Showing posts with label BKU leader. Show all posts
Showing posts with label BKU leader. Show all posts

राकेश टिकैत : किसान सड़क पर और खुद फाइव स्टार होटल में

पूंजीपति किसान राकेश टिकैत जिन गरीब किसानों की खातिर अपने वातानुकूलित बंगले को छोड़ सड़क पर बैठे हैं, उनको यह क्यों नहीं बताते कि 'वह धन्नासेठ कैसे बने', उनको किसी से कर्ज लेने की बजाए ऐश की ज़िंदगी बिताएं। 
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि देश के किसानों, बेरोजगारों, कर्मचारियों, सैनिको,पुलिस बलों, युवाओं को जुमला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उधर बीकेयू के नेशनल मीडिया इंचार्ज धर्मेंद्र मलिक ने भी ऐसा ही ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि साहब जब यह पता ही नहीं कि किसानों की आमदनी है या घाटा तो फिर किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा क्या जुमला नहीं थी?

इस ट्वीट के बाद राकेश टिकैत सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। एक यूजर ने राकेश टिकैत पर तंज कसते हुए लिखा कि किसान सड़क पर बैठे हैं और खुद फाइव स्टार होटल में हैं…। विजय धीमर नाम के यूजर ने लिखा कि किसानों को मूर्ख बनाने और अपनी राजनीति चमकाने वालों को मूर्ख बनाने वाले दिवस पर साधुवाद।

आदित्य कुमार गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा कि किसान नेता के नाम पर विपक्ष की राजनीति करने वाले किसान कानून में क्या गलती है, इस बात पर बहस करने से भागने वाले और किसानों के नाम पर राजनीति करने वालों, आपको अप्रैल फूल की बधाई।

किशोर कपूर नाम के यूजर ने लिखा कि देश के लोगों का भला करने के लिए कुछ मौकापरस्तों को ठीक करना जरूरी है। अच्छे काम की निंदा वहीं करता है, जिसके गलत कामों पर असर पड़ता है।