Showing posts with label PM Kisan Samman Nidhi. Show all posts
Showing posts with label PM Kisan Samman Nidhi. Show all posts

20 करोड़ से अधिक महिलाओं के जन धन खातों में डाली राहत पैकेज की 500 रुपये की पहली किस्त


आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार कोरोना महामारी संकट के दौरान देश के हर वर्ग, हर समुदाय के लोगों को राहत दे रही है। मोदी सरकार ने कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का ऐलान किया था। इसके तहत जन धन खाता धारक 20 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में तीन किस्तों में 500 रुपये ट्रांसफर करने का ऐलान किया गया था। इसी के अंतर्गत मोदी सरकार ने शुक्रवार(अप्रैल 3) से इन गरीब महिलाओं के जन धन एकाउंट्स में राहत पैकेज की पहली किस्त ट्रांसफर करना शुरू कर दी है। बताया गया है कि 9 अप्रैल तक सभी महिलाओं के जन धन खातों में 500 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।
देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिनों के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। गरीब लोगों को आर्थिक रूप से दिक्कत ना हो, जिसके तहत 1.70 लाख करोड़ रुपए के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का ऐलान किया गया था। जानकारी के अनुसार रुपयों का ट्रांसफर अकाउंट नंबर के लास्ट डिजिट के हिसाब से ट्रांसफर किया जाएगा। यह काम 9 अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है। जिन जनधन महिला खाताधाकों के अकाउंट नंबर की लास्ट डिजिट 0 और 1 है, उनके खातों में तीन अप्रैल यानी आज से रुपया आना शुरू हो जाएगा। जिन खाता नंबर के लास्ट डिजिट 2 और 3 है उनमें 4 अप्रैल को, 4 और 5 वाले डिजिट वालों के सात अप्रैल को, 6 एवं 7 के 8अप्रैल और जिन खाता नंबर कं आखिरी डिजिट के नंबर 8 और 9 होंगे उनके अकाउंट में 9 अप्रैल को रुपया आ जाएगा। आईबीए के अनुसार 9 अप्रैल के बाद महिलाएं अपने जन धन खातों से अपना पैसा निकाल सकेंगी।
कोरोना संकट के बीच किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत
कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 21 दिनों को लॉकडाउन किया है। जाहिर है कि इससे हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों पर असर पड़ रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले दस दिनों से लगातार हर क्षेत्र के लिए राहत पैकेज और सहूलियतों का ऐलान कर रही है। अब मोदी सरकार ने 7 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसान परिवारों को बड़ी राहत दी है। मोदी सरकार ने इन किसानों को राहत देते हुए किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए कर्ज के भुगतान की डेट दो महीने बढ़ा दी है। बैंकों से लिए गए सभी अल्पकालिक फसली ऋण के भुगतान की अंतिम तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर अब 31 मई कर दी गई है। अब किसान 31 मई तक अपने फसल ऋण को केवल 4 प्रतिशत प्रति वर्ष के पुराने रेट पर ही भुगतान कर सकते हैं। बता दें अगर किसान 31 मार्च या फिर समय पर इस कर्ज का बैंक को भुगतान नहीं करते हैं तो उन्हें 7 फीसदी ब्याज देना होता है।

खेती के लिए केसीसी पर लिए गए तीन लाख रुपये तक के लोन की ब्याजदर वैसे तो 9 फीसदी है, लेकिन मोदी सरकार इसमें 2 परसेंट की सब्सिडी देती है। यानी किसानों को 7 फीसदी ब्याज ही देना पड़ता है। अगर किसान समय पर कर्ज लौटा देता है तो उसे 3 फीसदी की और छूट मिल जाती है। इस तरह इसकी दर जिम्मेदार किसानों के लिए मात्र 4 फीसदी रह जाती है।
किसान सम्मान निधि की पहली किस्त अप्रैल में
देश में 21 दिनों के लॉकडाउन से होने वाले नुकसान से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत किसानों को किसान सम्मान निधि की पहली किस्त के 2000 रुपये अप्रैल के पहले हफ्ते में ही उनके खातों में डाल दिए जाएंगे। इससे देश के 8.7 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ होगा।

लॉकडाउन के दौरान खाद और बीज की दुकानों को राहत
इससे पहले सरकार ने कृषि से जुड़ी गतिविधियों को भी लॉकडाउन से अलग रखने का फैसला किया था। इसके तहत कृषि उत्पादों की खरीद, मंडियों, उर्वरकों की दुकानों, किसानों व कृषि श्रमिकों द्वारा खेत में किए जाने वाले कार्यों आदि में छूट दी गई है। फसल कटाई व बुआई और बागवानी में काम आने वाले यंत्रों की अंतरराज्यीय आवाजाही को भी छूट दी गई है।

गृह मंत्रालय के अनुसार 21 दिनों के लॉकडाउन के संबंध में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कृषि व सम्बंधित वस्तुओं, सेवाओं और क्रियाकलापों को आवश्यक छूट देते हुए अतिरिक्त श्रेणियों में रखा गया है। इससे फसलों की कटाई में भी बाधा नहीं आएगी।

प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा : 'किसान योजना पर विपक्ष झूठ फैला रहा, आप मुंहतोड़ जवाब देना'

After launching the scheme, the Prime Minister also handed over certificates to select beneficiaries of the scheme. (Photo: ANI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 24 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की शुरुआत की. इसके तहत देश के एक करोड़ से अधिक छोटे किसानों के बैंक खाते में दो हजार रुपये की पहली किस्त डाली जानी है. इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने कार्यक्रम में की. इस दौरान पीएम मोदी ने किसानों से संवाद भी किया. उन्‍होंने मंच से सभी किसानों को बधाई दी. साथ ही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकार की मंशा किसान को सशक्‍त करने की नहीं बल्कि उन्‍हें तरसाने की थी. अब वो दिन गए जब केंद्र सरकार से 1 रुपया निकलता था. 85 पैसे 'पंजा' मार लेता था और आप तक 15 पैसा पहुंचता था.
मोदी ने कहा कि किसान योजना आने के बाद महामिलावटी लोगों के चेहरे लटके हैं. विपक्ष इस योजना को लेकर झूठ फैला रहा है. झूठी बातें करने वालों पर किसान भरोसा नहीं करें. झूठ बोलना विपक्ष का जन्‍मजात स्‍वभाव है. विरोधियों के बहकावे में किसान न आएं. किसान योजना को भी फूल प्रूफ बनाया गया है ताकि किसान का अधिकार कोई छीन न सके. इसमें केंद्र सरकार जितना पैसा किसान के लिए भेजती है, वो पूरा पैसा उसके खाते में पहुंचता है.
LIVE: PM मोदी बोले, 'किसान योजना पर विपक्ष झूठ फैला रहा, आप मुंहतोड़ जवाब देना'उन्‍होंने कहा कि योजना का पैसा किसानों के हक का है. इसे कोई वापस नहीं ले सकता. न मोदी वापस ले सकता है और न कोई राज्य सरकार. ऐसी अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे देना. मिलावटी लोगों ने आपके हक का पैसा उन लोगों को बांट दिया जो किसान थे ही नहीं. अब किसानों का पैसा बिना किसी बिचौलिये के उनके खाते में जाएगा.
मोदी ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है. इस योजना के तहत हर साल करीब 75 हजार करोड़ रुपए किसानों के खातों में सीधा पहुंचने वाले हैं. देश के वो 12 करोड़ छोटे किसान, जिनके पास 5 एकड़ या उससे कम भूमि है, उन्हें इसका लाभ मिलेगा. उन्‍होंने कहा कि आज का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है. लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था. उसी मंत्र को इतने साल बाद किसान के घर तक, किसान के खेत तक, किसान की जेब तक पहुंचाने का काम हो रहा है. आजादी के बाद किसानों से जुड़ी ये सबसे बड़ी योजना आज उत्तर प्रदेश की पवित्र धरती से मेरे देश के करोड़ों किसानों भाइयों के आशीर्वाद से शुरुआत हो रही है.
बिचौलिये को नहीं पहुंचने दूंगा पैसा
पीएम मोदी ने कहा कि अब किसानों का पैसा बिना किसी बिचौलिये के उनके खाते में जाएगा. मैं किसी भी बिचौलिये के पास एक पैसा नहीं जाने दूंगा. हमारी सरकार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ही करीब-करीब एक लाख करोड़ रुपए खर्च कर रही है. इतनी बड़ी राशि हम लगा रहे हैं ताकि देश में जो सिंचाई परियोजनाएं 30-40 साल से लटकी हुई थीं, उन्हें पूरा किया जा सके.

किसान को सशक्‍त करना हमारा लक्ष्‍य
उन्‍होंने कहा कि अब तक देश के 1 करोड़ 1 लाख किसानों के बैंक खातों में इस योजना की पहली किश्त ट्रांसफर करने का सौभाग्य मुझे मिला है. इन किसानों को 2 हजार 21 करोड़ रुपए अभी ट्रांसफर किए गए हैं. हमने किसानों की छोटी-छोटी दिक्कतों पर ध्यान देने के साथ ही उनकी चुनौतियों के सम्पूर्ण निवारण पर काम किया है. किसान पूरी तरह से सशक्त और सक्षम बने, इस लक्ष्य के साथ हम निकले हैं.