Showing posts with label Roza. Show all posts
Showing posts with label Roza. Show all posts

चीन : उइगर मुस्लिमों के रोजा रखने पर पूरी तरह प्रतिबंध, नजर रखने लिए जासूस तैनात: अल्पसंख्यकों की नसबंदी से लेकर अंगों की तस्करी

                       चीन के शी जिनपिंग और उइगरों मुस्लिम (फोटो साभार: टीएनआईई)
उइगर मुस्लिमों पर चीन का कहर जारी है। रजमान के महीने में रोजा रखने की भी उन्हें इजाजत नहीं है। कोई मुस्लिम रोजा ना रख सके, इसके लिए चीन जासूसों की मदद ले रहा है। चीन ने जासूस के रूप में आम लोगों को ही रखा है। चीनी अधिकारी इन्हें ‘Ears’ कहते हैं। बता दें कि साल 2017 से ही चीन ने मुस्लिमों को रोजा रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इसके बाद साल 2021 और 2022 में प्रतिबंध में आंशिक रूप से ढील दी गई थी। इसके बाद 65 से अधिक मुस्लिमों को रोजा रखने की अनुमति मिली थी। इस दौरान पुलिस ने घरों की तलाशी और सड़क पर गश्ती जैसी गतिविधियों को कम कर दिया था।

हालाँकि, इस साल चीन सरकार ने रोजा पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने उम्र, लिंग या पेशे की परवाह किए बिना सभी को रोजा रखने से रोक दिया। बता दें कि इस साल 22 मार्च से 20 अप्रैल तक रमजान का महीना है। इस दौरान मुस्लिम रोजा रखते हैं। रोजा इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है।

शिनजियांग प्रांत के तुरपुन सिटी पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, इस बार पूर्ण प्रतिबंध के बाद चीन के अधिकारियों ने रमजान के पहले सप्ताह में 56 उइगर निवासियों और पूर्व बंदियों को उनकी गतिविधियों के बारे में पूछताछ करने के लिए बुलाया। इस दौरान पाया कि उनमें से 54 ने रोजा रखकर कानून का उल्लंघन किया।

कानून का उल्लंघन करने वाले मुस्लिमों को क्या सजा दी गई या उनका क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इतना ही नहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी इस संबंध में जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, हर गाँव तीन जासूसों को रखा गया है, जो रोजा रखने वालों या हाल ही में जेल से निकलकर आए लोगों पर नजर रखते हैं। ये जासूस आम नागरिक, पुलिसकर्मी और ग्राम समिति के सदस्य होते हैं।

दरअसल, मुस्लिम बहुल शिनजियांग प्रांत में उइगर विद्रोहियों को लगभग खात्मा कर चुका चीन इस्लामी कट्टरपंथ पर नकेल कसने के लिए मजहब को पूरी तरह नियंत्रित कर रहा है। इस्लाम को दबाने का काम साल 2018 के बाद से शुरू हुआ, जब चीनी कैबिनेट ने एक गुप्त निर्देश पास किया कि मस्जिदों और मदरसों में अरब के बढ़ते प्रभाव को रोका जाए।

इसके बाद उनकी धार्मिक पहचान मिटाने के लिए वेश-भूषा, खानपान, भाषा से लेकर संस्कृति और इतिहास तक मिटाया जा रहा है। मस्जिदों को ढहा दिया गया, अरबी पढ़ने पर रोक लगा दी, बुर्का और नमाजी टोपी पहनने पर रोक लगा दी गई।

चीन में उइगर मुस्लिमों की आबादी घटना के लिए चीन योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है। चीन सिर्फ एक निकाह करने की इजाजत दे रहा है। इसके साथ ही मुस्लिम पुरुषों की जबरदस्ती नसबंदी की जा रही है। यहाँ तक उइगर महिलाओं को नियमित रूप से प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया जाता है और उनका जबरन गर्भपात करा दिया जाता है। उनके गर्भाशय में यंत्र फिट कर गर्भधारण की जानकारी जुटाई जाती है।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित अख़बार ‘द हेराल्ड सन’ ने साल 2021 में खुलासा किया था कि चीन उइगर मुस्लिम के अंगों की तस्करी भी कर रहा है और उससे धन कमा रहा है। उइगर मुस्लिमों के स्वस्थ लिवर को चीन 1,60,000 डॉलर्स (1.20 करोड़ रुपए) में बेचा जा रहा है।

अख़बार ने दावा किया था कि इस तरह के धंधों से चीन को 1 बिलियन डॉलर (7492 करोड़ रुपयों) की कमाई हो रही है। इसका अर्थ है कि चीन के जिन प्रताड़ना कैंपों (Detention Centres) में इन उइगर मुस्लिमों को रखा जा रहा है, वहाँ जबरदस्ती उनके अंग निकाल लिए जाते हैं।

‘रोजा रखना मूर्खता’: पॉप सिंगर जस्टिन बीबर

समय बड़ा बलवान होता है यानि कुछ वर्ष पूर्व तक जो आवाज़ हिन्दू महिलाओं द्वारा करवाचौथ पर व्रत रखने पर उठा करती थी, समय चक्र ऐसा घुमा कि वही आवाज़ रोज़े पर उठनी शुरू हो गयी। 
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और उनकी पत्नी हैली बीबर ने हाल ही में रमजान में रोजा रखने को गैर-जरूरी बताया था। इस पर मॉडल और बिग बॉस (Big Boss) की कंटेस्टेंट रहीं गौहर खान भड़क गई हैं। गौहर ने जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर को बेवकूफ कहा है।

दरअसल, जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली ने रमजान के महीने में रोजा रखने की मान्यता का हँसते हुए मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि रोजा रखने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। 

गौहर खान ने जस्टिन बीबर और हैली का यह बयान अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “ये साबित करता है कि ये कितने मूर्ख हैं। काश कि उन्हें पता होता कि इसके पीछे का साइंस क्या है और इससे कितने फायदे होते हैं!”

‘बिग बॉस 7’ की विनर गौहर खान ने आगे कहा, “जस्टिन बीबर और हैली बीबर इसके बारे में जाकर जानो! हालाँकि, किसी की अपनी राय राय देना ठीक है, लेकिन इतने समझदार बनो कि किसी चीज को सही ढंग से सामने रख सको।”

दरअसल, हिजाब मॉडर्न नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से जस्टिन बीबर और हैली बीबर का एक इंटरव्यू शेयर किया गया था। इसमें दोनों से रमजान में रोजा रखने पर चर्चा की गई थी। जब बीबर और उनकी पत्नी से पूछा गया कि रोजा उनके लिए किस तरह से मायने रखता है।

इसके जवाब में जस्टिन बीबीर ने कहा, ”मुझे सच में इसके बारे में सोचना होगा। मैंने आज तक उपवास नहीं रखा है… मुझे लगता है कि ठीक से सोचने के लिए हमारे शरीर को पोषण की आवश्यकता होती है।” इस दौरान वे हँसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान हैली बीबर ने कहा, “रोजा रखने के लिए खाना छोड़ना मेरे लिए कभी मायने नहीं रखता। अगर आपको रोजा रखना है तो आप टीवी बंद दें, अपना मोबाइल बंद कर दें। मुझे लगता है कि मैं इस पर ज्यादा विश्वास करती हूँ। खाना के बजाय आप मिठाई या चीनी नहीं खाने का रोजा रखो। इसलिए आप मूर्ख हैं!”