Showing posts with label Naresh Uttam Patel. Show all posts
Showing posts with label Naresh Uttam Patel. Show all posts

‘हमारे नेता अखिलेश यादव ने किसानों को तबाह कर दिया’: नरेश उत्तम पटेल, सपा के प्रदेश अध्यक्ष

योगी-मोदी विरोधियों का मानसिक संतुलन इतना अधिक बिगड़ चूका है, जिसका कल्पना भी नहीं की जा सकती। नागरिक संशोधक कानून से लेकर तथाकथित किसान आंदोलन तक देखो किसी की समझ में नहीं आ रहा कि हमें क्या बोलना है और क्या नहीं, जिस कारण देश विरोधी ताकतें देश में अराजकता फ़ैलाने में सक्रिय हो गयी है और योगी-मोदी विरोधी अंधे और बहरे बने उनके हाथों की कठपुतली बन कानून का मजाक बना रहे हैं। 
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी हैं और इसके नेता जगह-जगह रैलियाँ कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने जालौन में रैली का आयोजन किया। सपा की इस जनसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी पहुँचे। लेकिन, उनके बयान के कारण पार्टी की ही फजीहत हो गई। उन्होंने अखिलेश यादव पर ही निशाना साध दिया।

अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जब अन्य नेताओं का भाषण चल रहा था, उस दौरान नरेश उत्तम पटेल मंच पर ही कुर्सी पर बैठे हुए थे। बैठे-बैठे ही वो ऊँघने लगे और फिर सो गए। हालाँकि, कुछ देर बाद उनकी तंद्रा भंग हुई और उन्होंने अपना भाषण दिया। फिर उन्होंने पत्रकारों से बात की। इसी दौरान उन्होंने ऐसा बयान दे दिया जिससे उनकी जम कर किरकिरी हुई। जानिए उन्होंने क्या कहा।

दरअसल, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ये कह बैठे कि अखिलेश यादव ने किसानों को तबाह कर दिया है। हालाँकि, कुछ देर बाद उन्हें अपने जुबान फिसलने का एहसास हुआ और फिर उन्होंने अपनी गलती को सुधारा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में खेती घाटे का सौदा हो गया है और केंद्र की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की तानाशाही के कारण किसानों को उनका हक़ नहीं मिल पा रहा।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। जो भाजपा है, वही कांग्रेस है। 45 साल कांग्रेस ने राज किया। किसानों को तबाह कर दिया। अब घड़ियाली आँसू बहा रहे। किसानों को तबाह कर दिया हमारे नेता अखिलेश यादव जी ने। दो-दो करोड़ रुपए किसानों के परिवारों को देने की बात कही। एक-एक नौकरी देने की बात कही। इस्तीफा मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन भाजपा उस पर पर्दा डाल रही है और कांग्रेस मरहम लगा रही है।”

65 वर्षीय नरेश उत्तम पटेल को जनवरी 2017 में सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वो 2006 से ही विधान परिषद के सदस्य भी हैं। वो 1989 में फतेहपुर के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से जनता दल के टिकट पर विधायक बने थे। कुर्मी समुदाय से आने वाले नरेश उत्तम पटेल ने कानपुर विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट कर रखा है। मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे नरेश उत्तम पटेल सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।