Showing posts with label Bharatiya Janata Party. Show all posts
Showing posts with label Bharatiya Janata Party. Show all posts

TMC सांसद नुसरत जहां हैं गर्भवती, लेकिन किससे ?: ममता बनर्जी ने OK किया था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत पति निखिल (बाएँ) और यश दासगुप्ता (दाएँ) के साथ
टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहाँ कथित तौर पर प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रही हैं। हालाँकि न तो नुसरत और न ही उनकी टीम ने इस खबर की पुष्टि की है लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया में छाई है।

कई बंगाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत जहाँ छह महीने की प्रेग्नेंट हैं। हालाँकि उन्होंने इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है।

पति को कुछ भी पता नहीं है नुसरत जहाँ की प्रेग्नेंसी के बारे में 

लेकिन नुसरत के पति निखिल ने मीडिया से कहा है कि उन्हें नुसरत की प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ नहीं पता है। उन्होंने नुसरत के बच्चे का पिता होने से भी इनकार किया। निखिल ने दावा किया कि नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबर से वह खुद भी हैरान हैं।

नुसरत जहाँ और निखिल ने 19 जून 2019 को टर्की में एक शाही विवाह समारोह में शादी की थी। उन्होंने इस्लाम, हिंदू और ईसाई धर्मों की परंपराओं के अनुसार शादी की थी। हालाँकि उनकी ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली और एक साल बाद ही उनके बीच अनबन की खबरें आने लगीं।

नुसरत के पति निखिल ने एबीपी आनंदा से कहा कि उनकी और नुसरत की शादी टूट गई है और वे छह महीने से ज्यादा समय से साथ नहीं रह रहे हैं। ऐसे में किसी भी तरह से ये बच्चा उनका नहीं है। निखिल ने ये भी कहा कि उनके और नुसरत के बीच कोई संपर्क नहीं है।

नुसरत की निजी जिंदगी पिछले कुछ महीनों से ट्रैक पर नहीं रही है। हालाँकि वह अपने पति निखिल से कानूनी तौर पर अलग नहीं हुई हैं लेकिन वे कई महीनों से साथ नहीं रह रहे हैं। निखिल ने कहा, “मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता। मेरा उससे लंबे समय से कोई संबंध नहीं है। यह स्पष्ट है कि यह बच्चा मेरा नहीं है।”

निखिल और नुसरत ने मीडिया में अपने रिश्तों में आई खटास को लेकर कभी कुछ नहीं। ऐसे में ये स्पष्ट नहीं है कि लव मैरिज करने वाले इस कपल के रिश्तों में खटपट किस वजह से हुई। अनबन के बाद करीब छह महीने पहले नुसरत निखिल के अलीपुर स्थित घर को छोड़कर अपने घर आ गई थीं।

निखिल ने बच्चा अपना मानने से किया इनकार?
एबीपी आनंद की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि निखिल जैन ने कहा है कि उनकी शादी टूटने की कगार पर है। वह नुसरत जहां के साथ पिछले 6 महीने से नहीं रह रहे हैं और ऐसे में अगर नुसरत प्रेगनेंट भी हैं तो यह बच्चा निखिल ने अपना मानने से इनकार कर दिया है। निखिल ने यह भी कहा है कि काफी समय से उनके और नुसरत के बीच कोई कॉन्टैक्ट नहीं है। शादी के बाद नुसरत जहां के सिंदूर लगाने और दुर्गा पूजा में शामिल होने पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उनकी काफी आलोचना भी की थी जिसका नुसरत ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में है नुसरत जहाँ?

नुसरत कथित तौर पर बीजेपी उम्मीदवार रहे और एक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं। ये दोनों ‘एसओएस कोलकाता’ की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत और यश दिसंबर में अजमेर शरीफ गए थे और उन्होंने नया साल साथ में राजस्थान में मनाया था, साथ ही ये दोनों दक्षिणेश्वर मंदिर भी गए थे। इसके बाद दोनों कई बार साथ वक्त गुजारते देखे गए।

नुसरत यश के साथ अपने रिश्ते को धीरे-धीरे सोशल मीडिया में स्वीकार भी कर रही हैं। नुसरत और यश सोशल मीडिया पर एकदूसरे के साथ काफी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, जो उनके कथित रिश्ते की अटकलों को और हवा देने का काम कर रहे हैं।

नुसरत जहाँ टीएमसी की सांसद हैं तो वहीं यश दासगुप्ता बीजेपी के टिकट पर 2021 विधानसभा चुनावों में चंडीतल्ला से चुनाव लड़े और हार गए। ऐसे में नुसरत-यश की करीबी और प्रेग्नेंसी की खबर आने वाले समय में बंगाल में एक बड़ा राजनीति और सामाजिक मुद्दा बनने वाला है।

ममता बनर्जी ने दी थी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की इजाजत

नुसरत जहाँ की पार्टी टीएमसी की सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अतीत में महिलाओं के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वकालत कर चुकी हैं। इस साल की शुरुआत में ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके विचार इतने खुले है कि उन्होंने शादी-शुदा महिलाओं को अपनी पसंद के पुरुषों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने की अनुमति दे दी है।

पश्चिम बंगाल की CM ने बांग्ला भाषा में कहा, ”मैं सभी गृहिणियों को यह बताना चाहती हूँ कि, यदि आप कभी भी एक्स्ट्रा-मैरिटल संबंध में रहना चाहती हैं, तो आप यह कर सकती हैं। इसके लिए मैं आपको अनुमति दूँगी।”

इजरायल में सौम्या की मौत पर केरल CM की श्रद्धांजलि… फिर किया पोस्ट एडिट: BJP ने लगाया ‘कट्टरपंथियों’ से डरने का आरोप

                         केरल की सौम्या संतोष (बाएँ) की इजरायल में हमास के रॉकेट हमले में मौत हो गई थी।
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष में केरल की एक महिला की मौत के बाद राज्य में राजनीतिक ध्रुवीकरण तेज हो गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और पूर्व मुख्यमंत्री और कॉन्ग्रेस के महासचिव ओमान चरमपंथियों के डर से अपनी फेसबुक पोस्ट में बदलाव करने को मजबूर होना पड़ा।

बीजेपी नेता शोभा सुरेंद्रन ने ट्वीट किया कि केरल में स्थिति इतनी खतरनाक हो गई है कि दोनों नेताओं को एक मलयाली की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी पोस्ट एडिट करनी पड़ी क्योंकि वे धार्मिक कट्टरपंथियों से डरते हैं।

बीजेपी ने लेफ्ट और कॉन्ग्रेस पर लगाया धार्मिक कट्टरपंथियों से डरने का आरोप

संघ परिवार ने आरोप लगाया कि सीएम पिनराई विजयन ने सौम्या संतोष की हत्या पर की गई अपनी पोस्ट से एक पैराग्राफ हटा दिया। वहीं चांडी की पहले की पोस्ट में कहा गया था कि ‘चरमपंथियों’ के हमले में सौम्या मारी गई थीं।’ लेकिन बाद में सोशल मीडिया में विरोध बढ़ने के बाद ‘चरमपंथ’ शब्द को हटा दिया गया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुदंरन ने पूछा कि क्या सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष सौम्या की हत्या पर इसलिए चुप हैं क्योंकि हमास चरमपंथी उनके सहयोगी हैं।

सोशल मीडिया में फिलिस्तीन के समर्थकों ने कॉन्ग्रेस को याद दिलाया कि इंदिरा गाँधी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान भारत के फिलिस्तीन के साथ कितने करीबी संबंध थे। उन्होंने इंदिरा के साथ फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएलओ) के नेता यासिर अराफात की पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं।

सीपीएम ने की इजरायल की निंदा, फिलिस्तान के समर्थन की अपील

वहीं सीपीएम पोलित ब्यूरो ने फिलिस्तीन पर इजरायल के हमले के खिलाफ एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है, ”गाजा पट्टी पर इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमले कई फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत का कारण बने।”
बयान में कहा गया है, “इजरायल फिलिस्तीनियों पर हमला करके पूर्वी यरुशलम के पूर्ण कब्जे की ओर बढ़ रहा है, जो यहाँ यहूदी बस्तियों के लिए रास्ता बनाने की कोशिशों का विरोध कर रहे थे।” इसमें कहा गया है कि “नेतन्याहू, जो लगातार इजरायल चुनावों में बहुमत हासिल करने में विफल रहे थे, उन्होंने अपने तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए ये हमले शुरू किए।”
बयान में कहा गया है, ”सीपीएम इन कृत्यों की निंदा करती है और भारत सरकार से फिलिस्तीन के लोगों का समर्थन करने की माँग की।” वहीं मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को सौम्या के शव को वापस लाने के लिए खत लिखा।
अवलोकन करें:-
इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा – ईद से पहले ‘पूरी तरह शांत कर देंगे’ ; फिलिस्तीनी आतंकी ठिकाने का 14
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा – ईद से पहले ‘पूरी तरह शांत कर देंगे’ ; फिलिस्तीनी आतंकी ठिकाने का 14
केरल में मुस्लिम संगठनों ने गाजा क्षेत्र में हिंसा बढ़ने के बाद अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। कई संगठनों ने ईद-उल-फितर मनाते हुए फिलिस्तीन के लोगों के साथ खड़े होने की अपील की है। भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अदनान अबुल हयाजा, फिलिस्तीन के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए ईद-उल-फितर के दिन कोझिकोड में मुस्लिम यूथ लीग द्वारा आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।(साभार)