Showing posts with label Tripura riots. Show all posts
Showing posts with label Tripura riots. Show all posts

‘त्रिपुरा में हमारे मुसलमान भाइयों पर क्रूरता हो रही है’: राहुल गांधी के ट्वीट पर लोगों ने पूछा सवाल, बंगाल और कश्मीर में हिन्दू मर रहे थे तब कहां थे?

आज कांग्रेस ऐसे चौराहे पर पहुँच गयी है, जिसे न हिन्दू पक्षधर कहा जा सकता है और न ही मुस्लिम पक्षधर। रामजन्मभूमि मुद्दे को विवादित बनाकर हिन्दू-मुसलमानों के बीच नफरत बोए, राम को काल्पनिक बताने तक में संकोच नहीं किया, और अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर हिन्दुओं पर त्रिपुरा में हिंसा करने का आरोप लगाया है। उनके आरोप की एक लाइन काकी खास और अहम है, जो कांग्रेस और राहुल की सोच और उनकी असली पहचान को दर्शाती है। वो लाइन है- ‘त्रिपुरा में हमारे मुसलमान भाइयों पर क्रूरता हो रही है।’ इस लाइन से पता चलता है कि राहुल गांधी को सिर्फ मुसलमान भाइयों की चिंता है। अगर हिन्दुओं की चिंता होती, तो राहुल गांधी कश्मीर और बंगाल में हिन्दुओं पर हुए हमले के दौरान भी इसी तरह सवाल उठते, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। क्योंकि उनकी धर्मनिरपेक्षता का ढोंग बेपर्दा हो जाता। इस दौरान राहुल गांधी आंखों पर पट्टी बांधे रहे और बहरे होने का नाटक करते रहे।

त्रिपुरा पुलिस की ओर से लगातार आगाह किया जा रहा है कि हिंसा मामले में अफवाह फैलायी जा रही है, इससे गुमराह होने की जरूरत नहीं है। पानीसागर स्थित एक मस्जिद में आगजनी और तोड़फोड़ का दावा झूठा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में सोशल मीडिया में शेयर की जा रहीं तस्वीरों और वीडियो का राज्य में हुई घटना से कोई संबंध नहीं है। आईजीपी कानून- व्यवस्था सौरभ त्रिपाठी ने बयान में कहा था कि मंगलवार की घटना को लेकर फेक खबरें और अफवाह फैलाई जा रही है। मस्जिद में आग की कोई घटना नहीं हुई है। एक महिला पुलिस अधिकारी ने भी स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी है। फिर भी राहुल को पुलिस और सरकार पर भरोसा नहीं हुआ।

त्रिपुरा पुलिस के स्पष्टीकरण के बाद सोशल मीडिया पर तमाम कमेंट आ रहे हैं। लोग राहुल गांधी से सवाल पूछ रहे हैं कि जब कश्मीर और बंगाल में हिंदुओं का कत्ल किया जा रहा था तो आप कहां थे? एक ट्विटर यूजर भूषण लाल भट्ट ने लिखा, “पश्चिम बंगाल में, कश्मीर में जब हिंदुओं को मारा जा रहा था, काटा जा रहा था, लोग पलायन कर रहे थे तो क्या मुंह में दही जमी थी। कैसे-कैसे जानवर हैं कांग्रेस में।”

ट्विटर यूजर आयुषी राणा ने लिखा, “हे इंदिराजी के पौत्र ओर सोनिया जी के सुपुत्र, केवल एक कम्युनिटी से इतना प्यार? अभी कश्मीर में हिन्दुओं की आईडी कार्ड देख देखकर कर हत्याएं हो रही थीं, तब आप लोग फेवीकोल पीकर बैठे थे?”

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, “सिर्फ मुस्लिमों के लिए ट्वीट क्यों? सभी धर्मों के लिए क्यों नहीं? बांग्लादेश पर फेविकोल पी लिया था क्या? कश्मीर पर? लखबीर पर? त्रिपुरा पुलिस कह रही है कुछ नहीं हुआ और आप पूरे देश में झूठ फैलाने लग गए। कांग्रेस पार्टी में कभी कोई ‘हमारे हिन्दू भाई’ क्यों नहीं लिखता?”

एक ट्विटर यूजर शिवम विश्वकर्मा ने लिखा, “अकेले मुसलमान ही तो भाई हैं, बाकी हिन्दू तो दुश्मन हैं आपके। हिन्दू विरोधी राहुल गांधी जी।”