Showing posts with label allegedly. Show all posts
Showing posts with label allegedly. Show all posts

इंजीनियर फिरोज शेख ने प्लेन में गुप्तांग निकाल बगल में बैठी महिला टीचर को दिखाया, हिलाने लगा…

                                                                                                                                 प्रतीकात्मक
अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए पुणे से नागपुर जा रही 40 साल की एक महिला शिक्षक से फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर नागपुर की सोनेगाँव पुलिस ने 32 साल के फिरोज शेख नूर मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है। वह पेशे से इंजीनियर है।

रिपोर्ट के अनुसार फिरोज शेख पीड़ित महिला की बगल की सीट पर बैठा और अपने गुप्तांग हिला रहा था। शुरुआत में महिला ने उसकी हरकत को नजरंदाज कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि वह खुजली कर रहा है। यह घटना 9 अक्टूबर 2023 की है। विमान लैंड करने के बाद एयरपोर्ट से शेख को गिरफ्तार किया गया। फिरोज शेख पुणे के कोंढवा का रहने वाला है और अगले महीने उसकी निकाह होनी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला चंद्रपुर की रहने वाली है और पिता के अंतिम संस्कार के लिए नागपुर आ रही थी।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला चंद्रपुर की रहने वाली है और पिता के अंतिम संस्कार के लिए नागपुर आ रही थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि आरोपित खुजली रहा है। ये सोचकर उन्होंने उसकी हरकत को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब उसने ऐसा करना जारी रखा और अश्लील तरीके से उन्हें केहुनी मारते हुए इशारा किया तब वह भौंचक रह गईं।

 पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विमान के नागपुर हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद महिला ने आरोपित की शिकायत की। शेख पर यौन उत्पीड़न समेत IPC की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें आईपीसी की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने के आशय से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (आपराधिक इरादे से छूकर महिला की लज्जा भंग करने की कोशिश) शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में सवार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने महिला से छेड़खानी के दौरान आरोपित फिरोज शेख को रोका था। पीड़ित महिला केबिन क्रू को बुलाना चाहती थी, लेकिन तब तक फ्लाइट लैंड हो चुकी था। जैसे ही प्लेन के दरवाजे खुले कथित तौर पर शेख ने पीछे के निकास की तरफ से भागने की कोशिश की। कथित तौर पर शेख ने ​एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के समय भी अश्लील हरकत की थी।