Showing posts with label Big Boss. Show all posts
Showing posts with label Big Boss. Show all posts

‘रोजा रखना मूर्खता’: पॉप सिंगर जस्टिन बीबर

समय बड़ा बलवान होता है यानि कुछ वर्ष पूर्व तक जो आवाज़ हिन्दू महिलाओं द्वारा करवाचौथ पर व्रत रखने पर उठा करती थी, समय चक्र ऐसा घुमा कि वही आवाज़ रोज़े पर उठनी शुरू हो गयी। 
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और उनकी पत्नी हैली बीबर ने हाल ही में रमजान में रोजा रखने को गैर-जरूरी बताया था। इस पर मॉडल और बिग बॉस (Big Boss) की कंटेस्टेंट रहीं गौहर खान भड़क गई हैं। गौहर ने जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर को बेवकूफ कहा है।

दरअसल, जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली ने रमजान के महीने में रोजा रखने की मान्यता का हँसते हुए मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि रोजा रखने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। 

गौहर खान ने जस्टिन बीबर और हैली का यह बयान अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “ये साबित करता है कि ये कितने मूर्ख हैं। काश कि उन्हें पता होता कि इसके पीछे का साइंस क्या है और इससे कितने फायदे होते हैं!”

‘बिग बॉस 7’ की विनर गौहर खान ने आगे कहा, “जस्टिन बीबर और हैली बीबर इसके बारे में जाकर जानो! हालाँकि, किसी की अपनी राय राय देना ठीक है, लेकिन इतने समझदार बनो कि किसी चीज को सही ढंग से सामने रख सको।”

दरअसल, हिजाब मॉडर्न नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से जस्टिन बीबर और हैली बीबर का एक इंटरव्यू शेयर किया गया था। इसमें दोनों से रमजान में रोजा रखने पर चर्चा की गई थी। जब बीबर और उनकी पत्नी से पूछा गया कि रोजा उनके लिए किस तरह से मायने रखता है।

इसके जवाब में जस्टिन बीबीर ने कहा, ”मुझे सच में इसके बारे में सोचना होगा। मैंने आज तक उपवास नहीं रखा है… मुझे लगता है कि ठीक से सोचने के लिए हमारे शरीर को पोषण की आवश्यकता होती है।” इस दौरान वे हँसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान हैली बीबर ने कहा, “रोजा रखने के लिए खाना छोड़ना मेरे लिए कभी मायने नहीं रखता। अगर आपको रोजा रखना है तो आप टीवी बंद दें, अपना मोबाइल बंद कर दें। मुझे लगता है कि मैं इस पर ज्यादा विश्वास करती हूँ। खाना के बजाय आप मिठाई या चीनी नहीं खाने का रोजा रखो। इसलिए आप मूर्ख हैं!” 

'वर्जिनिटी झूठ है, सील-वील कुछ नहीं होती है', मूस जट्टाना, बिग बॉस, का चौकाने वाला बयान

पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली और बिग बॉस ओटीटी से लोगों के बीच पहचान बनाने वाली मूस जट्टाना या मुस्कान जट्टाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खुद को बाइसेक्सुअल घोषित करने वाली मूस जट्टाना ने बिग बॉस ओटीटी में यह कहकर धमाका कर दिया था कि वह एक लड़की से ही शादी करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने भारत में वर्जिनिटी को लेकर चल रही बहस के बीच एक ऐसा बयान दिया है कि वे फिर से खबरों में आ गई हैं। 

मूस जट्टाना ने लोगों की सोच को लेकर कहा कि जब भी कोई भारतीय पुरुष अपने लिए लड़की देखने जाता है तो उसकी एक ही ख्वाहिश होती है कि उसे सीलबंद लड़की मिले, जबकि ऐसा कुछ होता ही नहीं है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि आखिर वर्जिनिटी है क्या। 

मूस ने कहा- सील-वील कुुछ नहीं होता है

मूस जट्टाना ने कहा कि वर्जिनिटी एक मिथक है। सील-वील कुछ नहीं होती है। यह एक मांसपेशी होती है, जो बड़े होने के साथ खुद ही टूट जाती है। इसके बारे में सीखिए। लेकिन इसका उपयोग महिलाओं और लड़कियों को नीचा दिखाने के लिए मत कीजिए। भगवान का शुक्र है कि वह किसी संकुचित दिमाग वाले भारतीय परिवार के लिए कभी भी संस्कारी नहीं बन पाएँगी।

मूस ने कहा कि शुक्र है कि कोई भी माँ उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। शुक्र है ऊपर वाले का। मूस ने कहा, “शुक्र है कि मैं बेगैरत, बदतमीज और बेशर्म हूँ। मैं चाहती हूँ कि किसी भी लड़की या महिला को निरर्थक परंपरा और उम्मीदों ना बंधना पड़े।”

शानदार सेक्स की दुआ

मूस ने आगे अपने पोस्ट में कहा, “मैं आप सभी बहनों के बेहतर जीवन की कामना करती हूँ। मैं आपके लिए अद्भुत सेक्स की कामना करती हूँ। बहुत सारी इंटीमेसी, प्रयोग और नई चीजें सीखने के लिए प्रार्थना करती हूँ। कोई भी अपनी इच्छाओं को ना रोके। मुझे आशा है कि आपको पूरी दुनिया देखने को मिले। मैं कामना करती हूँ कि आपका साथी आपके बर्तन धोए, बिस्तर सजाए। मैं चाहती हूँ कि आप स्वतंत्र और जीवन से भरपूर हों। मैं प्रार्थना करती हूँ कि आपके पार्टनर आपसे बहुत प्यार करे।” मूसा के इस पोस्ट पर कई लोगों ने उनका सपोर्ट किया है, जबकि कुछ लोगों ने नेगेटिव कमेंट कर उन्हें ट्रोल भी किया।

‘…तो बिना कपड़ों के जाती’: उर्फी जावेद ने ब्रा दिखाने का किया बचाव

                                              ब्रा फ्लॉन्ट करने पर ट्रोल होने के बाद उर्फी जावेद भड़कीं
बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर ब्रा फ्लॉन्ट करने पर जमकर ट्रोल किया गया। नेटिजन्स ने उर्फी के फैशन सेंस और स्टाइल पर सवाल उठाते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था। इसको लेकर अब उर्फी ने अपनी सफाई दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उर्फी ने कहा, ”अगर मुझे पब्लिसिटी ही चाहिए होती तो मैं एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों के जाती।” साथ ही उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि लोग उनके बारे में बात करने की बजाए उनके आउटफिट्स के बारे में ही बात करते हैं।

वे कहती हैं कि मेरे कपड़ों से ज्यादा मैं महत्व रखती हूँ, आखिर क्यों लोग मेरे बारे में बात नहीं करते। मैंने देखा है कि मैं कुछ भी पोस्ट करूँ लोग उस पर कुछ ना कुछ जरूर कहेंगे। चाहे मैं बिकिनी पहनूँ या सलवार सूट, लोग घटिया कमेंट्स करते ही हैं।

सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एयरपोर्ट वाली फोटो शेयर की है। इसमें उर्फी की जैकेट फ्रंट से इतनी छोटी थी कि उनकी ब्रा फ्लॉन्ट हो रही थी। इसको लेकर ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक भी उड़ाया था।

अगस्त में ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आने के बाद टीवी एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे। उर्फी ने बताया कि अडल्ट साइट पर उनकी तस्वीरें अपलोड होने के बाद उन्हें परिवार का कोई सपोर्ट नहीं मिला था। इसकी वजह से रिश्तेदार उन्हें पोर्न स्टार समझने लगे थे।

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके अब्बू ने उन्हें ‘मानसिक और शारीरिक रूप से’ प्रताड़ित किया था। उनके रिश्तेदार उनका बैंक अकाउंट चे​क करना चाहते थे। हिंदुस्तान टाईम्स के मुताबिक, सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उस वक्त मैं 11वीं क्लास में पढ़ती थी। उस दौरान मैं बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरी थी, क्योंकि मुझे मेरे परिवार का सपोर्ट नहीं मिला था। वे मुझे ही दोष दे रहे थे।