Showing posts with label Disaster. Show all posts
Showing posts with label Disaster. Show all posts

हिमाचल : भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, पर मुख्यमंत्री ने ‘बिहारियों’ को बताया दोषी: कहा- राजमिस्त्रियों ने बना डाले फ्लोर पर फ्लोर

                                                                                                   फोटो:सीएम सुक्खू फेसबुक अकाउंट
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन से हालात खराब हैं। मौत के आँकड़े में लगातार इजाफा हो रहा है। मॉनसून शुरू होने के बाद से अब तक इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 214 लोग अपनी जान गवाँ चुके हैं। भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ से हजारों लोगों के घर तबाह हो गए हैं। वहीं, हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने अब गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। इस वक्त हिमाचल बीते 50 सालों में सबसे गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। सुक्खू ने खुद कहा कि उनके सामने पहाड़ जैसी चुनौती है और इससे उबरने में उन्हें एक साल तक का वक्त लग सकता है। उन्होंने ‘माइग्रेंट आर्टिटेक्ट’ उर्फ ‘बिहारी राजमिस्त्री’ को लेकर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में राज्य की इमारतों दोषपूर्ण संरचनात्मक डिजाइन, अंधाधुन निर्माण और बिहार से आए राजमिस्त्री को इन सबके लिए दोषी ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने इशारा कर दिया है कि आने वाले वक्त में राज्य में निर्माण से जुड़े नियमों को सख्त किया जा सकता है।

सुक्खू ने यह भी कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सड़कों को चौड़ा करने के बजाय अधिक सुरंग बनाने की जरूरत है और इसके इंजीनियरों को पहाड़ों को अधिक वैज्ञानिक तरीके से काटने की जरूरत है। सीएम की असली नाराजगी बिहारी राजमिस्त्रियों को लेकर दिखी। हालाँकि, बाद में उन्होंने इस पर अपनी सफाई भी दी।

                                                     हिमाचल के सीएम सुक्खू के फेसबुक अकाउंड से

‘बिहारी अर्किटेक्ट्स फ्लोर पर फ्लोर बना डालते हैं’

भारी तबाही को लेकर कांग्रेसी सीएम सुक्खू ने कहा कि अब राज्य में लोग वैज्ञानिक तरीका अपनाए बिना घर बना रहे हैं। हाल ही में बनाई गई इमारतों में पानी निकास की व्यवस्था बेहद खराब है। यहाँ के लोगों को ये यकीन हो चला है कि उनका बहाया पानी कहीं और नहीं, बल्कि पहाड़ों में जा रहा है। इसके कारण ये आसानी से दरक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिमला डेढ़ शताब्दी से भी अधिक पुराना है और इसका निकासी सिस्टम शानदार है, लेकिन अब नालों पर भी इमारतें बना दी गई हैं। जो इमारतें अब ढह रही हैं, वो स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के मानकों पर खरी नहीं उतर रही हैं। दरअसल, पहाड़ों की रानी कहलाने वाला शिमला इस मानसून में सबसे प्रभावित इलाकों में से एक है। सोमवार (14 अगस्त) को यहाँ बादल फटने के कारण समर हिल्स इलाके में स्थित शिव बोदी मंदिर बह गया।
सुक्खू ने आगे कहा, “माइग्रेंट अर्किटेक्ट्स (बाहर से आए राजमिस्त्री) ‘बिहारी’ यहाँ आते हैं और फ्लोर पर फ्लोर बना डालते हैं। हमारे पास स्थानीय राजमिस्त्री नहीं है।” उनके कहने का ये मतलब था कि वहाँ के स्थानीय राजमिस्त्री इस क्षेत्र की प्राकृतिक विशेषताओं को जानते हैं और उसी के मुताबिक इमारतें बनाते हैं, लेकिन बाहर से आए राजमिस्त्री ये सब नहीं जानते हैं।
प्रश्न यह भी किया जा रहा है कि किस अधिकारी ने नालों पर इमारत बनाने की इजाजत दी? जो साबित करता है कि भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन अधिकारियों पर कब कार्यवाही होगी? प्रशासन की भयंकर गलती को मजदूरों पर क्यों थोपा जा रहा है?
इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के लिए खराब निकासी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमारी सेक्रेटिएट की बिल्डिंग नौ मंजिला है। वहीं समर हिल हिमाचल एडवांस स्टडी यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग आठ मंजिला है। जब ये इमारतें बनाई गई थीं, तब टेक्नोलॉजी नहीं थी, लेकिन स्ट्रक्चरिंग थी।
उन्होंने आगे कहा, “हमने कभी नहीं सुना कि इन इमारतों को खतरा है।” इस दौरान उन्होंने एनएचआई के फोरलेन सड़क को लेकर कहा कि यहाँ सुरंगें ही वाहनों का दबाव झेलने के सही और सटीक हैं। ये बनाना महंगा है, लेकिन इस क्षेत्र के लिए फायदेमंद है।

‘बिहारी आर्किटेक्ट’ पर दी सफाई

‘बिहारी आर्किटेक्ट’ वाले अपने बयान पर आखिर सीएम सुक्खू ने अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा, “मैंने ऐसा कुछ इस तरह से नहीं कहा था। बिहार के लोग भी यहाँ फँसे हुए हैं। मैंने उन्हें हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकलवाया। अभी बिहार के 200 लोग यहाँ फँसे हैं। वे हमारे भाइयों जैसे हैं। ये हमारी स्ट्रक्चल इंजियरिंग की फॉल्ट है। वे तो केवल मजदूर हैं।”

दिल्ली के डूबने का जिम्मेदार कौन : अरविन्द केजरीवाल या फ्री की रेवड़ी में फंसे मतदाता?

दिल्ली बाढ़ (साभार: NBT)
दिल्ली में मृतप्राय यमुना में बाढ़ आने के बाद राजधानी के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। रिंग रोड से लेकर लाल किला परिसर तक में पानी भर गया है। मकान-दुकान से लेकर स्कूल, अस्पताल तक में पानी भरने से लोग परेशान हैं। निगमबोध घाट पर पानी भर जाने के कारण शवों का दाह-संस्कार तक रोक दिया गया है। इस हालात में अब दिल्ली में पेयजल का संकट बढ़ता नजर आ रहा है।

कहा जा रहा है कि लगातार बारिश की वजह से दिल्ली का ये हाल हुआ है। उधर, हथिनीकुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक ज्यादा पानी छोड़ा गया है। इसका असर भी दिख रहा है। राजधानी दिल्ली में 1978 के बाद पहली बार यमुना का जलस्तर इतना बढ़ा है। साल 1978 में दिल्ली में आए बाढ़ से भारी तबाही मची थी। तब पानी लोहे के पुल के ऊपर से बह रहा था। लेकिन चांदनी चौक में कभी पानी नहीं आया। पानी पुल के नीचे से बह रहा है और पानी चांदनी चौक तक आ गया, यानि यमुना की गहराई न होने के कारण ऊपर ही ऊपर बहना ही असली कारण है। अरविन्द केजरीवाल बताओं कितने वर्षों से यमुना नदी की सफाई नहीं हुई? कहां गया सफाई के लिए मिला फंड? केजरीवाल को वोट देकर मुख्यमंत्री बनाने वालों दिल्ली के डूबने के दोषी आप भी हो। कहाँ है फ्री रेवड़ियां? देख लिया अंजाम? दिल्ली की बर्बादी का इससे बड़ा उदाहरण और क्या लोगे फ्री की रेवड़ियां खाने वालो? कल (13 जुलाई) को Zee News पर "ताल ठोक के" शो में हरियाणा के प्रवक्ता ने हरियाणा को दोषी बताने पर आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता को प्रमाणों के साथ सबूत देकर बेजुबान कर दिया। लेकिन मीडिया भी उन असली कारणों को केजरीवाल से नहीं पूछ रहा,क्यों? 

वर्षा से आयी आपदा कोई पहली बार नहीं आयी है, हर साल आती है। देश में ऐसा कौन-सा प्रदेश है जहाँ बाढ़ नहीं, किसी मुख्यमंत्री ने केंद्र अथवा किसी अन्य राज्य पर दोष नहीं लगा रहा, लेकिन दिल्ली वालों ने फ्री की रेवड़ियों के जाल में फंस ऐसी पार्टी को दिल्ली सौंप दी, जिसके मुख्यमंत्री के पास दोषारोपण करने के अलावा कोई काम नहीं। अपनी विफलताओं के लिए केंद्र या अन्य राज्यों को दोषी करार कर बहुत ईमानदार बने फिर रहे हैं।  


यमुना में बाढ़ का पानी खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर तक बढ़ गया है। गीता कॉलोनी और अक्षरधाम की तरफ भी बाढ़ का पानी पहुँच चुका है। दिल्ली के बाढ़ प्रभावित विभिन्न इलाकों में फँसे लोगों को आपदा प्रबंधन बल (NDRF) निकालने का प्रयास कर रही है। NDRF बाढ़ प्रभावित विभिन्न इलाकों में नाव चला रही है।

सामने आई वीडियो में दिख रहा है कि यमुना का पानी सड़कों पर बेहद तेज गति से प्रवाहित हो रही है और इसकी धारा में खड़े होना लोगों के मुश्किल होता नजर आ रहा है। यमुना से सटे इलाके- खासकर कश्मीरी गेट, ITO, सिविल लाइंस में बाढ़ का पानी 5 फीट तक भर गया है। बाढ़ को देखते हुए कुछ इलाकों में धारा 144 लागू किया गया है।

दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक सिविल लाइंस में यमुना नदी का पानी भर गया है। यह इलाका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल के आवास से कुछ ही दूरी पर है। यहाँ के घरों में कमर तक पानी भर चुका है। जान बचाने के लिए लोग घरों की ऊपरी मंजिल पर चले गए हैं।

बाढ़ के पानी से मेट्रो भी प्रभावित दिख रही है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते पर 5 फीट तक पानी भर गया है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट को बंद कर दिया गया है। घोषणा कर यात्रियों को बताया जा रहा है कि वो अक्षरधाम या लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरें।

DMRC ने कहा कि यमुना नदी से गुजरने वाले चार पुलों शास्त्री पार्क-कश्मीरी गेट, यमुना बैंक-इंद्रप्रस्थ, मयूर विहार-सराय काले खाँ, बॉटेनिकल गार्डन-जामिया मिलिया पर मेट्रो ट्रेन की स्पीड घटा दी गई है। इन पुलों पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो चलेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रभावित इलाकों के लोगों से घर खाली करने की अपील की है। दिल्ली में लोगों ने शिविरों और फ्लाई ओवर के नीचे आसरा लिया है। वहीं, प्रभावित लोगों को शिविरों में स्थानांतरित किया जा रहा है।

13 जुलाई 2023) की दोपहर एक बजे तक जल स्तर अब तक के उच्चतम स्तर 208.62 पर पहुँच गया था। उसके बाद से जल स्तर स्थिर बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 2 बजे, 3 बजे और शाम 4 बजे जलस्तर 208.62 मीटर दर्ज किया गया है। हालाँकि, 7:30 बजे यह स्तर 208.66 मीटर तक पहुँच गया।

इन सबके बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद किया गया है। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में 1-2 दिनों तक पेयजल की परेशानी हो सकती है। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द-से-जल्द चालू करने की कोशिश की जाएगी।

केजरीवाल ने कहा, “यमुना में इस लेवल पर पानी पहुँचेगा, ऐसा कभी नही सोचा था। हमारे तीन वॉटर प्लांट बंद हो गए हैं, क्योंकि पंप के अंदर मशीनों में पानी घुस गया है। पानी कम होने पर मशीनों को सुखाया जाएगा। बिजली से चलाने पर करंट आ सकता है। इसकी वजह से दिल्ली में 25 प्रतिशत पानी की सप्लाई कम हो जाएगी। दिल्ली में 1-2 दिन पानी की काफी किल्लत रह सकती है।”