Showing posts with label bahubali. Show all posts
Showing posts with label bahubali. Show all posts

बाहुबली की इस एक्ट्रेस ने अवॉर्ड शो में क‍िया ऐसा डांस

Nora Fatehi'बाहुबली' और 'किक 2' जैसी फिल्मों के गीतों में नजर आईं कनाडाई मोरोक्कन अभिनेत्री नोरा फतेही का एक वीड‍ियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीड‍ियो में नोरा डांस करती नजर आ रही हैं। अवॉर्ड शो के दौरान किए इस डांस में नोरा ने स्‍टेज पर आग लगा दी है। बता दें क‍ि नोरा जल्‍द ही मलयालम फिल्म 'कयाकुलम कोचुन्नी' में दिखाई देंगी। इसमें निविन पॉली जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह दूसरी मलयालम फिल्म होगी, जिसमें नोरा दिखेंगी। इससे पहले वह अभिनेता पृथ्वीराज की फिल्म 'डबल बैरल' में नजर आई थीं।
वीडियो बेंगलुरु में हुए मिस इंडिया फेमिना दीवा अवॉर्ड्स 2018 का है. इस दौरान उन्हें एक ग्रुप परफॉर्मेंस देना था लेकिन तभी उन्हें सोलो परफॉर्म करने के लिए कह दिया गया और उन्होंने इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। नोरा ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इस सोलो परफॉर्मेंस के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी मैं बस संगीत को महसूस कर रही थी।'
'कयाकुलम कोचुन्नी' रोशन एंड्रूस द्वारा निर्देशित है। यह असल जिंदगी पर आधारित है। अभिनेत्री गोवा में फिल्म के एक गीत की शूटिंग करेंगी।उन्होंने कहा, 'मैं इस गीत को कोरियोग्राफर विष्णु देव सर के साथ शूट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। फिल्म में निविन पॉली और मोहनलाल जैसे दिग्गज कलाकार हैं। यह मेरा पहला मलयालम डांस सीक्वेंस है।'
'बिग बॉस 9' में नजर आ चुकीं नोरा अक्सर अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वह एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं और दिलचस्प बात यह है कि बिना प्रैक्टिस के ही बैली डांस किया। इसका वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।