Showing posts with label Pakistani flag. Show all posts
Showing posts with label Pakistani flag. Show all posts

जर्मनी में कांग्रेस के कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन में फहराए गए पाकिस्तानी झंडे

जर्मनी में कॉन्ग्रेस के विरोध प्रदर्शन में फहराए पाकिस्तानी झंडे (साभार- Suresh Nakhua/Twitter)
मुंबई के बीजेपी प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने आरोप लगाया है कि जर्मनी में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस द्वारा नए भारतीय कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में पाकिस्तानी झंडा फहराया गया था। यह कार्यक्रम दिसंबर 2020 के महीने में आयोजित किया गया था।

सुरेश नखुआ ने राज शर्मा के नाम का उल्लेख किया था, जो कथित रूप से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के एक पदाधिकारी हैं। नखुआ ने यह भी कहा था कि IOC ने हाल ही में ‘किसान विरोध प्रदर्शन’ के लिए 1 करोड़ रुपए दान किए थे।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का दावा है कि उनके सदस्य उस समय मौजूद नहीं थे जब पाकिस्तानी झंडा फहराया गया था। वो इससे पहले ही वे वहाँ से चले गए थे। हालाँकि, नखुआ का दावा है कि उनके पास इसका वीडियो सबूत है, जिसे वह जल्द ही जारी करेंगे।

‘किसान विरोध प्रदर्शन’ ने भारतीय राष्ट्रीय हितों को कमजोर करने और विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए दुनिया भर में भारत को बदनाम करने का काम किया।

ग्रेटा थनबर्ग द्वारा साझा किए गए टूलकिट ने भारत के खिलाफ वैश्विक अभियान के षणयंत्रों का खुलासा किया था। पॉपस्टार रिहाना ने एक ट्वीट भी किया था, जिसका कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने हालिया रैली में समर्थन किया था।

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टूलकिट के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि दिशा ने टूलकिट को एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शेयर किया फिर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई। उन्होंने कहा कि टूलकिट को विश्वस्तर पर फैलाने की योजना थी और इसमें गलत जानकारियाँ दी गईं थीं।

इस टूलकिट का संबंध खालिस्तानी संगठन Poetic Justice Foundation (पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन) से है और इस टूलकिट को चार फरवरी को बनाया गया था। टूलकिट में ‘भारत की पहचान योग और चाय’ की छवि को नुकसान पहुँचाने से लेकर दूतावासों को भी नुकसान पहुँचाने की बात है। इससे भारत की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गई।

केरल: मुस्लिम छात्र मोर्चा ने कॉलेज में फहराया पाकिस्तानी झंडा

पाकिस्तान का झंडाकेरल के एक कॉलेज के कैंपस के अंदर पाकिस्तान का झंडा फहराने के आरोप में 30 से अधिक छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार (अगस्त 29, 2019) को हुई, जब मुस्लिम छात्र मोर्चा (MSF) के छात्र पेरम्बरा सिल्वर कॉलेज परिसर के अंदर संघ चुनाव के तहत जुलूस निकाल रहे थे।
केरल के कोझीकोड जिले के पेरम्बरा पुलिस ने कॉलेज परिसर के भीतर पाकिस्तानी झंडा लहराने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुस्लिम छात्र मोर्चा के आरोपित छात्रों पर आईपीसी की धारा 143, 147, 153 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस घटना में शामिल छात्रों की पहचान की पुष्टि करने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

छात्रों का दावा है कि MSF का झंडा भी पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज की तरह दिखता है। कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष एके थारुवयी ने कहा कि एमएसएफ ध्वज को उल्टा रखा गया था, जिसकी वजह से वह पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज की तरह लग रहा था। उन्होंने कहा कि जुलूस छुट्टी के दिन आयोजित किया गया था। साथ ही उन्होंने सोमवार (सितंबर 2, 2019) को मामले में जाँच का आश्वासन दिया है। हालाँकि, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कॉलेज परिसर में आतंकवादी घुस गए हैं।