Showing posts with label Roorkee. Show all posts
Showing posts with label Roorkee. Show all posts

लश्कर ने दी रुड़की, हरिद्वार समेत 10 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी

चीन को चेतावनी पर बोला पाकिस्‍तान, 'मसूद अजहर पर किसी के दबाव में नहीं आएंगे'
मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के मामले पर पाकिस्तान किसी के भी ‘दबाव’ में नहीं आएगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने अप्रैल 18 को यह बात कही।
फैसल का यह बयान चीन के उन रपटों को खारिज करने के बाद आया है जिसमें यह कहा गया था कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने चीन को अल्टीमेटम दिया है कि वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के मसले पर अपने ‘तकनीकी रोक’ को हटा ले।
भारत में मोदी विरोधी पाकिस्तान के विरुद्ध उठाए जा रहे कदमों का विरोध कर रहे हैं, जबकि विश्व मोदी की विदेश कूटनीति का कायल है।  
'मसूद अजहर पर किसी के दबाव में नहीं आएंगे' : चीन को चेतावनी पर बोला पाकिस्‍तान 
फैसल ने कहा कि अजहर पर पाकिस्तान का रुख स्पष्ट है। भारत का आरोप है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित अजहर के जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। 
अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर चीन द्वारा तकनीकी रोक लगाए जाने के मसले पर फैसल ने कहा, ‘‘इस मामले में पाकिस्तान जो भी निर्णय करेगा वह उसके राष्ट्रहित में होगा। पाकिस्तान इसमें किसी के दबाव में नहीं आएगा।’’ चीन ने अप्रैल 17 को उन खबरों को खारिज कर दिया कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने इस मामले पर उसे अल्टीमेटम दिया है। 
लश्कर ने दी रुड़की, हरिद्वार समेत 10 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी
लश्कर ने दी रुड़की, हरिद्वार समेत 10 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी
रुड़की समेत दो दर्जन से अधिक रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मिली है।लश्कर एरिया कमांडर के नाम से रुड़की स्टेशन अधीक्षक को अप्रैल 18 देर रात एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में उत्तराखण्ड की रुड़की, हरिद्वार समेत 10 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 
तारीख को भी किया तय
रुड़की स्टेशन अधीक्षक को जो चिट्ठी मिली है, उसमें 10 रेलवे स्टेशनों को 6 मई की तारीख को बम से उड़ाएंगे
। धमकी भरा पत्र मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने इस मामले की जानकारी उत्तराखण्ज पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस सभी दस्तावेजों को इकट्ठा करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।