Showing posts with label India-Pakistan. Show all posts
Showing posts with label India-Pakistan. Show all posts

अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच खराब होते रिश्ते की बताई वजह, कहा- पाक में आतंकी संगठनों का पलना-बढ़ना

Image result for पाकिस्तान में आतंकवादी अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिका ने अक्टूबर 21 को कहा कि वह चाहते हैं कि इन दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत हो लेकिन पाकिस्तान में पल-बढ़ रहे आतंकी संगठनों की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा है। अमेरिका की एक्टिंग असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर साउथ एंड सेंट्रल एशिया एलिस जी वेल्स ने कहा कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच 1972 में हुए शिमला समझौते के तहत सीधी बात होती है तो यह दोनों देश आपस के कई मसलों को सरलता के साथ सुलझा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने वर्ष 2006-07 में कश्मीर समेत कई अहम मुद्दों को पर्दे के पीछे से हो रही बातचीत के जरिए सुलझाया था। अगर हम इतिहास में देखें तो पता चलेगा कि अगर ये दो देश चाहें तो समस्याएं सुलझ सकती हैं। 
अमेरिका ने कुछ दिन पहले ही भारत में बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई थी। अमेरिका ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान से कई आतंकी संगठन भारत में बड़े हमले की तैयारी में हैं। इंडो-पैसिफिक सिक्योरिटी अफेयर्स के सहायक सचिव रान्डेल श्रीवर ने कहा था कि मुझे लगता है कि कश्मीर को लेकर भारत के निर्णय के बाद सीमा पार से कई बड़े हमले को अंजाम दिया जा सकता है। हालांकि मुझे नहीं लगता कि चीन इस तरह के हमले का समर्थन करेगा या उसे सही बताएगा।बता दें कि रान्डेल श्रीवर ने यह बात क्या चीन कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देगा या नहीं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कही। 
उधर, पेंटागन द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि वह (चीन) ने पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय मंच पर साध दिया है। क्या कश्मीर के मुद्दे को यूएन में लेकर जाना चाहिए या नहीं इसे लेकर दोनों देश में बात हुई होगी। चीन इसका समर्थन करेगा। लेकिन हमें नहीं लगता कि इससे ज्यादा चीन कुछ भी पाकिस्तान को दे सकता है या देना चाहेगा। हालांकि उन्होंने कहा था कि चीन और पाकिस्तान का रिश्ता काफी पुराना है और दोनों ही देश भारत से सीधे तौर पर प्रतिस्पर्धा में लगे हैं।
कुछ दिन पहले ही सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर सक्रिय कर दिया है और करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में हैं। अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में उन्होंने मीडिया से कहा था कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर सक्रिय कर दिया है। इससे पता चलता है कि बालाकोट प्रभावित हुआ था। वह क्षतिग्रस्त और नष्ट हुआ था। इसलिए लोग वहां से चले गए थे और अब वह फिर से सक्रिय हो गया है।' उन्होंने कहा कि करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में है।
साथ ही जनरल रावत ने कहा था कि आतंकवादियों की हमारे इलाके में घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन करता है... हम जानते हैं कि संघर्षविराम उल्लंघन से कैसे निपटना है... हमारी फौज जानती है कि खुद को कैसे पोज़िशन करें, और कैसे कार्रवाई करें... हम सतर्क हैं, और सुनिश्चित करेंगे कि घुसपैठ की ज़्यादा से ज़्यादा कोशिशें नाकाम हों। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और पाकिस्तान में बैठे उनके हैंडलरों के बीच कम्युनिकेशन ब्रेकडाउन हुआ है, लेकिन लोगों से लोगों के बीच कोई कम्युनिकेशन ब्रेकडाउन नहीं हुआ है। बता दें, फरवरी में पुलवामा में सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना ने बालाकोट स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।
एयरफोर्स प्रमुख ने कहा - जरूरत पड़ी तो फिर होगा एयर स्ट्राइक
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकी कैम्पों को तबाह किए जाने के बाद घबराए पाकिस्तान ने अमेरिका से गुहार लगाई है। ....

भारत ने कहा- अभिनंदन को सही सलामत भेजे पाकिस्‍तान, उन्‍हें कुछ हुआ तो बड़ी कार्रवाई करेंगे : सूत्र

Wing Commander Abhinandan Vardhamanभारत ने विंग कमांडर अभिनंदन के मामले पर पाकिस्‍तान को कड़ी चेतावनी दी है। फरवरी 28 को विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भारत ने पाकिस्‍तान से कहा है कि वो विंग कमांडर अभिनंदन को सही सलामत भारत वापस भेजे। भारत ने चेतावनी भी दी है कि अगर विंग कमांडर अभिनंदन को कुछ भी नुकसान पहुंचा तो हम बड़ी कार्रवाई करेंगे। भारत ने कहा है कि पाकिस्‍तान बिना शर्त, तुरंत, बिना किसी नुकसान के पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन को वापस भारत भेजे। 
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भारत ने पाकिस्‍तान से कहा है कि यह ऑपरेशन आतंक के खिलाफ था, हमने न तो मिलेट्री और न किसी नागरिक को नुकसान पहुंचाया। भारत ने अपने मिशन के जरिये दुनियाभर के देशों को ये बताया है। भारत का कहना है कि मुंबई और पठानकोट हमले के सबूत और जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आतंकी फिर से उसी तरह के हमले की प्लानिंग कर रहे थे। भारत तनाव नहीं बढ़ा रहा बल्कि पाकिस्तान बढ़ा रहा है। 
भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो जारी कर कंधार विमान हाईजैक जैसा भावनात्‍मक माहौल बनाने की कोशिश की है। भारत ने साफ कहा है कि भारत के नागरिक का मामला है, उस पर कोई बातचीत नहीं करेंगे। इस पर बिल्कुल साफ है यदि उसको कुछ हुआ तो हम कार्रवाई करेंगे। आतंक के खिलाफ भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं होगा। 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
फरवरी 27 को पाकिस्‍तान के 20 एयरक्राफ्ट ने भारत की सीमा को पार किया था. पाकिस्‍तानी जेट 10 किलोमीटर अंदर तक भारतीय सीमा ...

सूत्रों के हवाले से भारत का कहना है कि विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्‍तान के कब्जे में इसलिए हैं क्योंकि उनके विमान पर पाकिस्‍तान ने गोलीबारी की। अभिनंदन पाक अधिकृत कश्मीर में लैंड किए थे। भारत ने पाकिस्तान से कहा है अभिनंदन को तुरंत सही सलामत भेजे। हमारा जो नुकसान हुआ, हमने बताया पाकिस्तान छुपा रहा है। अपने प्रधानमंत्री को भी सही जानकारी नहीं दे रहा है। 
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पाकिस्‍तान ने भ्रमित करने वाले ट्वीट किए कि भारत ने मिसाइल से हमला कर दिया है। दुनिया के देशों को भ्रमित करने के लिए उसने ऐसा किया। भारत लगातार अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को जानकारी दे रहा है। सभी देश आतंक के मुद्दे पर भारत के साथ हैं। भारत का कहना है कि हमने डोजियर में जैश के बारे में पूरा ब्यौरा दिया है। साथ ही आतंकी ठिकानों का भी ब्यौरा दिया है।