Showing posts with label Kannur. Show all posts
Showing posts with label Kannur. Show all posts

केरल : माकपा के गुंडों ने धमकी दी: मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं को मार दिया जाएगा, शरीर पर हरे झंडे गाड़ दिए जाएँगे

                                     केरल में माकपा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम लीग को दी धमकी
मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (CPM) ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) कैडर को मौत की धमकी जारी करते हुए कन्नूर जिले में एक जुलूस निकाला है। CPM कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम लीग को यह धमकी जनवरी 18, 2021 शाम के समय तब दी। दरअसल, स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान हिंसा के मामले में कुछ CPM कार्यकर्ताओं के एक समूह को गिरफ्तार कर लिया गया था। जेल से रिहाई के समय उनके द्वारा यह नारेबाजी की गई।

मलयालम समाचार पोर्टल ‘मातृभूमि’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल के कन्नूर जिले के तेलीपारंबा विधानसभा (Taliparamba assembly) क्षेत्र में मय्यल कस्बे में एक जुलूस निकाला गया, जिसमें CPM कार्यकर्ताओं ने चिल्लाते हुए कहा कि मुस्लिम लीग के कार्यकर्ता मारे जाएँगे।

मार्क्सवादी पार्टी के नेताओं ने यह भी कहा कि ‘CPM एक ऐसा संगठन है जिसने उन लोगों को ख़त्म कर दिया, जिनको पार्टी मारना चाहती थी और फिर से उन लोगों की हत्या करेगी, जिसे पार्टी मारने को कहेगी।’

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धमकी दी और कहा कि मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं को मार दिया जाएगा और उनके शरीर पर हरे झंडे गाड़ दिए जाएँगे।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन समेत वामपंथी पार्टी के कई बड़े नेता कन्नूर जिले से ही हैं। इस जिले में कई हत्याएँ हुई हैं, जिसमें सीपीएम हमेशा एक तरफ ही नजर आई है जबकि, पीड़ित या तो मुस्लिम लीग, आरएसएस या फिर कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता थे। इस राजनीतिक रूप से अस्थिर जिले में 300 से अधिक लोग अपनी जान गँवा चुके हैं।

वहीं, CPM द्वारा मुस्लिम लीग को दी गई धमकियों के बाद केरल पुलिस हाई अलर्ट पर है। मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय आयोजन सचिव, ईटी मोहम्मद बशीर ने कहा, “कन्नूर जिले में सीपीएम द्वारा जारी किए गए इन मौत के खतरों पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कन्नूर में सीपीएम हमेशा से सभी राजनीतिक हत्याओं में एक पक्ष रही है।”

केरल : चाइल्ड पोर्न गैंग सक्रीय : शेयर करते थे 6 से 15 साल के बच्चों के फोटो-वीडियो

                                    बच्चों का ऑनलाइन उत्पीड़न (प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार: डॉन)
केरल में ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में राज्य पुलिस ने पूरे प्रदेश से 41 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये सभी सोशल मीडिया और इनक्रिप्टिड वेबसाइट्स के जरिए बच्चों की अश्लील तस्वीरें शेयर करते थे। ऑपरेशन पी-हंट (Operation P-Hunt) का दिसंबर 27 को तीसरा चरण था। इस पूरे अभियान के लिए 465 जगहों को चिह्नित किया गया था।

साइबरडोम के नोडल ऑफिसर मनोज इब्राहिम ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक इस केस में 339 मुकदमे दर्ज हुए हैं और 394 डिवाइस छापेमारी में सीज की गई है। बता दें कि गिरफ्तार हुए आरोपितों में कई आईटी विशेषज्ञ है और एक डॉक्टर भी। कइयों पर संदेह है कि वो चाइल्ड ट्रैफिकिंग का हिस्सा हैं, क्योंकि छापेमारी में इनके पास से कुछ इन्क्रिप्टिड चैट मिली है।

छापेमारी के दौरान सामने आई सबसे भयावह बात यह पता चली है कि स्थानीय बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की सामग्री व्यापक रूप से डार्कनेट साइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपलोड और शेयर की जा रही थी। छापे के दौरान पता चला कि 6 से 15 साल तक के बच्चों से संबंधित सामग्री अपराधियों के पास थी।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सबसे अधिक गिरफ्तारी कन्नौर से हुई है। यहाँ से 6 आरोपित पकड़े गए हैं। मनोज अब्राहिम ने बताया कि संदिग्धों की पहचान विशेष सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके और नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइड चिल्ड्रन की मदद से की गई। उन्होंने बताया कि पहले इन सभी लोगों से जुड़ी जानकारियाँ एकत्रित की गईं, फिर इन्हें जिला पुलिस प्रमुख के साथ शेयर किया गया और बाद में आईटी विशेषज्ञों और महिलकर्मियों की टीम बनाई गई।

इससे पहले केरल में बढ़ रहे चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों का खुलासा करते हुए प्रदेश पुलिस की साइबर विंग ने 41 लोगों को अक्टूबर माह में गिरफ्तार किया था। इन 41 आरोपितों में DFYI का एक नेता इसा रियाज भी शामिल था। सब पर आरोप था कि इन्होंने छोटे बच्चों की नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट की।

एडिशनल डीजीपी मनोज अब्राहम ने बताया था कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में उन्होंने 268 मामले दर्ज किए हैं। गिरफ्तार हुए लोगों पर ऐसी सामग्री अपलोड, डाउनलोड और उन्हें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने का आरोप है। इन लोगों के पास से पुलिस ने कई इलेक्ट्रानिक डिवाइस और फोन भी जब्त किए हैं।