Showing posts with label Balochistan. Show all posts
Showing posts with label Balochistan. Show all posts

बलूचिस्तान की महिला को लोगों के सामने नंगा नचाया, सस्पेंड हुई पुलिस इंस्पेक्टर शबाना: पूछताछ के दौरान उतार लिए थे कपड़े

                                        पाकिस्तान पुलिस पर लगा महिला को नंगा नचवाने का आरोप
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस की अमानवीयता इस समय सुर्खियां बनी हुई है। यहाँ पर हिरासत में ली गई एक महिला को नग्न हो कर डाँस करने पर मजबूर किया गया है। इस अमानवीयता का आरोप एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर पर लगा है। जाँच के बाद आरोपित महिला इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है। यह बर्खास्तगी 11 नवम्बर 2021 को की गई है।

बर्खास्त महिला पुलिस इंस्पेक्टर का नाम शबाना इरशाद है। शबाना के अमानवीय कृत्य की जाँच क़्वेटा की एडिशनल SP परी गुल को सौंपी गई थी। उन्होंने अपनी जाँच में शबाना को दोषी पाया और उनकी बर्खास्तगी की संस्तुति की। परी गुल की रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर शबाना को DIG क़्वेटा मुहम्मद अज़हर अकरम ने बर्खास्त कर दिया। जाँच अधिकारी एडिशनल SP परी गुल ने जाँच रिपोर्ट को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि न्याय की जीत होनी चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिन्ना टाउनशिप में एक बच्चे की हत्या के सिलसिले में महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जाँच में पाया गया कि पुलिस हिरासत में इंस्पेक्टर शबाना ने महिला को निर्वस्त्र किया। इसी के साथ पीड़िता को बिना कपड़ों के नाचने पर मजबूर किया गया। DIG मोहम्मद अज़हर अकरम ने महिला इंस्पेक्टर शबाना के इस कृत्य पर नाराजगी जताई है। उनके अनुसार यह अधिकारों का दुरूपयोग है। बताया जा रहा है कि जब महिला को नग्न नृत्य करने पर मजबूर किया गया तब वहाँ पर और भी लोग मौजूद थे।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार आरोपित महिला इंस्पेक्टर ने अपने बचाव में कुछ नहीं कहा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जेल में महिला कैदियों से पूछताछ के लिए महिला पुलिस अधिकारी की ही नियुक्ति की गई थी। यहाँ गौरतलब है कि बलूचिस्तान के निवासी पाकिस्तान की पुलिस और फ़ौज पर आए दिन अमानवीयता का आरोप लगाया करते हैं।

पाकिस्तान: मोहम्मद अली जिन्ना की प्रतिमा को बम से उड़ाया

                                                                                                                                   साभार: डॉन
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के तटीय शहर ग्वादर में विद्रोहियों ने मोहम्मद अली जिन्ना की प्रतिमा को बम धमाके से नष्ट कर दिया। पाकिस्तानी वेबसाइट ‘डॉन‘ में 27 सितंबर, 2021 को प्रकाशित खबर के मुताबिक, सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले मरीन ड्राइव पर जून में स्थापित की गई प्रतिमा को रविवार की सुबह विस्फोटक रखकर उड़ा दिया गया। विस्फोट में प्रतिमा पूरी तरह से नष्ट हो गई।

बीबीसी उर्दू की खबर के अनुसार, बलूच रिपब्लिकन आर्मी के प्रवक्ता बबगर बलोच ने ट्विटर पर विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट में ग्वादर के उपायुक्त मेजर (सेवानिवृत्त) अब्दुल कबीर खान के हवाले से कहा गया है कि मामले की उच्च स्तरीय जाँच की जा रही है। उन्होंने कहा कि विस्फोटक लगाकर जिन्ना की प्रतिमा को नष्ट करने वाले टूरिस्ट के रूप में क्षेत्र में घुसे थे। उनके मुताबिक अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन एक-दो दिन में जाँच पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा, “हम मामले को सभी बिंदुओं से देख रहे हैं और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।”

बलूचिस्तान के पूर्व गृह मंत्री और सीनेटर सरफराज बुगती ने ट्वीट कर बताया कि “ग्वादर में कायदे आज़म (Quaid-e-Azam) की प्रतिमा को गिराना पाकिस्तान की विचारधारा पर हमला है। मैं अधिकारियों से अपराधियों को उसी तरह से दंडित करने का अनुरोध करता हूँ, जैसे हमने ज़ियारत में कायदे-आज़म निवास पर हमला करने वालों को किया था।”

साल 2013 में बलूच विद्रोहियों ने जियारत में जिन्ना द्वारा इस्तेमाल की गई 121 साल पुरानी एक इमारत को उड़ा दिया था। उन्होंने वहाँ के सभी फर्नीचर और यादगार वस्तुओं को भी नष्ट कर दिया था। तपेदिक से पीड़ित होने के कारण जिन्ना ने अपने जीवन के अंतिम दिन वहीं बिताए थे। बाद में इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया था। जिन्ना 1913 से लेकर 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान की स्थापना तक ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के नेता रहे। 1948 में निधन होने तक वह पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल रहे।