Showing posts with label Brahmos. Show all posts
Showing posts with label Brahmos. Show all posts

सुरक्षा में बड़ी चूक; नागपुर में ISI का एजेंट गिरफ्तार, डीआरडीओ की ब्रह्मोस यूनिट में करता था काम

नागपुर : ब्रह्मोस यूनिट में PAK की घुसपैठ, ISI एजेंट गिरफ्तारदेश के सुरक्षा प्रतिष्ठान में एक बड़ी चूक उजागर हुई है. उत्तर प्रदेश के आतंक निरोधी दस्ते ने नागपुर स्थित ब्रह्मोस यूनिट ने एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट बताया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएएस और महाराष्ट्र पुलिस की एक यूनिट ने मिलकर इस मामले का खुलासा किया है. गिरफ्तार युवक का नाम निशांत अग्रवाल बताया गया है और यह नागपुर में डीआरडीओ की यूनिट में काम करता है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक ने पाकिस्तान को कई खुफिया जानकारी मुहैया कराई हैं.
यूपी एटीएस ने आज सुबह नागपुर में एक एन्य एजेंसी के साथ मिलकर इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस व्यक्ति का नाम निशांत अग्रवाल बताया जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति नागपुर में डीआरडीओ की यूनिट में काम कर रहा था।
जांच एजेंसी इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं और पता लगाया जा रहा है कि गुप्त सूचनाएं लीक करने के इस षड़यंत्र में निशांत के साथ कोई और कर्मचारी तो नहीं है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक ने किन-किन जानकारियों को दुश्मन देश के हाथों में पहुंचाया है.