Showing posts with label Islamabad. Show all posts
Showing posts with label Islamabad. Show all posts

पाकिस्तान : काॅलर पकड़ इमरान खान को गिरफ्तार कर धकियाते हुए ले गए, हाई कोर्ट का शीशा तोड़ा

                                                                                                     साभार: वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन्हें इस्लामाबाद हाई कोर्ट से मंगलवार (9 मई 2023) को पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार किया। वे दो मामलों में जमानत के लिए अदालत पहुँचे थे। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने अपने नेता को टाॅर्चर किए जाने का दावा किया है। पाकिस्तान में इस घटना के बाद से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। हिंसा की आशंका जताई जा रही है। जानकारों का मानना है कि दिवालिया हो चुके देश में गृहयुद्ध छिड़ सकता है।

पाकिस्तानी वेबसाइट द डाॅन के मुताबिक अल कादिर ट्रस्ट स्कैम में पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी हुई है। यह घोटाला 50 अरब रुपए से अधिक का बताया जाता है। आरोप है कि इसका फायदा इमरान खान और उनकी बेगम बुशरा बीबी को हुआ था। इमरान खान की गिरफ्तारी (Imran Khan Arrest) के दौरान बल प्रयोग का भी दावा किया गया है। उनके वकील घायल हैं। विरोध में पार्टी ने बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जमानत के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुँचे इमरान खान जब बायोमेट्रिक एंट्री करा रहे थे तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में पाकिस्तानी रेंजर्स इमरान खान को कॉलर पकड़कर जबरस्ती धक्का देकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में पाकिस्तानी रेंजर्स कोर्ट की खिड़कियों में लगे काँच तोड़कर अंदर घुसते देखे जा सकते हैं।

/span>

पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की नेता मुसर्रत चीमा ने दावा किया है कि इमरान खान के साथ मारपीट कर उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है।

इमरान खान के वकील ने कहा है कि इमरान खान हाई कोर्ट में बायोमैट्रिक मशीन में हाजिरी लगाने के लिए पहुँचे थे, इसी दौरान जवान आए और उन्हें खींचकर ले गए। रेंजर्स कोर्ट रूम में लगे शीशे तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। कोर्ट में मौजूद इमरान समर्थकों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पीटीआई ने इमरान के वकील का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वह खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं।

पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर कहा है, “पूर्व पीएम इमरान खान को कोर्ट परिसर से अगवा कर लिया गया है। सैकड़ों वकीलों और आम लोगों को प्रताड़ित किया गया। इमरान खान को अज्ञात लोगों द्वारा अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने आंतरिक सचिव और आईजी पुलिस को 15 मिनट के भीतर अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।”

इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट केस मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल स्थितियाँ सामान्य हैं। इस्लामाबाद में धारा 144 लगाई गई है। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। अल कादिर ट्रस्ट केस एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ मामला है। इमरान खान ने प्रधानमंत्री रहते हुए मनमाने ढंग से करोड़ों रुपए की जमीन इस ट्रस्ट के नाम कर दी थी। बड़ी बात यह है कि इस ट्रस्ट के दो ही ट्रस्टी हैं, एक इमरान खान और दूसरी उनकी बीवी बुशरा। इस पूरे मामले का खुलासा पाकिस्तान के सबसे अमीर व्यक्ति मलिक रियाज ने किया था।

पाकिस्तान : भाई-बहन के बीच सेक्स… यूनिवर्सिटी में छात्रों से निबंध लिखने को कहा

            पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी में 'भाई-बहन के सेक्स' पर निबंध लिखने को कहा (फोटो साभार: mmnews.tv)
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित COMSATS यूनिवर्सिटी अपने प्रश्न पत्र को लेकर विवादों में है। दरअसल, यूनिवर्सिटी के एक लेक्चरर ने प्रश्न पत्र में छात्रों से ‘क्या भाई-बहन का सेक्स करना ठीक है’ विषय पर निबंध लिखने को कहा था।

इस प्रश्न पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। नेटिजन्स ने लेक्चरर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की माँग की। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने लेक्चरर की छुट्टी कर दी है।

हंगामे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को जानकारी दी है कि इंग्लिश कंपोजिशन एग्जाम में विवादास्पद प्रश्न पूछने वाले फैकल्टी के एक सदस्य को यूनिवर्सिटी ने नौकरी से निकाल दिया है।

2 फरवरी 2023 को लिखे एक पत्र में यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया, “पहले सेमेस्टर में अंग्रेजी के प्रश्न पत्र की सामग्री को लेकर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के 19 जनवरी, 2023 के पत्र का जवाब देने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। लेक्चरर (विजिटिंग फैकल्टी) की सेवा 5 जनवरी, 2023 से समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही उस लेक्चरर को ब्लैक लिस्ट भी कर दिया गया है।”

                                        प्रश्न पत्र का स्क्रीनशॉट (फोटो साभार: @ShehryarReal)

दरअसल, पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आपत्तिजनक प्रश्न पत्र पर संज्ञान लेने हुए यूनिवर्सिटी से जवाब माँगा था। मंत्रालय ने 19 जनवरी, 2023 को विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर कहा था, “प्रश्न पत्र में पूछा गया सवाल काफी आपत्तिजनक है। यह पूरी तरह से पाकिस्तान के पाठ्यक्रम कानूनों के खिलाफ है और छात्रों के परिवारों के बीच अशांति पैदा करता है।”

           पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विश्वविद्यालय को भेजे गए पत्र की प्रति (फोटो साभार:                                                                                                   @ShehryarReal)

मंत्रालय ने यूनिवर्सिटी से इस मामले में जाँच करने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। मंत्रालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन को जाँच रिपोर्ट सौंपने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। रिपोर्टों के अनुसार, अस्टिटेंट रजिस्ट्रार नवीद अहमद खान ने स्वीकार किया है कि छात्रों से बेहद आपत्तिजनक प्रश्न पूछा गया था। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में अगले दिन एक बैठक की गई थी और उस लेक्चरर से यह बताने को कहा गया कि उसने छात्रों से ऐसा मूर्खतापूर्ण प्रश्न क्यों पूछा? उन्होंने कहा कि उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने लेक्चरर को नौकरी से निकाल दिया। प्रश्न पत्र को फिर से तैयार किया गया।