Showing posts with label Goa Forward Party. Show all posts
Showing posts with label Goa Forward Party. Show all posts

कांग्रेस ने तोड़ा संजय राउत का गोवा ड्रीम

Image result for संजय राउत महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी की गठबंधन सरकार बनने के बाद शिवसेना सांसद नेता संजय राउत ने गोवा में जल्द एंटी बीजेपी सरकार बनाने का दावा किया था। कांग्रेस ने उनके इस दावे को ख़ारिज करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के गिरने की कोई संभावना नहीं है।
राउत ने कहा था कि शिवसेना कि नजर अब गोवा की राजनीति पर है। गोवा के पूर्व डिप्टी उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं। राउत ने कहा था, “गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई तीन विधायकों सहित शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं। गोवा में एक नया राजनीतिक फ्रंट आकार ले रहा है जैसा कि महाराष्ट्र में हुआ। जल्द ही गोवा में भी आपको चमत्कार दिखाई देगा।” साथ ही राउत ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गोवा में सरकार बनाने के लिए हर तरह की जोड़-तोड़ की।
उन्होंने कहा कि सावंत ने कांग्रेस के सबसे भ्रष्ट नेताओं को साथ मिलाकर सरकार बनाई, जो कि गोवा की जनता को पसंद नहीं है। राउत ने यह भी दवा किया कि महाराष्ट्र के बाद गोवा और उसके बाद शिवसेना अन्य राज्यों का भी रुख करेगी ताकि देश में बीजेपी विरोधी फ्रंट बने।

लेकिन राउत के इन दावों को कांग्रेस ने सिरे से नकार दिया है। गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडांकर ने कहा उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की बजाए विपक्ष में बैठना पसंद करेगी। उन्होंने कहा, “गोवा में भाजपा सरकार गिरने पर मुझे ख़ुशी होगी। लेकिन ऐसी कोई संभावना नहीं है। भाजपा के पास 30 विधायकों का समर्थन है। मैं सरकार गिराने की बजाए विपक्ष में बैठना ज्यादा पसंद करूँगा।”
वहीं, शिवसेना सांसद के बयान पर गोवा बीजेपी चीफ विनय तेंदुलकर ने तंज कसते हुए कहा है कि राउत, ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ की तरह दिन में ख्वाब देख रहे हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादे पूरे करे, जहाँ उसने कांग्रेस और एनसीपी की मदद से सरकार बनाई है।