Showing posts with label Congress leaders. Show all posts
Showing posts with label Congress leaders. Show all posts

‘इस जनम में नहीं छोड़ूँगा तिलक, कांग्रेस के बड़े नेताओं को चिढ़’: आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने राजस्थान में गहलोत के हार की भी कर दी भविष्यवाणी


उत्तर प्रदेश के संभल स्थित श्रीकल्कि धाम पीठ के मुख्य महंत आचार्य प्रमोद कृष्णम् के सुर आजकल बदले-बदले लग रहे हैं। वो राज्य में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं में से एक हैं और प्रियंका गाँधी के करीबी माने जाते हैं। टीवी चैनलों पर भी अक्सर उन्हें पार्टी के पक्ष में बहस करते हुए देखा जा सकता है। क्या राजनीति में गहरी रुचि लेने वाले महंत का अब कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो रहा है? ऐसा इसीलिए, क्योंकि उनके कुछ ट्वीट्स ऐसे सामने आए हैं जो इसी तरफ इशारा करते हैं।

असल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘कांग्रेस वर्किंग कमिटी’ का नए सिरे से गठन किया है, जिसमें 39 सदस्य हैं। साथ ही 32 परमानेंट इंवाइटिज और 13 स्पेशल इंवाइटिज के नामों की भी घोषणा की गई। हालाँकि, इसमें आचार्य प्रमोद कृष्णम् को जगह नहीं मिली। जब एक पत्रकार ने पूछा कि आखिर एक हिन्दू संत को CWC में जगह क्यों नहीं दी, तो कल्कि धाम पीठाधीश्वर के दिल का छिपा हुआ दर्द बाहर आ गया और उन्होंने ट्वीट के जरिए ही पार्टी पर निशाना साधा।

उन्होंने लिखा, “पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है, जिन्हें मैं इस जन्म में नहीं छोड़ सकता।” यानी, उन्होंने न सिर्फ बता दिया है कि वो हिन्दू धर्म की पहचान को नहीं छोड़ सकते, बल्कि ये भी खुलासा कर दिया है कि पार्टी में कुछ लोग साधु-संतों की वेशभूषा और तिलक से नफरत करते हैं। हालाँकि, कई ट्वीट्स के माध्यम से उन्होंने होने उन साथी नेताओं को बधाई दी, जिन्हें CWC में शामिल किया गया है। पवन खेड़ा, शशि थरूर, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह अलवर, कुमारी शैलजा, राजीव शुक्ला और दीपेंद्र हुड्डा को उन्होंने बधाई दी।

वहीं एक अन्य ट्वीट के माध्यम से उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साध दिया। अशोक गहलोत ने विमान में कुछ दस्तावेजों के साथ तस्वीर डालते हुए लिखा था कि वो ‘मिशन 2030’ की तैयारी में लगे हुए हैं। इस पर कटाक्ष करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने लिखा, “भ्रष्टाचार, बलात्कार, लूट खसोट और खनन, नासिर-जुनैद की हत्या ‘लाल डायरी’ और गमन।” यानी, उन्होंने इस ट्वीट के माध्यम से भविष्यवाणी कर दी है कि राजस्थान में कांग्रेस हार रही है और अशोक गहलोत का ‘गमन’ होगा।

यहाँ यह बढ़ाना ज़रूरी है कि राजस्थान में कांग्रेस के मंत्री रहे राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बरख़ास्त कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने महिला अपराध में राजस्थान के नंबर-1 होने को लेकर विधानसभा में अपनी ही सरकार पर तंज कसा। इसके बाद उन्होंने बताया कि सीएम अशोक गहलोत एक ‘लाल डायरी’ को जाँच एजेंसियों से छिपाना चाहते थे, जिसमें उनके भ्रष्टाचार का पूरा लेखा-जोखा है। उन्होंने कहा था कि इसी डायरी में लिखा है कि किसे कितने पैसे दिए गए। साथ ही विधानसभा में उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर मारपीट करते हुए ये डायरी छीनने का आरोप भी लगाया था।

ये भी जानकारी देते चलें कि उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने निर्माण पर लगी रोक को असंवैधानिक बताया है। मुस्लिमों की आपत्ति के 2016 में निर्माण पर जिलाधिकारी ने रोक लगा दी थी। उस समय उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार थी। मुस्लिमों की आपत्ति के बाद संभल के तत्कालीन डीएम ने कानून-व्‍यवस्‍था बिगड़ने का हवाला देकर मंदिर निर्माण पर रोक लगा दी थी। 

कर्नाटक : ‘हम जानते हैं तुम्हें कब्रिस्तान कैसे भेजना है’: SDPI नेता अबूबकर की कांग्रेस नेताओं को धमकी – अब हमारे पास है दो-दो ‘M’

केरल में जिस पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया के साथ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था, उसी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के फ्रंटल संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के नेता अबूबकर कुलई ने 21 नवंबर को विवादित बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वायरल वीडियो में एसडीपीआई के दक्षिण कन्नड़ जिलाध्यक्ष अबुबक्कर कुलई को कर्नाटक में उन कांग्रेस नेताओं को हत्या की धमकी देते सुना जा सकता है, जिन्होंने एसडीपीआई कार्यकर्ताओं को कथित रूप से परेशान किया था।

कुलई ने कहा कि हम जानते हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अस्पतालों या कब्रिस्तानों में कैसे भेजा जाता है। मंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह देख रहे हैं कि कांग्रेस नेता पिछले दस वर्षों के दौरान मंगलुरु विधानसभा क्षेत्र में एसडीपीआई नेताओं की प्रगति से किस कदर हताश हुए हैं।

उन्होंने आगे जोर देकर कहा, “कांग्रेस एसडीपीआई के विकास को पचा नहीं पा रही है। इसलिए वे कुछ गुंडों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। अब तक हमने अपना सिर झुका रखा था, लेकिन अब हमारे पास दो ‘M’ हैं। पहला manpower और दूसरा muscle power।

उन्होंने यह भी धमकी दी कि अब से अगर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाता है, तो उनकी पार्टी दो में से एक ‘M’ एक का इस्तेमाल जरूर करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एसडीपीआई में शामिल होने वालों को अस्पताल में भर्ती होने, जेल या कब्रिस्तान जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। अबूबकर कुलई ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अब किसी भी प्रकार का अत्याचार और उत्पीड़न नहीं सहेंगे। वह जानते हैं कि लोगों को अस्पतालों या कब्रिस्तान में कैसे भेजना है।

कर्नाटक : ‘डीके शिवकुमार 10-12% लेते हैं घूस’: कांग्रेस नेता ने खोली पोल

                                        घर का भेदी लंका ढाए 
पंजाब का मसला अभी धमा भी नहीं कि अब कर्नाटक भी कांग्रेस में उठापटक शुरू हो गयी। अब ये उठापटक कहाँ तक जाएगी, कहना मुश्किल है। कांग्रेस पार्टी की लूट की कहानी बयाँ करता एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पार्टी के अंदर हड़कंप मच गया है। यह वीडियो कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिव कुमार को लेकर है। वीडियो में कांग्रेस के ही दो नेता आपस में बात कर रहे हैं, जिसमें मीडिया कोऑर्डिनेटर सली को यह कहते सुना जा सकता है कि डीके शिवकुमार 10-12 प्रतिशत घूस लेते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वीएस उग्रप्पा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है तो वहीं सलीम को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बहरहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी भी उन पर हमलावर हो गई है।

कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद वीएस उग्रप्पा और पार्टी के मीडिया कोऑर्डिनेटर सलीम अहमद आपस में बातें कर रहे होते हैं। इसमें सलीम अहमद उग्रप्पा से आरोप लगाते हुए कहते हैं कि डीके शिवकुमार 10-12 फीसदी का घूस लेते हैं। इससे उनके सहयोगियों ने करोंड़ों रुपए की संपत्ति खरीदी है। सलीम आगे कहते हैं कि पहले शिवकुमार केवल 6-8 प्रतिशत ही लेते थे, लेकिन अब उन्होंने 10-20 फीसदी लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने इसे महाघोटाला करार देते हुए कहा कि जितना खोदोगे उतना ही निकलेगा। डीके शिवकुमार के सहयोगी मुलगुंड ने ही 50-100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

सलीम ने शिवकुमार पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो बात करते हुए हकलाते हैं। मुझे शक है कि वो शराब पीकर आते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले दोनों नेताओं की रिकॉर्ड इस बातचीत पर फिलहाल डीके शिवकुमार ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि अनुशासन समिति इस मामले में निर्णय लेगी। वहीं कांग्रेस ने इस मामले में कहा है कि सलीम भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में बातें कर रहे थे।