Showing posts with label Sangam Vihar. Show all posts
Showing posts with label Sangam Vihar. Show all posts

दिल्ली : घर लौट रहे जतिन और पंकज पर शांतिदूतों द्वारा पत्थरों से हमला, पटक-पटक कर मारा, एक की मौत

                       हिन्दू युवकों पर जानलेवा हमला, एक की मौत (सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट, प्रतीकात्मक तस्वीर)
उत्तर प्रदेश में किसी भी अप्रिय घटना पर सियापा करने वाले दिल्ली के संगम विहार इलाके में घर लौट रहे दो युवकों पर 7-8 लोगों के समूह ने जानलेवा हमला होने पर क्यों खामोश हैं? इसमें 24 वर्षीय जतिन की मौत हो गई। उसके साथी पंकज को भी चोटें आई। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने रमजान अली को गिरफ्तार किया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। घटना 19 दिसम्बर 2021 (रविवार) की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जतिन और पंकज पर पत्थरों से हमला किया गया। जमीन पर पटक कर तब तक मारा गया जब तक दोनों बेहोश नहीं हो गए। इनके पास से 3 हजार रुपए भी लूट लिए। बाद में दोनों पीड़ितों को नाले में फेंक आरोपित फरार हो गए। आसपास से गुजरने वालों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान 22 दिसम्बर को जतिन की मौत हो गई। जतिन बेरोजगार था जो अपने परिवार के साथ संगम विहार की F ब्लॉक कॉलोनी में रहता था। घटना के दिन वह अपने दोस्त सचिन के भाई की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। रात करीब दो बजे जब वह पैदल ही पंकज के साथ जा रहा था तो गली नंबर 3 में रमजान और उसके साथियों ने हमला कर दिया।

 मामले की पुष्टि करते हुए ADCP हर्षवर्धन ने कहा है कि लूट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। जतिन की मौत के बाद अब इसमें दफ़ा 302 IPC बढ़ाई जा रही है। रमज़ान अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार आरोपितों की लताश की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।