Showing posts with label IAF wing Commander Abhinandan. Show all posts
Showing posts with label IAF wing Commander Abhinandan. Show all posts

पाकिस्तान अगर हमारा पायलट नहीं लौटाता तो वह ‘कत्ल की रात’ होती : नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modiलोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए अप्रैल 21 को गुजरात के पाटण पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ा था। तब मैंने पाकिस्तान से कहा था कि अगर हमारे पायलट के साथ कुछ भी गलत होता है तो हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर पाकिस्तान अभिनंदन को नहीं लौटाता तो 'वह कत्ल की रात' होती।
मोदी ने कहा कि अगर शरद पवार को नहीं पता कि उनका अगला कदम क्या होगा तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को कैसे पता होगा कि वह क्या करेंगे। पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंप पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के बीच 27 फरवरी को टकराव हुआ जिसमें भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन का विमान पड़ोसी देश में जा गिरा और उन्हें पकड़ लिया गया। पाकिस्तान ने एक मार्च की रात को पायलट को रिहा कर दिया था। इसका जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि पायलट को पकड़ने के बाद विपक्ष ने इस पर उनसे जवाब मांगना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, 'हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और पाकिस्तान को आगाह किया अगर हमारे पायलट के साथ कुछ भी हुआ तो आप दुनियाभर में बताते रहेंगे कि मोदी ने आपके साथ यह किया।'
मोदी ने कहा, 'एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने पाकिस्तान से दूसरे दिन कहा कि मोदी ने 12 मिसाइल तैयार रखी हैं और कहा कि हमला हो सकता है तथा स्थिति बिगड़ जाएगी। पाकिस्तान ने दूसरे दिन पायलट को लौटाने की घोषणा कर दी, नहीं तो वह 'कत्ल की रात' होने जा रही थी। उन्होंने कहा, 'अमेरिका ने यह कहा, मेरे पास अभी कहने के लिए कुछ नहीं है। जब वक्त आएगा तो मैं इसके बारे में बोलूंगा।' पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी रहे या ना रहे, लेकिन उन्होंने फैसला किया है कि या तो वह जिंदा रहेंगे या आतंकवादी जिंदा बचेंगे।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार भारतीय जनता पार्टी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर दिन-प्रतिदिन उग्र हो रही है। लगाता...

14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले की बस पर विस्फोटक भरे कार से टक्कर मार दी थी। इस हमले में 44 जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद भारतीय वायु सेना ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट में जैश के ठिकानों में एयर स्ट्राइक की और कथित तौर पर सैकड़ों आतंकी मारे गए।
एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन भारतीय वायुसेना के मिग 21 लड़ाकू विमान ने सीमा पर पाकिस्तान के विमान एफ 16 को मार गिरा था। उस विमान को वायुसेना के पायलट अभिनंदन उड़ा रहे थे तभी वह मिग विमान भी पीओके में गिर गया था लेकिन पायलट अभिनंदन सुरक्षित बाहर आ गए थे। लेकिन उन्हें पाकिस्तान के सैनिकों ने पकड़ लिया था। भारत ने अभिनंदन को छोड़ने के लिए पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बनाया था। उसके बाद पाकिस्तान ने मजबूर होकर उन्हें रिहा कर दिया था। 
'गुजरात में सभी 26 सीटें मुझे दीजिए'
उन्होंने गुजरात की जनता से लोकसभा चुनाव की सभी 26 सीटों पर बीजेपी को जिताने की अपील करते हुए कहा, ‘मेरे गृह राज्य के लोगों का कर्तव्य है कि धरती के पुत्र की देखभाल करें, गुजरात में सभी 26 सीटें मुझे दीजिए।’
उन्होंने कहा, ‘मेरी सरकार सत्ता में वापस आएगी लेकिन अगर गुजरात ने बीजेपी को 26 सीटें नहीं दी तो 23 मई को टीवी पर चर्चा होगी कि ऐसा क्यों हुआ।’

नामदारों ने हिन्दू आतंकवाद का नाम दे दिया'
पीएम मोदी ने 'हिन्दू आतंकवाद' का मुद्दा फिर उठाते हुए गंभीर आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में आतंकवादी हमले होते थे तो आतंकवादियों के खिलाफ नहीं बल्कि हिन्दुओं के खिलाफ कार्रवाई होती थी। जबकि पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति पर कभी उंगलि नहीं उठी। मगर, नामदारों ने हिन्दू आतंकवाद का नाम दे दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मोदी को इसलिए गालियां मिल रहीं हैं क्योंकि वह तुष्टीकरण की राजनीति के आगे घुटने टेकने वाला नहीं है। राष्ट्रद्रोह का कानून हटाने की बात करने वालों, भारत को गालियां देने वालों को खुली छूट नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों को देश माफ़ नहीं करेगा।मोदी ने दावा किया कि पिछले दो चरणों में लोकसभा चुनाव का नतीजा तय हो चुका है।विपक्षियों की नींद उड़ चुकी है। उन्होंने मान लिया है कि जनता उनके साथ नहीं है। दो चरणों में हुए चुनाव के बाद सारे विरोधी हार का कारण ढूंढ़ने में लगे हैं।