विधानसभा चुनावों पर हैं। ऐसे में ओपिनियन पोल ही है जिनके जरिए आम जनता अपने कयास लगा रही है। पिछले दिनों एबीपी के सी वोटर ने 4 राज्यों में कमल खिलता दिखाया था। अब टाइम्स नाऊ पोलस्ट्रैट ओपिनियन पोल ने भी दावा किया है कि इस बार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दोबारा सत्ता में लौटेगी और 403 विधानसभा सीट पर बहुमत से विजय हासिल करेगी।

पोल के मुताबिक इस बार उत्तर प्रदेश के प्रदेश चुनावों में बीजेपी को 239-245 सीटें मिलेंगी। वहीं समाजवादी पार्टी के हिस्से 119-125 सीट आएँगी। बहुजन समाज पार्टी भी 28-32 सीटें जीत सकती है जबकि प्रियंका गाँधी के प्रयासों के बाद भी कांग्रेस उत्तर प्रदेश की जनता को खुश नहीं कर पाएगी।

योगी सरकार की वापसी का मुख्य कारण है कि योगी सरकार से पूर्व हिन्दू अपने तीज-त्यौहार उतनी उत्सुकता से नहीं मना पाते थे, जितनी उत्सुकता से आज मनाते हैं। दूसरे, मुस्लिम समाज भी आज नितरोज के दंगों से अपने आपको मुक्त पा रहा है। तीसरे, योगी सरकार से पूर्व प्रदेश में गुंडागर्दी से हर प्राणी दुःखी था, लेकिन योगी के बाद प्रदेश में गुंडागर्दी से राहत से महिलाओं में सुरक्षा का आभास हो रहा है। यही कारण है कि मुस्लिम कट्टरपंथियों और भाजपा विरोधियों को छोड़ सभी उत्तर प्रदेश में योगी की पुनः वापसी चाहते हैं। 

कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्षियों के साथ-साथ कुछ अस्पताल भी मोदी पर हमलावर थे, तब भाजपा विरोधी चैनल ने बहुत ही हैरानी का समाचार प्रसारित किया था कि यदि आज लोक सभा होते हैं तो मोदी 350+ सीट से वापसी करेगी। लेकिन अन्य चैनलों ने इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं दिया और इस समाचार को ऑक्सीजन की कमी का झूठा समाचार निगल गया। 

इस कटु सच्चाई को समस्त भाजपा विरोधी भी जानते हैं कि मोदी और योगी की टक्कर का कोई अन्य नेता नहीं। दोनों ही जनहित में कोई कड़ा निर्णय लेने में जरा भी संकोच नहीं करते। इन दोनों के बाद नाम आता है अमित शाह का।  

इस सर्वे में क्षेत्र के मुताबिक भी अनुमानित आँकड़े दिए गए हैं। बुंदेलखंड में बीजेपी 15-17 सीट ले सकती है वहीं बसपा को 2-5 सीटें और सपा 0-1 सीट ले पाएगी। डोब क्षेत्र की 71 सीटों में से बीजेपी को 37-40 सीट मिल सकती हैं जबकि सपा को सिर्फ 26-28 सीटें मिलेंगी। पूर्वांचल की 92 सीट में से 47-50 बीजेपी के खाते में आ सकती है और सपा को यहाँ 31-35 सीट मिलेंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40-42 सीट मिलेगी। संभवत: सपा को 21 से 24 सीट मिलेगी। ऐसे ही अवध में भी 101 सीटों बीजेपी को 69-72 सीट मिल सकती है। सपा को यहाँ भी 23-26 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं बसपा को 7-10 सीट मिलेंगी।

टाइम्स नाऊ पोलस्ट्रैट ओपिनियन पोल में 9000 लोगों की प्रतिक्रिया ली गई। ये सर्वे 6-10 नवंबर के बीच में हुआ था। इस सर्वे में समाज के हर तबके की राय ली गई ताकि पता चले कि आखिर कौन क्या चाहता है। पोलस्ट्रैट के निदेशक शिव सेहगल ने कहा, “हमने स्ट्रैटिफाइड सैंपलिंग (एक ऐसी पद्धति जहाँ जनता को छोटे भाग में बाँटा जाता है) पद्धति का प्रयोग किया। जहाँ हमने समाज के हर तबके को शामिल किया। हमें ज्ञात हुआ कि आखिर हर समुदाय क्या महसूस कर रहा है।”

अवलोकन करें:-

ABP-सी वोटर का सर्वे : उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में खिलेगा ‘कमल’, पंजाब में झाडू
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
ABP-सी वोटर का सर्वे : उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में खिलेगा ‘कमल’, पंजाब में झाडू

एबीपी के सी वोटर ने भी इससे पहले दावा किया था कि यूपी में इस बार दोबारा योगी सरकार लौटेगी। सी वोटर का अनुमान है भाजपा को 213 से 221 सीट मिलेगी जबकि, अखिलेश यादव की सपा को 152-160 सीट मिल सकती हैं। इस सर्वे में मायावती की बसपा को 16-20 सीट मिलने की बात कही गई है और कॉन्ग्रेस के हिस्से 6-10 सीट आ सकती है।