Showing posts with label Nobel Peace Prize. Show all posts
Showing posts with label Nobel Peace Prize. Show all posts

नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार: नरेंद्र मोदी : नोबेल प्राइज कमिटी के डेप्यूटी लीडर ने कहा – सबसे भरोसेमंद नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार हैं। यह बात कोई और नहीं बल्कि नोबेल प्राइज कमिटी के डेप्यूटी लीडर एस्ल टोये (Asle Toje) ने कही है।

एस्ल टोये (Asle Toje) ने 15 मार्च 2023 को मीडिया संस्थान ABP से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी दुनिया में शांति स्थापित करने लिए सबसे विश्वसनीय चेहरों में से एक हैं। देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति पर बात करते हुए उन्होंने इस पर भी जोर दिया कि पीएम मोदी की नीति के कारण भारत एक समृद्ध और शक्तिशाली देश बन रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध और PM मोदी का रोल

लंबे समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी नोबेल प्राइज कमिटी के डेप्यूटी लीडर एस्ल टोये (Asle Toje) ने बात की। इनके अनुसार पीएम मोदी ऐसे नेता हैं, जो न केवल भारत और इसकी अर्थव्यवस्था के उत्थान का ख्याल रखते हैं बल्कि दुनिया भर के मामलों में योगदान और भागीदारी भी करते हैं। उन्होंने कहा: “पीएम मोदी बहुत ताकतवर देश से आते हैं। उन्हें बहुत ही गंभीरता से लिया जाता है। उनके भीतर बेहद विश्वसनीयता है। वे अपनी विश्वसनीयता और ताकत का इस्तेमाल इस भयावह युद्ध को रोकने में करेंगे।”
एस्ल टोये ने अमेरिका और चीन से तुलना करते हुए कहा कि परमाणु युद्ध और बचाव की बात करने के बजाय इन दोनों देशों को भारत से सीखना चाहिए। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पूरी दुनिया को भारत से सीखने की जरूरत है और अंततः भारत का सुपरपावर बनना तय है।
नोबेल प्राइज कमेटी की टीम भारत आई हुई है। यह कमिटी ही नोबेल शांति पुरस्कार का विजेता तय करती है।