Showing posts with label Upendra Kushwaha. Show all posts
Showing posts with label Upendra Kushwaha. Show all posts

भाजपा "धोखा-2" के लिए तैयार रहे : उपेन्द्र कुशवाह

Upendra Kushwaha warns BJP over Nitish Kumar
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सहयोगी एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भगवा पार्टी को आगाह करते हुए जून 2 को कहा कि नीतीश कुमार उसे 'धोखा' दे सकते हैं और उसे 'धोखा नंबर 2' के लिए तैयार रहना चाहिए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी कहा है कि नीतीश कुमार पाला बदलेंगे लेकिन वह ऐसा कब करेंगे यह कोई नहीं जानता। कुशवाहा ने कहा, 'मैं भाजपा के लोगों से कहना चाहता हूं कि नीतीश जनादेश का असम्मान करने के लिए जाने जाते रहे हैं। जनादेश एवं पुराने साथियों को धोखा देना उनकी आदत है। भाजपा के लोगों को धोखा नंबर 2 खाने के लिए तैयार रहना चाहिए।'
उन्होंने कहा, 'ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश ने ठगा नहीं। यह कहावत शीघ्र ही असलियत में दिखेगी इसलिए भाजपा को सावधान रहना चाहिए।' लोकसभा चुनाव परिणामों पर पार्टी की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने यह बात कही। मोदी कैबिनेट में जद-यू के शामिल नहीं होने पर कुशवाहा ने कहा कि पार्टी 'अंगूर खट्टे हैं' कहावत को चरितार्थ कर रही है। 
राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, 'आप नीतीश जी को जानते हैं। वह निश्चित रूप से अपना पाला बदलेंगे लेकिन यह कोई नहीं जानता कि वह ऐसा कब करेंगे। ऐसा पहली बार नहीं बल्कि कई बार हो चुका है। यह हैरान होनी वाली बात नहीं है। मुझे यही कहना है कि सभी लोगों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।'
Raghuvansh Prasad Singh, RJD: You know Nitish ji, he'll surely switch sides but no one can predict when will he do that or what will he say. This has never happened once but several times. It's not surprising...All I want is that everyone should come together, against BJP. #Bihar pic.twitter.com/dsESLnstJp
— ANI (@ANI) June 3, 2019
ज्ञात हो, 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी को भाजपा के चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नीतीश ने भगवा पार्टी का साथ छोड़ दिया। इसके बाद वह राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल हो गए। बिहार में 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने जीत हासिल की लेकिन राजद से मतभेद बढ़ने पर नीतीश 2017 में महागठबंधन से अलग हो गए और भाजपा के समर्थन से दोबारा मुख्यमंत्री बन गए। 
30 मई को मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को शपध दिलाई गई लेकिन जद-यू की तरफ से किसी ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली। मंत्रिमंडल में एक सीट जद-यू के खाते में गई थी। बताया जाता है कि एक सीट मिलने पर जद-यू ने विरोध स्वरूप शपथ ग्रहण के लिए अपना मंत्री नहीं भेजा। सूत्रों का कहना है कि जद-यू चाहता था कि कैबिनेट में उसके कम से कम दो मंत्रियों की जगह दी जाए। इस बीच नीतीश कुमार ने बिहार में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है और इस मंत्रिमंडल में भाजपा से किसी को शामिल नहीं किया गया है।

NDA ने 'बागी' उपेंद्र कुशवाहा को दिया 'बड़ा झटका'

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर लगाया MLA तोड़ने का आरोप, कहा- सफल नहीं होंगे
आगामी लोकसभा चुनावों में बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है. सूत्रों की मानें तो एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा को हटाकर यानि रालोसपा को गठबंधन से बाहर रख यह सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किया गया है.
सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनडीए ने माना है कि अब कुशवाहा अब साथ नहीं रहेंगे. इस फॉर्मूले के तहत नीतीश कुमार के नेतृत्‍व वाली जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा 17-17 सीटों पर लड़ेंगे, जबकि छह सीटें रामविलास पासवान के नेतृत्‍व वाली लोजपा को दी जाएंगी. 
सूत्रों के मुताबिक इस आधार पर फॉर्मूला तय कर लिया गया है और अब बस इसके ऐलान का इंतजार है.
बिहार में एनडीए गठबंधन में रालोसपा की तरफ से साफ तौर पर बिखराव दिख रहा है, क्‍योंकि रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. उन्‍होंने नवम्बर 12 को विपक्षी नेता शरद यादव से मुलाकात भी की, जिसके बाद राजग के घटक जदयू ने भाजपा से कहा था कि वह केंद्र और राज्य की गठबंधन सरकारों के खिलाफ कुशवाहा के अभियान का ‘‘संज्ञान ले.’’ 
कुशवाहा की शरद यादव से इस मुलाकात के बाद इसको लेकर अटकलें तेज हो गई कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बढ़ती कटुता और भाजपा एवं बिहार में उसके सहयोगी दलों के बीच सीटों के प्रस्तावित बंटवारे के प्रति आपत्तियों को लेकर वह लोकसभा चुनाव से पहले खेमा बदल सकते हैं. हालांकि केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने इस बैठक को शिष्टाचार मुलाकात बताया था.
कुशवाहा ने बाद में पटना में कहा था कि उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने के जदयू के प्रयास से राजग को नुकसान हो सकता है. शरद यादव पिछले साल नीतीश कुमार के भाजपा से हाथ मिलाने के बाद जदयू से अलग हो गए थे और वह भाजपा के नेतृत्व वाले सत्ताधारी राजग के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने पर काम कर रहे हैं.