Showing posts with label H D Kumaraswamy. Show all posts
Showing posts with label H D Kumaraswamy. Show all posts

‘बेरहमी से उनको शूट कर दो’: कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्‍वामी


आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
आतंकवादियों को मारे जाने पर fake encounter के नाम पर जनता को भ्रमित करने वाले छद्दम धर्म-निरपेक्ष शोर मचाते दिखते दिखाई देते हैं, अदालतों में मुकदमें दर्ज़ कर आतंकवादियों की सहायता करते हैं, और अक्ल से पैदल जनता इनकी बातों से भ्रमित होकर सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाने से नहीं चूकते, अब कर्णाटक मुख्यमंत्री के बदले की भावना से ओतप्रोत आदेश पर सबको साँप सूंघ गया है। दूसरों को राजधर्म का पाठ पठाने वाले ही जब कानून का अपमान कर रहे हों, उस स्थिति में उन्हें वास्तविक एनकाउंटर fake लगना स्वाभाविक है।   
कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्‍वामी फोन पर दिए एक ऑर्डर से विवादों में आ गए हैं। दरअसल उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता एच प्रकाश की हत्‍या कर दी गई। इस कारण भावुक कुमारस्‍वामी ने कैमरे के सामने फोन पर किसी को ऑर्डर देते हुए कहा, ”वह अच्‍छे (एच प्रकाश) आदमी थे। मुझे पता नहीं कि उनकी हत्‍या क्‍यों की गई। उनको (बदमाशों) बेरहमी से शूट कर दो, कोई समस्‍या नहीं है।” माना जा रहा है कि वह किसी वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी को आदेश दे रहे थे। कई स्‍थानीय पत्रकारों ने इस वीडियो क्लिप को रिकॉर्ड किया। अब इस आदेश को गुंडागर्दी कहा जाए या राजधर्म या छद्दम धर्म-निरपेक्षता?
हालांकि जब ये वीडियो वायरल हो गया और विवाद उठ खड़ा हुआ तो अपनी सफाई देते हुए कुमास्‍वामी ने कहा, ”यह मुख्‍यमंत्री के रूप में मेरा आदेश नहीं था. मैं उस वक्‍त भावुक हो गया था. वे (हत्‍यारे) दो हत्‍याओं के आरोपी थे और जेल में थे. दो दिन पहले ही वह बेल पर बाहर आए थे और निकलते ही एक अन्‍य व्‍यक्ति (जेडीएस नेता प्रकाश) की हत्‍या कर दी. इस तरह उन्‍होंने अपनी बेल का दुरुपयोग किया.” मुख्‍यमंत्री के करीबी नेताओं ने भी कहा कि वह प्रकाश की हत्‍या बात सुनकर हैरान रह गए थे और भावुक दशा में ऐसी बात कह दी.
Embedded video
Karnataka CM HD Kumaraswamy caught on cam telling someone on the phone 'He(murdered JDS leader Prakash) was a good man, I don't know why did they murder him. Kill them (assailants) mercilessly in a shootout, no problem. (24.12.18)
जेडीएस नेता एच प्रकाश की सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे दक्षिण कर्नाटक स्थित मांड्या में हत्‍या कर दी गई. कहा जा रहा है कि चार बदमाशों ने मोटर साइकिल से उनकी कार का पीछा किया. उसको जबरन रोका और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया. उनको गंभीर रूप से घायल कर वह भाग गए. बाद में प्रकाश को मांड्या मेडिकल इंस्‍टीट्यूट ले जाया गया. वहां उनकी मौत हो गई.
मुख्‍यमंत्री ऑफिस ने बाद में एक बयान जारी करते हुए कहा, ”प्रकाश पार्टी के वफादार कार्यकर्ता थे. जिला पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए गए हैं.”
उल्‍लेखनीय है कि इस साल मई में कर्नाटक में हुए चुनावों के बाद जेडीएस-कांग्रेस ने गठबंधन सरकार बनाई. त्रिशंकु विधानसभा नतीजे आने के बाद सबसे बड़े दल बीजेपी को पहले मौका दिया गया लेकिन बहुमत परीक्षण से पहले ही मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने इस्‍तीफा दे दिया. उसके बाद एचडी कुमारस्‍वामी के नेतृत्‍व में जेडीएस-कांग्रेस सरकार बनी.

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस सरकार से BSP बाहर

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस सरकार से BSP बाहर, एन महेश ने दिया मंत्री पद से इस्तीफाकर्नाटक में बीएसपी के एकमात्र विधायक एन महेश ने गुरुवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. वह कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार में शिक्षा मंत्री थे. उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है जब बसपा सुप्रीमो मायावती मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन न करके अपने उम्मीदवार अलग से उतारने का ऐलान कर चुकी हैं.
एन महेश ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर पार्टी अध्यक्ष मायावती उन्हें गठबंधन सरकार से इस्तीफा देने के लिए कहेंगी तो वह उनके निर्देश का पालन करेंगे. महेश ने कांग्रेस, बीजेपी, और जनता दल सेक्युलर पर जातिवादी राजनीति करने का भी आरोप लगाया था. 
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था, "मैं यह खुले तौर पर बोल रहा हूं, चाहे वह कांग्रेस हो या बीजेपी या जेडीएस, उनके कार्यकर्ता मैं जिस विचारधारा की बात कर रहा हूं, उसे नहीं समझते. जब तक जातिवादी व्यवस्था और असमानता है, उन्हें इसको समझने की जरूरत नहीं हैं. कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस का अस्तित्व बरकरार रहेगा. जिस समय जातिवादी व्यवस्था और असमानता खत्म हो जाएगी, उस दिन बहुजन समाज पार्टी सत्ता में आएगी."