Showing posts with label Farhan Akhtar. Show all posts
Showing posts with label Farhan Akhtar. Show all posts

‘₹डी की नस्ल.. अपनी माँ $%वा’: फरहान अख्तर द्वारा दीवाली पूजा की तस्वीर डालने पर भड़के इस्लामी कट्टरपंथी

दीवाली की पूजा में भाग लेते हुए तस्वीर पोस्ट करने पर इस्लामी कट्टरपंथियों
ने फरहान अख्तर को दी गाली
मुद्दा चाहे रामजन्मभूमि का हो, हिन्दुत्व का हो आदि आदि वामपंथी सोंच वाले  जावेद अख्तर और शबाना आज़मी संविधान की दुहाई देते नज़र आते हैं, लेकिन अब उन्हीं के पुत्र फरहान अख्तर द्वारा दीवाली पूजन के चित्र सोशल मीडिया पर डालते ही इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, जो बहुत ही शर्मनाक है। 

जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, क्यों 'गंगा-जमुना तहजीब' और संविधान की दुहाई का राग-अलापने वाले मुंह में दही जमाए बैठे हैं? अब क्या जावेद और शबाना इन्हीं छद्दमों से पूछेंगे कि हिन्दुत्व की बात करने में संविधान और गंगा-जमुनी तहजीब खतरे में आती है? फरहान द्वारा दीवाली पूजन की तस्वीरें शेयर करने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कौन-सी तहजीब है?
सोशल मीडिया पर परिवार के साथ दीवाली की पूजा में हिस्सा लेते हुए फरहान अख्तर ने तस्वीर क्या पोस्ट की, इस्लामी कट्टरपंथियों ने गालियों की बौछाड़ कर दी। अभिनेता और फिल्म निर्देशक फरहान अख्तर ने दीवाली मनाते हुए ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और साथ में ‘हैप्पी दीवाली’ का कैप्शन दिया। इसमें देखा जा सकता है कि फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर को तिलक लगा रहे हैं।, जो उनकी दाहिनी तरफ बैठी हुई हैं। साथ ही उनके दोस्त और बिजनेस पार्टनर रितेश सिधवानी को अपनी पत्नी डॉली के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है।

उनकी कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के प्रांगण में धनतेरस के अवसर पर इस पूजा का आयोजन किया गया था, जिसमें दोनों परिवारों ने हिस्सा लिया। इसके बाद कुछ इस्लामी कट्टरपंथियों ने फरहान अख्तर की आलोचना शुरू कर दी, क्योंकि उनके हिसाब से अभिनेता ऐसी चीजें कर रहे हैं जिनके लिए इस्लाम में मनाही है। बता दें कि इस्लामी साहित्य में मूर्तिपूजा और अल्लाह के अलावा किसी और से प्रार्थना को पाप माना जाता है। इसीलिए, उन्होंने गालियाँ देनी शुरू कर दी।

इस्लामी कट्टरपंथियों का कहना है कि मूर्तिपूजा ‘शिर्क’ है और फरहान अख्तर ऐसा कर के इस्लाम का अपमान कर रहे हैं। हरीश खान ने लिखा कि वो हिन्दू मजहब को बुरा नहीं कह रहा है, लेकिन इस्लाम में इन चीजों की इजाजत नहीं है। इसके बाद उसने गाली भी दी और ‘₹डी की नस्ल’ बताते हुए कहा कि तुमलोग नाम के मुस्लिम हो और तुम्हारे पास कोई दीन-ईमान नहीं है। उसने लिखा,”अपनी माँ चु%वा, हिन्दू ही हो जा ना।” उसने 4 कमेंट्स कर के गालियाँ दी।

                           फरहान अख्तर को दीवाली मनाते देख भड़का इस्लामी कट्टरपंथी

इसी तरह अवाइज शेख ने लिखा, “लाहौल बिलकुवत! शर्म करो। अल्लाह तुम्हें नेक हिदायत दे।”

नोमान शेख ने लिखा, “शिर्क के लिए क्षमा का कोई प्रावधान नहीं है और एक न एक दिन इस दुनिया को ख़त्म होना ही है।”

एक अन्य मुस्लिम यूजर ने लिखा, “लानत है ऐसी ज़िंदगी पर कि शिर्क करना पड़ता है और हिन्दुओं के त्योहारों को मनाना पड़ता है हिन्दू दर्शकों को खुश करने के लिए। ये दो दिन की ज़िंदगी के लिए अपनी आख़िरत खराब कर दी है। लानत है ऐसे नाम के मुस्लिमों पर। “

हाल ही में कुछ इसी तरह का सलूक अभिनेत्री सारा अली खान के साथ किया गया था। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने जाह्ववी कपूर के साथ हाल में केदारनाथ मंदिर पहुँचकर वहाँ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं। तस्वीरों में दोनों अभिनेत्रियाँ मंदिर परिसर और उसके आसपास की जगह में खड़ी नजर आ रही हैं। सारा ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है- “वहीं पर दोबारा जहाँ से सब शुरू हुआ था।”  सबने उनकी तारीफ की, लेकिन सारा अली खान को मंदिर में देखकर कट्टरपंथी एक बार फिर भड़क गए।