Showing posts with label Benjamin Jaipal. Show all posts
Showing posts with label Benjamin Jaipal. Show all posts

कमरे में छात्र से अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में संत जोसेफ स्कूल का संचालक बेंजामिन गिरफ्तार

                          लखीसराय के स्कूल का आरोपित निदेशक (फोटो साभार: Lakhisarai Live)
बिहार के लखीसराय में एक स्कूल के निदेशक द्वारा छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला सामने आया है। छात्र के अप्राकृतिक यौन शोषण का ये मामला कबैया थाना क्षेत्र बायपास रोड स्थित संत जोसेफ स्कूल (St. Joseph’s School) का है। आरोप है कि स्कूल के संचालक बेंजामिन जयपाल ने कक्षा 6 के एक छात्र को अपने कमरे में बुला कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। कबैया पुलिस ने इस घृणित हरकत की सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

छात्र को मेडिकल जाँच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। परिजनों ने बताया कि उक्त छात्र घर लौटते समय रो रहा था। जब उसे पूछा क्या कि बात क्या है? तो उसने बताया कि स्कूल के निदेशक ने उसके साथ ‘गंदी हरकत’ की है। परिजनों ने माँग की है कि बेंजामिन जयपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जबकि, निदेशक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार दिया है।

                           हिन्दू संगठनों और स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश

आरोपित निदेशक का कहना है कि उक्त छात्र की माँ के साथ कुछ दिनों पहले उसका विवाद हुआ था, इसीलिए बदले की भावना से उसके खिलाफ ये आरोप लगाए गए हैं। कबैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार छात्र का बयान और आरोपित निदेशक से पूछताछ में लगे हुए हैं। डीएसपी रंजन कुमार ने आश्वासन दिया कि इस मामले का स्पीड ट्रायल कराकर दोषी को सजा दिलाने का कार्य पुलिस द्वारा किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही।

                                          ‘हिंदुस्तान’ के स्थानीय संस्करण में प्रकाशित खबर (साभार)
छात्र ने पुलिस को बताया कि निदेशक ने सबसे पहले तो उसे अपने कमरे में बुलाया और पाँव दबवाने लगा। इसके बाद उसने गलत कार्य किया और विरोध करने पर छात्र को पिटाई की धमकी दी। छात्र की आक्रोशित माँ ने स्कूल में निदेशक का दरवाजा खटखटाया लेकिन वो बाहर नहीं निकला, जिसके बाद उसने पुलिस में जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कहा कि इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

                  माँ और पुलिस का बयान (साभार: लखीसराय लाइव)

स्थानीय हिन्दू कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले आरोपित बेंजामिन को बचाने में लगा हुआ है और ऐसी स्थिति रही तो लखीसराय में हिन्दुओं का सर्वनाश हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने आरोपित को फाँसी देने की माँग करते हुए मार्च निकाला। पीड़ित माँ ने भी उक्त स्कूल निदेशक को कड़ी सजा देने की माँग करते हुए कहा कि बात एक बच्चे की नहीं है, उस स्कूल में कई बच्चे पढ़ते हैं और सभी परिजन चिंतित हैं।