Showing posts with label General Bipin Rawat. Show all posts
Showing posts with label General Bipin Rawat. Show all posts

CDS Bipin Rawat: सीडीएस बनने के बाद जनरल बिपिन रावत संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

Image result for bipin rawatसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) होंगे जिन पर इस पद पर रहते हुए तीनों सेनाओं को प्रभावी नेतृत्व देने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही वह रक्षा और रणनीतिक मामलों में सरकार के प्रमुख सलाहकार भी होंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद बनाए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से की थी। यहां जानें सीडीएस के पद और इस पद को संभाल रहे जनरल बिपिन रावत के बारे में।
सीडीएस- साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल की लड़ाई हुई। इस लड़ाई में भारत की जीत के बाद साल 2001 में तत्कालीन डिप्टी पीएम लाल कृष्ण आडवाणी की अध्यक्षता में कारगिल युद्ध की समीक्षा के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (जीओएम) को गठित किया गया।
जीओएम ने पाया कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना और वायुसेना के बीच तालमेल की कमी रही जिन्होंने इस लड़ाई में मुख्य तौर पर हिस्सा लिया था। अगर बेहतर तालमेल होता तो युद्ध में हुए नुकसान को कम किया जा सकता था। यहीं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद की जरूरत महसूस हुई जो तीनों सेनाओं को नेतृत्व देते हुए संयुक्त सैन्य अभियानों के समय प्रभावी तरीके से अहम फैसले ले सके। साथ ही इस पद पर सेवा दे रहा व्यक्ति तीनों सेनाओं और सैन्य अभियानों के मामले में रक्षा मंत्री और सरकार का प्रमुख सलाहकार भी होगा।
जनरल बिपिन रावत- जनरल बिपिन रावत दिसंबर अंत में सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो रहे हैं। सेना प्रमुख बनने के समय उन्होंने अपने से वरिष्ठ दो अधिकारियों से आगे निकलकर यह पद संभाला था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला का हिस्सा रहे हैं।
अपने करियर में जनरल बिपिन रावत को यूआईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम के साथ वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। दो मौकों पर सीओएएस कमेंडेशन और आर्मी कमांडर कमेंडेशन भी दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के साथ सेवा करते हुए, उन्हें दो बार फोर्स कमांडर के कमेंडेशन से सम्मानित किया गया।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (MONUC) में एक चाप्टर VII मिशन के दौरान उन्होंने एक बहुराष्ट्रीय ब्रिगेड की भी कमान संभाली। एक आर्मी कमांडर के रूप में, उन्होंने पश्चिमी मोर्चे पर नेतृत्व किया।
जनरल बिपिन रावत ने पूर्वी सेक्टर में चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ एक इन्फैन्ट्री बटालियन की कमान संभाली थी। वह एक राष्ट्रीय राइफल्स सेक्टर, कश्मीर घाटी में एक इन्फैंट्री डिवीजन और उत्तर पूर्व में एक कोर का नेतृत्व कर चुके हैं।

अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच खराब होते रिश्ते की बताई वजह, कहा- पाक में आतंकी संगठनों का पलना-बढ़ना

Image result for पाकिस्तान में आतंकवादी अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिका ने अक्टूबर 21 को कहा कि वह चाहते हैं कि इन दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत हो लेकिन पाकिस्तान में पल-बढ़ रहे आतंकी संगठनों की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा है अमेरिका की एक्टिंग असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर साउथ एंड सेंट्रल एशिया एलिस जी वेल्स ने कहा कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच 1972 में हुए शिमला समझौते के तहत सीधी बात होती है तो यह दोनों देश आपस के कई मसलों को सरलता के साथ सुलझा सकते हैं उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने वर्ष 2006-07 में कश्मीर समेत कई अहम मुद्दों को पर्दे के पीछे से हो रही बातचीत के जरिए सुलझाया था अगर हम इतिहास में देखें तो पता चलेगा कि अगर ये दो देश चाहें तो समस्याएं सुलझ सकती हैं 
अमेरिका ने कुछ दिन पहले ही भारत में बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई थी अमेरिका ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान से कई आतंकी संगठन भारत में बड़े हमले की तैयारी में हैं इंडो-पैसिफिक सिक्योरिटी अफेयर्स के सहायक सचिव रान्डेल श्रीवर ने कहा था कि मुझे लगता है कि कश्मीर को लेकर भारत के निर्णय के बाद सीमा पार से कई बड़े हमले को अंजाम दिया जा सकता है हालांकि मुझे नहीं लगता कि चीन इस तरह के हमले का समर्थन करेगा या उसे सही बताएगाबता दें कि रान्डेल श्रीवर ने यह बात क्या चीन कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देगा या नहीं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कही 
उधर, पेंटागन द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि वह (चीन) ने पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय मंच पर साध दिया है क्या कश्मीर के मुद्दे को यूएन में लेकर जाना चाहिए या नहीं इसे लेकर दोनों देश में बात हुई होगी चीन इसका समर्थन करेगा लेकिन हमें नहीं लगता कि इससे ज्यादा चीन कुछ भी पाकिस्तान को दे सकता है या देना चाहेगा हालांकि उन्होंने कहा था कि चीन और पाकिस्तान का रिश्ता काफी पुराना है और दोनों ही देश भारत से सीधे तौर पर प्रतिस्पर्धा में लगे हैं
कुछ दिन पहले ही सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर सक्रिय कर दिया है और करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में हैं अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में उन्होंने मीडिया से कहा था कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर सक्रिय कर दिया है इससे पता चलता है कि बालाकोट प्रभावित हुआ था वह क्षतिग्रस्त और नष्ट हुआ था इसलिए लोग वहां से चले गए थे और अब वह फिर से सक्रिय हो गया है' उन्होंने कहा कि करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में है
साथ ही जनरल रावत ने कहा था कि आतंकवादियों की हमारे इलाके में घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन करता है... हम जानते हैं कि संघर्षविराम उल्लंघन से कैसे निपटना है... हमारी फौज जानती है कि खुद को कैसे पोज़िशन करें, और कैसे कार्रवाई करें... हम सतर्क हैं, और सुनिश्चित करेंगे कि घुसपैठ की ज़्यादा से ज़्यादा कोशिशें नाकाम हों इसके अलावा उन्होंने कहा था कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और पाकिस्तान में बैठे उनके हैंडलरों के बीच कम्युनिकेशन ब्रेकडाउन हुआ है, लेकिन लोगों से लोगों के बीच कोई कम्युनिकेशन ब्रेकडाउन नहीं हुआ है बता दें, फरवरी में पुलवामा में सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना ने बालाकोट स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे
एयरफोर्स प्रमुख ने कहा - जरूरत पड़ी तो फिर होगा एयर स्ट्राइक
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकी कैम्पों को तबाह किए जाने के बाद घबराए पाकिस्तान ने अमेरिका से गुहार लगाई है। ....