Showing posts with label MAHUA MOITRA. Show all posts
Showing posts with label MAHUA MOITRA. Show all posts

पत्रकारों का अपमान : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की माफी पर फिर उठे सवाल

किसी भाजपा विरोधी पार्टी को भाजपा से कहीं अधिक हौवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है और उस डर से इतने अधिक भयभीत है कि बोलना कुछ होता और बोल कुछ और देते हैं। यह सिर्फ तृणमूल कांग्रेस ही नहीं, किसी भी पार्टी को देख लो। और यही भाजपा के मजबूत होने की असली वजह है। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा को ही देख लो, मीडिया पर आग बबूला होने की क्या जरुरत थी? फिर माफ़ी भी मांगने का क्या नायाब तरीका "माफ़ी मांगने के साथ-साथ अपनी भड़ास भी ट्विटर पर मीम बनाकर डाल दी।" यानि मुर्गे की अगर तीन टाँग बोली है, उस बात से इंकार भी नहीं, लेकिन दिखावे के लिए माफ़ी मांग ली।     

पश्चिम बंगाल में मीडिया के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पत्रकारों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले में कोलकाता प्रेस क्लब ने मोइत्रा से माफी की मांग की। वहीं सांसद मोइत्रा ने इस संबंध में ट्विटर पर माफी मांगी और साथ ही दो पैसे की तस्वीर वाला एक मीम ट्वीट कर फिर विवाद पैदा कर दिया। इस ट्वीट को लेकर भी काफी आलोचना हो रही है। 

प्रेस क्लब-कोलकाता ने एक बयान जारी कर मोइत्रा की टिप्पणियों को निंदनीय बताया और कहा कि उन्हें अपनी टिप्पणियां वापस लेनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। बयान में कहा गया है, ‘उनका यह कथन निस्संदेह अनुचित और अपमानजनक है क्योंकि लोकतंत्र में एक पत्रकार का महत्व और उसके पेशे के प्रति सम्मान सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त है।’

बयान में कहा गया है, ‘एक पत्रकार का अपने पेशे और उसकी सामाजिक जिम्मेदारी के लिए लड़ाई और संघर्ष सभी को पता है। किसी को भी किसी मीडियाकर्मी का अपमान करने का अधिकार नहीं है, हम सांसद की टिप्पणी की निंदा करते हैं और आशा व्यक्त करते हैं कि वह इसे तुरंत वापस लेंगी तथा माफी मांगेंगी।’

प्रेस क्लब-कोलकाता के अध्यक्ष स्नेहासिस सूर ने कहा कि पत्रकार इससे आहत हुए हैं। पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर पुराने दो पैसे के सिक्के की छवि को अपने प्रोफाइल के रूप में इस्तेमाल किया। महुआ मोइत्रा का विरोध करने वाले कह रहे हैं कि जहाँ एक तरफ वो संसद में ‘फासिज्म के 7 संकेत’ पर भाषण देते हुए सुर्खियां बटोरती हैं, वहीं दूसरी तरफ मीडिया के लिए तानाशाही रवैया अपनाती हैं।

बढ़ते विरोध को देखते हुए मोइत्रा ने इस संबंध में ट्विटर पर एक तरफ माफी मांगी, तो दूसरी तरफ दो पैसे की तस्वीर वाला एक मीम ट्वीट किया और कहा, ‘मैंने जो चुभने वाली बातें कही हैं, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मेरे संपादन कौशल में सुधार हो रहा है।’ वहीं इसके बाद टीएमसी सांसद की अधिक आलोचना की गई। दूसरी तरफ, टीएमसी के नेतृत्व ने उनके इस बयान से दूरी बना ली है। 

राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने टीएमसी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘उन्होंने जो कहा वह उनका कथन है, यह पार्टी का बयान नहीं है। ममता बनर्जी मीडिया पर विश्वास करती हैं और प्रेस के साथ जानकारी साझा करती हैं। अगर आप हमारे खिलाफ लिखते हैं तो भी हम मीडिया के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते हैं।’

नादिया जिले के ग्यासपुर में एक पार्टी की बैठक में भाग लेने के दौरान, जहाँ से वह निर्वाचित हुई हैं, मोइत्रा ने कुछ स्थानीय पत्रकारों को देखकर अपना आपा खो दिया और कहा- ‘इस दो पैसे के प्रेस को यहाँ किसने आमंत्रित किया है? एक बैठक चल रही है और हर कोई कागजात और टेलीविजन में अपना चेहरा देखने के लिए उत्सुक है।’ उनके इस बयान को किसी ने रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है जिसके बाद से वो मीडिया के जबर्दस्त निशाने पर हैं। 

सुधीर चौधरी के खिलाफ TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दायर किया मान-हानि का मुकदमा

Sudhir-Mahua‘जी न्यूज’ (Zee News) के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है। मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि सुधीर ने लोगों में उनके बारे में गलत जानकारी का प्रसार किया। मोइत्रा की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रीति परेवा ने इस मामले की सुनवाई करने का फैसला किया है। मामले की सुनवाई 20 जुलाई को होगी। उसी दिन मोइत्रा का बयान रिकार्ड किया जाएगा।
महुआ मोइत्रा ने संसद में 25 जून को एक भाषण दिया था, जिसके बारे में सुधीर चौधरी ने दावा किया था कि मोइत्रा के भाषण के अंश अमेरिकी वेबसाइट से हुबहू चुराये गये हैं। आरोप था कि यह आर्टिकल वाशिंगटन मंथली के Martin Longman ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में लिखा था, जिसमें मोइत्रा ने कुछ अंश हूबहू उठा लिए और राष्ट्रपति का नाम हटा दिया। सुधीर चौधरी ने भाषण के अंशों को अंडरलाइन करके भी दिखाया था। हालांकि सुधीर चौधरी के ट्‌वीट के बाद वाशिंगटन मंथली के Martin Longman ने ट्‌वीट करके महुआ मोइत्रा का पक्ष लिया था।
इसके बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा ने सुधीर चौधरी के दावे को गलत बताया था। मोइत्रा का कहना था कि यह भाषण उनका अपना था और अन्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी की ‘ट्रोल आर्मी’ की ओर से इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सुधीर चौधरी पर गलत रिपोर्टिंग के आरोप लगाते हुए लोकसभा में जीटीवी और सुधीर चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव भी पेश कर दिया था। हालांकि, स्पीकर ओम बिरला ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया था। बता दें कि पूर्व में इनवेस्टमेंट बैंकर रहीं मोइत्रा पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से पहली बार सांसद बनी हैं।