Showing posts with label anniversary post. Show all posts
Showing posts with label anniversary post. Show all posts

राहुल गाँधी पर एक और FIR, नेताजी बोस के अपमान का लगा आरोप: कोलकाता में हिन्दू संगठन भड़के; क्या गांधी परिवार की स्क्रिप्ट लिखने वाला ही कांग्रेस का घोर विरोधी है?

                            
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने उनकी मृत्यु की विवादित तारीख लिख डाली। 23 जनवरी, 2024 को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए नेताजी की मृत्यु की तारीख 18 अगस्त, 1945 राहुल गाँधी ने अपने पोस्टर में लिखी। आखिर राहुल या परिवार के किसी भी सदस्य की स्क्रिप्ट लिखता कौन है? क्या स्क्रिप्ट लिखने वाला ही कांग्रेस का गुप्त घोर विरोधी है?   
वास्तव में नेताजी की मृत्यु आज तक रहस्यमयी बनी हुई है। क्योकि ब्रिटिश सरकार ने उन्हें War Criminal घोषित किया हुआ था, जिसका अपने आपको आज़ादी की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाली कांग्रेस ने विरोध करने की बजाए समर्थन किया, इस कारण नेताजी को अज्ञातवास में रहकर आज़ादी की लड़ाई लड़नी पड़ी। ब्रिटिश सरकार के साथ कांग्रेस ने एक गुप्त समझौता भी किया था कि सुभाषचंद्र बोस जब भी भारत आएंगे तो उन्हें ब्रिटिश सरकार के हवाले किया जायेगा और उस समझौते पर महात्मा गाँधी ने भी हस्ताक्षर किये थे। आखिर गाँधी ने किस हैसियत से उस गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किए, तब से लेकर आज तक किसी भी कांग्रेसी में इसका जवाब देने की हिम्मत नहीं। क्या यह नेताजी का घोर अपमान नहीं? नेताजी का नेहरू विरोधी होना क्या उनका अपराध था?    

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की गई उनकी पोस्ट को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है 23 जनवरी को नेताजी को श्रद्धांजलि देने के दौरान राहुल गांधी के ज़रिए एक विवादित पोस्ट किए जाने की वजह से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की कराई गई है यह FIR दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में दर्ज की गई है

उनके ऊपर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा नाम के एक संगठन ने कोलकाता के भवानीपुर थाने में FIR दर्ज करवाई है। हिन्दू महासभा के लोगों ने आरोप लगाया कि राहुल गाँधी जनता की स्मृति से नेताजी का नाम मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन भी किया।

देश को आज़ादी बिना खड़क बिना ढाल से नहीं, बल्कि कितने भारतमाता के सपूतों ने जान गँवाई है।  

नेताजी बोस द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 18 अगस्त, 1945 को प्लेन में सफ़र कर रहे थे। यह प्लेन ताईवान में एक जगह क्रैश हो गया था। दावा है कि नेताजी की मौत इस हादसे में हुई थी। हालाँकि, इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह विवाद राहुल गांधी के पोस्ट में नेताजी की मौत की तारीख का जिक्र करने को लेकर पैदा हुआ FIR की बात करें तो स्वयंभू हिंदुत्व समूह अखिल भारतीय हिंदू महासभा की तरफ से राहुल के खिलाफ यह कदम उठाया गया है हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कोलकाता में एल्गिन रोड पर नेताजी के पैतृक घर के पास प्रदर्शन भी किया प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के ज़रिए की गई विवादित पोस्ट के कंटेंट के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया