Showing posts with label Tokyo. Show all posts
Showing posts with label Tokyo. Show all posts

नीरज चोपड़ा के साथ फिर हुई बेहूदगी!: ‘ट्रेनिंग, सेक्स और संतुलन’ – नीरज चोपड़ा से Indian Express के इंटरव्यू में सवाल

एथलेटिक ट्रेनिंग और अपनी सेक्स लाइफ का
 संतुलन कैसे बनाते हैं, इस सवाल से नीरज चोपड़ा हुए शर्मिंदा
(फोटो: यूट्यूब)
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा इन दिनों बेहद शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं – अपनी खातिर नहीं, पत्रकारों और मीडिया गिरोह के लोगों से। दरअसल, देश के जाने माने पत्रकार, रेडियो जॉकी और अब प्रसिद्ध भारतीय डिजाइनर व आर्ट क्यूरेटर राजीव सेठी ने उनसे बेहुदा सवाल पूछकर उन्हें शर्मिंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नीरज चोपड़ा इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप को ऑनलाइन इंटरव्यू देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पत्रकार नीरज चोपड़ा को कहते हैं कि हम अब आपका थोड़ा समय और लेंगे, जिसमें प्रसिद्ध भारतीय डिजाइनर, आर्ट क्यूरेटर राजीव सेठी आपसे एक से दो सवाल करेंगे। इस पर नीरज राजी हो जाते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इतनी बड़ी हस्ती उनसे इस तरह का सवाल करेगी, जिसके बाद रेडियो जॉकी मलिष्का और पत्रकार नविका कुमार भी उनसे पीछे रह जाएँगी।

गाड़ी में बैठे हुए राजीव सेठी से जैसे ही नीरज से कनेक्ट होते हैं उनसे पहला प्रश्न पूछते हैं- “कितने सुंदर नौजवान हैं आप, तो मैं आपसे एक प्रश्न पूछूँगा, जो मैं जानता हूँ कि करोड़ों लोग पूछना चाहते हैं।” इस बात पर स्वर्ण पदक विजेता जोरों से हँसते हैं और कहते हैं कि आप अपनी बात को जारी रखें। इसके बाद राजीव सेठी कहते हैं – “देश के करोड़ों लोग आपसे यह बात पूछना चाहते हैं, लेकिन हिचकिचाते हैं कि आप अपनी एथलेटिक ट्रेनिंग के साथ सेक्स लाइफ का संतुलन कैसे बनाकर रखते हैं। मैं जानता हूँ कि यह बेहुदा प्रश्न है।”

इसके बाद नीरज को इंटरव्यू के दौरान काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। उन्होंने कहा, ”सॉरी सर। अब इसके बाद मैं कुछ नहीं कह सकता हूँ।” सॉरी शब्द को शायद राजीव सेठी समझ नहीं पाते हैं, स्कूल में पढ़ाई नहीं की होगी… बेहूदगी जारी रख फिर पूछते हैं कि जो जवान लोग स्पोर्ट्स करते हैं, वो अपनी एथलेटिक ट्रेनिंग के साथ अपनी सेक्स लाइफ को कैसे संतुलित करते हैं।

नीरज चोपड़ा को ‘सुंदर’ बताते हुए राजीव सेठी ने पूछा,

‘देश के करोड़ों लोग पूछना चाहते हैं. मगर हिचकिचाते हैं. तो मैं पूछ लेता हूं… ये आपकी जो एथलेटिक ट्रेनिंग है, उसका आपनी सेक्‍स लाइफ से कैसे संतुलन बनाकर रखते हैं आप? मैं जानता हूं बेहूदा प्रश्‍न है मगर इसके पीछे एक बहुत सीरियस सवाल है.’

नीरज ने इस सवाल का जवाब बेहद शालीनता से दिया। उन्होंने कहा, “सर मेरा आपके क्वेश्चन से मन भर गया है। प्लीज सर।” इसके बाद उन्होंने पत्रकार से कहा कि आप ही इन्हें इस सवाल का जवाब दें। राजीव सेठी, जो दक्षिण एशिया के जाने माने आर्ट क्यूरेटर हैं, उन्होंने देश को स्वर्ण पदक दिलाने से ऐसा प्रश्न पूछकर अपनी ही फजीहत करा ली है।

सवाल सुनते ही नीरज हैरान रह गए. काफी असहज दिखे और उन्होंने जवाब में कहा,

‘सॉरी सर, सॉरी सर..सॉरी बोल दिया आपको. बस इसी से आप जान सकते हैं.’

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने अपने यूट्यूब चैनल पर टोक्यो ओलंपिक विजेताओं नीरज चोपड़ा और बजरंग पुनिया के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है। इसमें जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा का 2 मिनट 7 सेकंड के इंटरव्यू का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स को नीरज चोपड़ा से ऐसे सवाल करना पसंद नहीं आया है।

हालाँकि, यह कोई पहला मामला नहीं है जब नीरज चोपड़ा को ऐसे निम्नस्तरीय सवालों का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले रेडियो जॉकी मलिष्का मेंडोंसा मलिष्का ने 19 अगस्त को अपने एक इंटरव्यू में उनसे बेहुदा सवाल किए थे। मलिष्का ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया था।

वीडियो में मलिष्का और रेड एफएम की स्टाफ (लड़कियाँ) नीरज चोपड़ा को इंप्रेस करने के लिए उनके सामने ‘उड़े जब जब जुल्फें तेरी’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। चोपड़ा के असहज दिखने के बावजूद उन्होंने डांस करना बंद नहीं किया। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता से मलिष्का इंटरव्यू के आखिरी में जादू की झप्पी भी माँगती हैं, जिस पर वह कहते हैं कि ऐसे ही दूर से नमस्ते। नीरज चोपड़ा का इंटरव्यू लेते समय आरजे मलिष्का मेंडोंसा का अंदाज नेटिज़न्स को पसंद नहीं आया।

मलिष्का मेंडोंसा से पहले नीरज चोपड़ा से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछने पर टाइम्स नाउ की पत्रकार नविका कुमार की भी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई थी। नेटिज़न्स ने उन्हें ‘गॉसिप आंटी’ कहा था। क्योंकि नविका ने उनकी गर्लफ्रेंड और शादी के सवाल पर पूछकर नीरज चोपड़ा अपने इंटरव्यू में शर्मिंदा किया था।

4000+ लड़कियों के साथ हमबिस्तर होने के लिए 200 करोड़ रूपए खर्च करने वाले की 55 साल छोटी बीवी ने कर दी हत्या

                                        कोसुके नोज़ाकि की उनकी पत्नी साकी सुडो ने ही की थी हत्या (फाइल फोटो)
जापान की एक महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 25 वर्षीय साकी सुडो पर आरोप है कि उन्होंने अपने करोड़पति पति कोसुके नोज़ाकि उर्फ़ ‘डॉन जुआन’ को ज़हर देकर मार डाला। 3 साल पहले हुई ये घटना जापान के वकायामा प्रीफेक्चर (Wakayama Prefecture) के सबसे बड़े शहर तनबे (Tanabe) की है। 2018 में हत्या से 3 महीने पहले ही साकी सुडो ने कोसुके से शादी की थी।

कोसुके अपनी पत्नी से 55 वर्ष बड़े थे। उन्होंने रियल एस्टेट कारोबार, कृषि और कर्ज देने के जरिए अकूत दौलत कमाई थी। उन्होंने फ़रवरी 2018 में सुडो से शादी की। उन्होंने खुद पर एक किताब भी लिख रखी थी। ‘डॉन जुआन’ का दावा था कि उन्होंने अपने जीवन में 4000 महिलाओं के साथ बिस्तर शेयर किया था। उन्होंने अपने दौलत कमाने के पीछे की वजह ‘आकर्षक महिलाओं को डेट करना’ बताया था।

पुलिस ने कहा है कि सुडो ने अपनी पति की हत्या के लिए उन्हें तीक्ष्ण विष दिया। उन्होंने सुडो से पूछा था, “क्या तुम मेरे जीवन की अंतिम महिला बननी चाहोगी?” तनबे में मई 2018 में सुडो ने दावा किया था कि उनके पति सोफे पर मृत मिले। इससे पहले पुलिसकर्मियों को संदेह था कि सुडो ने नोज़ाकि को ड्रग्स दिया था। बुधवार (अप्रैल 28, 2021) को पुलिस ने छापा मार कर सुडो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने टोक्यो से उसे गिरफ्तार करने के बाद उसके गृह राज्य वकायामा लेकर गई, जहाँ वो अपने पति के साथ रहा करती थी। चूँकि कोसुके के शरीर पर सूई चुभोने का कोई निशान नहीं मिला, माना जा रहा है कि उन्हें ड्रिंक्स में मिला कर ज़हर दिया गया था। कोसुके ने अपनी आत्मकथा में दावा किया था कि उन्होंने 4000 महिलाओं को बिस्तर पर लाने के लिए 300 करोड़ येन (204.21 करोड़ रुपए) खर्च किए थे।

उन्होंने लिखा था, “मुझे लक्जरी कारों और घरों में कोई रुचि नहीं है। लेकिन, मेरे मन में हमेशा आकर्षक महिलाओं के साथ सेक्स करने की इच्छा मौजूद रहती है।” इस पुस्तक में उन्होंने बताया था कि यूनिवर्सिटी की छात्रों और फ्लाइट अटेंडेंट महिलाओं को कैसे आकर्षित करें। उन्होंने गरीबी में धातुओं के टुकड़े, कंडोम और शराब बेचने से कारोबार की शुरुआत की थी। वो अपने गृह शहर को 130 करोड़ येन (88.45 करोड़ रुपए) दान करना चाहते थे।

उनकी मौत के बाद आधी संपत्ति विधवा सुडो को ही जानी थी। ख़बरों में ये भी कहा गया है कि सुडो हत्या के दिन से पहले ऑनलाइन ड्रग्स के बारे में सर्च कर रही थी। पहले तो इसे प्राकृतिक मौत माना गया, लेकिन उनके शरीर में नारकोटिक्स की मात्रा मिलने के बाद पुलिस का शक बढ़ा क्योंकि वो ड्रग्स नहीं लेते थे। सुडो से उनकी मुलाकात टोक्यो के हेनेडा अस्पताल में हुई थी। सुडो मॉडल हुआ करती थी। 

जकार्ता और टोक्यो में बेच दिया पाकिस्तानी दूतावास का हिस्सा

पाकिस्तान दूतावास
पाकिस्तानी अधिकारियों ने दूतावास भी बेचा (साभार: न्यूज़ नेशन)
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा अपने ही देश के दूतावासों का हिस्सा बेच देने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं देश के एक मंत्री पर अपने मंत्रालय का एक भवन बिजनेस पार्टनर को किराए पर देने का आरोप लगा है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इंडो​नेशिया की राजधानी जकार्ता में पाकिस्तानी दूतावास के एक भवन को बेचने के मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने विदेश मंत्रालय के कुछ अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मॅंजूरी दी है।
डॉन के अनुसार नैब को जानकारी मिली है कि जकार्ता में दूतावास भवन की गैर कानूनी बिक्री को लेकर विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को जानकारी थी। बावजूद इसके घपलेबाजी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर राष्ट्रीय खजाने को भारी नुकसान पहुँचाया।
नैब को इसी तरह की शिकायत जापान की राजधानी टोक्यो से भी मिली है। बताया जाता है कि वहॉं भी पाकिस्तानी दूतावास का एक हिस्सा अवैध तरीके से बेच दिया गया है।
इसके अलावा नैब ने धार्मिक मामलों के संघीय मंत्री नूर-उल-हक कादरी के खिलाफ दर्ज शिकायत की सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन पर इस्लामाबाद स्थित अपने मंत्रालय का एक भवन बिजनेस साझेदार को देने का आरोप है। इसकी शिकायत उनके ही मंत्रालय के एक व्यक्ति ने की है।
डॉन ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कादरी के खिलाफ जॉंच का फैसला नैब की बैठक में लिया गया। नैब मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह हितों के टकराव का मामला है। कई अधिकारियों के खिलाफ पूछताछ को मॅंजूरी दी गई है। इनमें पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के राजनीतिक सचिव और पूर्व गृह मंत्री अकरम खान दुर्रानी के राजनीतिक सचिव रुखसाना बंगश का बेटा शामिल है।