Showing posts with label Sukesh Chandrasekhar. Show all posts
Showing posts with label Sukesh Chandrasekhar. Show all posts

सुकेश चंद्रशेखर, महाठग का नया खुलासा – दिल्ली में हुआ स्टेशनरी घोटाला, AAP सुप्रीमो ने लिया 1000 करोड़ रूपए कमीशन

कहावत है कि 'दाल में कुछ काला', लेकिन दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की सरकार में पूरी ही दाल काली दिख रही है। क्योकि आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद, अगला निशाना अरविन्द केजरीवाल होने की जैसी संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं, वह लगता है सत्य होने जा रही हैं। दो दिन पूर्व समाचार था कि मनीष को किसी भी बात का जवाब नहीं देने की सलाह दी जा रही है, यही कारण है कि मनीष की सीबीआई हिरासत बढ़ानी पड़ी। यह भी शंका व्यक्त की जा रही है कि सत्येंद्र जैन और सिसोदिया के मुंह खोलते ही केजरीवाल पार्टी एवं सरकार दोनों किस कोने में छुपकर बैठेगी, भविष्य के गर्भ में छिपा है। 
जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने मीडिया को एक बार फिर चिठ्ठी लिखी है। इस चिठ्ठी में उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को लेकर कहा है कि तीनों ने उसके जन्मदिन पर गाना गाया था। यही नहीं, सुकेश ने दिल्ली सरकार पर कमीशन के चलते ‘टैबलेट घोटाला’ करने का आरोप लगाया।

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने मीडिया को लिखे 5 पन्नों के लेटर में कहा है कि मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के तौर पर जिस भी विभाग में काम किया है वहाँ कमीशन लूटा। उसने कहा है कि AAP नेताओं केजरीवाल, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के लिए यदि कुछ मायने रखता है तो वह सिर्फ कमीशन है।

इसके अलावा उसने दिल्ली के गरीब बच्चे की पढ़ाई में हुए घोटाले को लेकर भी खुलासा किया है। सुकेश ने कहा है कि बच्चों को टैबलेट बाँटने के लिए एक मसौदा तैयार किया गया था। इस मसौदे के तहत टैबलेट उसके जरिए एक चाइनीज कंपनी से खरीदे जाने थे। हालाँकि किसी अन्य कंपनी ने 20 परसेंट अधिक कमीशन देने का लालच दिया तो केजरीवाल सरकार ने उसकी जगह किसी और को टेंडर दे दिया।

सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने स्कूलों में बच्चों के खरीदी गई स्टेशनरी और टेबल में भी घोटाला किया है। यही नहीं उसने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट के जरिए 1000 करोड़ रुपए का कमीशन लिया है। सुकेश ने दावा किया है कि विदेशी अखबार में दिल्ली सरकार की तारीफ का जो ‘विज्ञापन’ छपा था वह मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने उसके जरिए ही छपवाया था।

केजरीवाल, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने गाया था गाना

इस पत्र में सुकेश ने यह भी दावा किया है कि उसके जन्मदिन पर 25 मार्च 2017 को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने शोले फिल्म का मशहूर गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे…’ गाया था। साथ ही मध्य पूर्व के देशों और दक्षिण भारत से फंड जुटाने के लिए कहा था। हालाँकि पैसों के लालच में इन लोगों ने दोस्ती तोड़ दी।
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने यह भी कहा है सुकेश ने अपने पत्र में कहा है, “केजरीवाल जी आपको पता है कि ईडी ने जैसे ही मुझे हिरासत में लिया था। इसके बाद आपके और सत्येंद्र जैन के हवाला ऑपरेटर मिस्टर चतुर्वेदी को भी समन भेजा गया था। 4 दिन पहले हुई पूछताछ में मैंने ED के सामने सत्येंद्र जैन और आपके तथा चतुर्वेदी के राज खोले तो आपने सत्येंद्र जैन को तुरंत ही मंत्री पद से हटा दिया। इससे पहले 9 महीने तक आपने जैन को मंत्री बनाए रखा था।”

जैकलीन को डॉल कह दी होली की शुभकामनाएँ

सुकेश ने इस पत्र में होली की शुभकामनाएँ देते हुए लिखा है, “मैं सभी मीडिया मित्रों, मेरे परिवार, शुभचिंतकों, समर्थकों और मेरी प्यारी राजकुमारी जैकलीन को होली की शुभकामनाएँ देता हूँ। मेरी बेबी, मेरी गुड़िया मैं तुम्हें प्यार करता हूँ।”