Showing posts with label Hasan Safin. Show all posts
Showing posts with label Hasan Safin. Show all posts

केजरीवाल के दो और नेताओं/समर्थकों के माँ-बहन की गालियाँ देते हुए स्क्रीनशॉट वायरल

                               हसन सफीन (बाएँ) और प्रभाकर पांडेय (दाएँ) के स्क्रीनशॉट्स वायरल
अरविन्द केजरीवाल अपने प्रथम चुनाव में दो बातें प्रमुख रूप से कहते थे; एक, तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विरुद्ध 370 आरोप दिखाकर उन्हें जेल भेजना और दूसरा "मै राजनीति बदलने आया हूँ", पहली बात तो पूरी नहीं हो पायी, लेकिन दूसरी जरूर पूरी हो रही है। कोई विधायक घरेलू हिंसा में, कोई बलात्कार, कोई किसी अन्य अपराध में तो कोई अश्लील गालियां देने में ही नहीं, हिन्दू होते हुए अपने ही देवी-देवताओं को भी अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ना सिद्ध कर रहा है की केजरीवाल ने राजनीति की परिभाषा बदलने में सफलता अर्जित कर ली है। 

देश में इतनी पार्टियां हुई हैं, फिरकापरस्ती को छोड़(गालियां किसी ने नहीं दी), कभी किसी नेता ने सार्वजनिक रूप से अश्लील गालियां नहीं दी और न ही अपने राजनीतिक और पत्रकारिता जीवन में कभी सुना। स्वतंत्र पत्रकारिता करते राम जन्मभूमि मुद्दे पर एक मुस्लिम नेता से साक्षात्कार करते बात दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिदों पर आते ही, बात इतनी गर्मागर्म हो गयी, परन्तु उस नेता ने किसी अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया, हाँ, लगभग 30 मिनट की गर्मागर्मी के बाद सच्चाई स्वीकार की। काश, उस महान नेता की बजाए आम आदमी का नेता होता, निश्चित मेरा बैंड बज गया होता। परन्तु आम आदमी पार्टी के अधिकांश नेताओं द्वारा गुंडों की बोली बोलते देखा जा रहा है, लेकिन केजरीवाल मुंह में दही जमाए बैठे हैं। उसका कारण भी है, जो यू-टर्न विशेषज्ञ होने के साथ-साथ अराजकता में विश्वास रखता हो, वह आखिर बोले भी क्या और किस मुंह से बोले?  

दिल्ली कैंट के विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान के बाद अब 2 और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व समर्थक के कथित स्क्रीनशॉट्स सामने आए हैं, जिनमें वो गंदी गालियाँ बकते हुए दिख रहे हैं। AAP की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के मीडिया प्रतिनिधि प्रभाकर पांडेय के वायरल स्क्रीनशॉट्स में वो माँ-बहन की गालियाँ बकते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। ये ट्वीट्स मुख्यतः 2014 के हैं।


वहीं खुद को ‘आम आदमी’ बताने वाले AAP समर्थक डेंटिस्ट हसन सफीन के भी कथित स्क्रीनशॉट्स वायरल हुए हैं, जिनमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहे हैं। कई खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर गालियाँ बकी। ये ट्वीट्स 2015 के हैं। इनमें उन्होंने मीडियाकर्मियों पर भी अश्लील टिप्पणियाँ की हैं। भाजपा समर्थकों को उन्होंने निशाना बनाया।



ट्वीट्स को देख कर पता लगता है कि उन्हें मोदी समर्थकों से कितनी घृणा है कि वह 7 साल पहले भी उनके परिजनों को भी माँ-बहन की गाली देने से गुरेज नहीं करते थे।

अवलोकन करें:-

आप कैंट विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान देता है देवी-देवताओं से लेकर माँ-बहन की गालियां

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आप कैंट विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान देता है देवी-देवताओं से लेकर माँ-बहन की गालियां

उधर भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली कैंट के AAP विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए शिकायत दायर की है। चूँकि वो दिल्ली से बाहर हैं, इसीलिए उन्होंने ये FIR अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव के जरिए दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने उस ट्वीट को लेकर शिकायत की है, जिसमें कादियान कथित रूप से हिन्दू देवी-देवताओं को गाली दे रहे हैं और हिन्दू साधु-संतों को भला-बुरा कह रहे हैं।