Showing posts with label N. Chandrababu Naidu. Show all posts
Showing posts with label N. Chandrababu Naidu. Show all posts

NDA से अलग होकर TDP को हुआ बड़ा नुकसान -- चंद्रबाबू नायडू

Image result for चंद्रबाबू नायडूतेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा नीत एनडीए छोड़ने के अपने फैसले पर सार्वजनिक तौर पर खेद जताया है। एनडीए से अलग होने के बाद हुए आम चुनावों और आंध्र प्रदेश राज्य विधानसभा चुनावों में टीडीपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
सूत्रों के अनुसार नायडू ने विशाखापत्तनम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार छोड़ने के अपने फैसले पर खेद व्यक्त किया। इससे पहले नायडू कॉन्ग्रेस के साथ गठबंधन के फैसले पर भी खेद जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस के साथ हाथ मिलाना बहुत बड़ी गलती थी, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
टीडीपी पार्टी अध्यक्ष ने शनिवार (अक्टूबर 12, 2019) को यह भी स्वीकार किया कि मई 2018 में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार से बाहर होने के फैसले ने इस साल विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी को बड़ा झटका दिया। नायडू ने कहा कि आंध्र के लिए विशेष दर्जे की माँग को बल देने के लिए उन्होंने मोदी सरकार से अलग होने का फैसला किया था। लेकिन यह टीडीपी को भारी पड़ा।
एनडीए से अलग होने के बाद नायडू विपक्षी मोर्चा बनाने के लिए सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आए थे। यहॉं तक आम चुनावों के बाद जब एक्जिट पोल बता रहे थे कि मोदी सरकार लौट रही है तब भी उन्हें एनडीए के हार की उम्मीद थी। नतीजों के ठीक पहले तक वे गैर एनडीए दलों को साथ लाने की कवायद में जुटे हुए थे। 
हालॉंकि अपने पूर्व के फैसले पर अफसोस जताए जाने के बावजूद एनडीए में नायडू की वापसी के आसार नहीं दिख रहे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “अमित शाह ने उसी वक्त नायडू से कह दिया था कि उनकी पार्टी के लिए राजग के दरवाजे अब बंद हो चुके हैं।”
2019 के चुनावी पराजयों के बाद टीडीपी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही। उसके कई बड़े नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। जून में पार्टी के छह राज्यसभा सांसदों में से चार भाजपा में शामिल हो गए थे। चंद्रबाबू जिस महागठबंधन कर अहम् भूमिका में दिख रहे थे, अब धरातल पर आकर अपने-आप मुश्किल में पा रहे हैं। आगे देखिए होता है क्या। 

आंध्र प्रदेश : प्रदर्शन करने जा रहे चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नजरबंद

आंध्र प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नजरबंदगुंटूर जिले में विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिेए तेलगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे एन लोकेश को नजरबंद कर लिया गया है, जबकि विधायकों समेत पार्टी के कई नेताओं को आज(सितम्बर 11) को हिरासत में लिया गया है। यह विरोध प्रदर्शन कुछ ग्रामीणों को गांव से निकालने के विरोध में किया जाना था। हालांकि बाद में नायडू को गुंटूर जाने की अनुमति दे दी गई।
सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के कुछ नेताओं को भी गुंटूर में हिरासत में लिया गया. उक्त नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था. तेदेपा ने घोषणा की थी कि पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ नायडू अपने आवास पर दिनभर का अनशन करेंगे. तेदेपा के अध्यक्ष गुंटूर जिले के पालनाडु क्षेत्र के रहने वाले लोगों के समूह को अटमाकुरू नाम के गांव में ले जाना चाहते थे.
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता नायडू ने कहा, ‘वाईएसआर के लोगों और पुलिस ने जिन ग्रामीणों को गांव से बाहर निकाल दिया था मैंने उन लोगों को वापस वहां ले जाने की योजना बनाई थी. यह कोई आंदोलन नहीं है बल्कि हम तो यह बताना चाहते हैं कि हम राजनीतिक पक्षपात के शिकार लोगों के साथ हैं.’

वाईएसआर ने आरोप लगाया कि तेदेपा लोगों को पैसे देकर यह सब करवाना चाहती है. पार्टी ने खुद भी ‘चलो अटमाकुरु’ का आह्वान किया था लेकिन पुलिस ने दोनों ही पक्षों को इसकी इजाजत नहीं दी और भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अटमाकुरू और पलनाडु क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.