Showing posts with label being injured. Show all posts
Showing posts with label being injured. Show all posts

क्या जनता ने बांग्लादेश बनाने के लिए 99 सीटें दी है? राहुल गाँधी गंभीर LoP बनो, समय से पहले कांग्रेस का जनाजा मत निकालो

            भाजपा सांसद प्रताप सारंगी, मुकेश राजपूत कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी की धक्का-मुक्की में हुए घायल
संसद के बाहर प्रदर्शन के दौरान कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी की भाजपा नेताओं से धक्का-मुक्की में आज (19 दिसंबर 2024) दो भाजपा नेता चोटिल हो गए। इनमें एक 70 वर्षीय प्रताप सारंगी हैं और दूसरे 56 साल के मुकेश राजपूत हैं। दोनों सांसदों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहाँ डॉक्टरों ने उनकी स्थिति देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्त कर दिया।

अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार ओडिशा से आने वाले बीजेपी एमपी प्रताप सारंगी को सिर में गंभीर चोट आई है। उनके सिर पर गहरा घाव था और अस्पताल पहुँचने तक उनका काफी खून बह चुका था। डॉक्टरों ने उनकी चोट पर टांके लगाए हैं। मुकेश राजपूत भी इस घटना में घायल हुए हैं और उनकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना की बाबत केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया, “घटना में दो नेता घायल हुए हैं। 4-5 अन्य नेताओं ने भी चोट आने की शिकायत की है… मकर द्वार पर कॉन्ग्रेस नेता रोज प्रदर्शन कर रहे थे। कभी प्ले कार्ड लेकर आ जाते थे कभी कुछ। आज पहली बार एनडीए के साथियों ने प्रदर्शन किया। उनको (विपक्षियों को) लगा ये तो उनकी जागीर है। लेकिन हर सांसद को प्रदर्शन का अधिकार है। हमने किया तो वो धक्का-मुक्की करते हुए आए। भीड़ को चीरते हुए आए जबकि आने-जाने का पूरा रास्ता था।”

अर्जुन मेघवाल ने कहा, “राहुल गाँधी LOP भी हैं, उन्हें अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। वह दोबारा सारंगी जी को देखने भी नहीं गए। उन्होंने हमेशा बीआर अंबेडकर के साथ अन्याय किया है। उन्होंने हमेशा उनका अपमान किया। हम अस्पताल से रिपोर्ट आ जाने के बाद एक्शन लेंगे।”

संसद में हुई इस घटना को लेकर जहाँ राहुल गाँधी ने अपने जोर दिखाने की बात को कबूला है तो वहीं सांसदों को लगी चोट मामले आरएमएल के एमएस डॉ अजय शुक्ला का भी बयान आया है। उन्होंने बताया है कि वो लोग जाँच के बाद दोनों नेताओं को स्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। शुरुआती जाँच हो गई है। दोनों के सिर पर चोटें आई हैं। उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया है। प्रताप सारंगी के सिर से बहुत खून बह गया है और उनके सिर पर गहरा कट भी है। उन्हें टाँके लगा दिए गए हैं। वहीं मुकेश राजपूत अचेत अवस्था में थे। अभी उन्हें होश आ गया है, लेकिन बेचैनी है। उनका बीपी बहुत बढ़ गया है।

राहुल गाँधी अपने सांसदों के साथ आए, चिल्लाते हुए मेरे साथ बदतमीजी की : ST सांसद फांगनोन कोन्याक

संसद के बाहर राहुल गाँधी के धक्का-मुक्की करने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नागालैंड से भाजपा की महिला ST सांसद फांगनोन कोन्याक ने आरोप लगाया है कि मकर द्वार पर प्रदर्शन के दौरान राहुल गाँधी अपने सांसदों के साथ उनके पास आए और बदतमीजी की।

फांगनोन ने कहा कि उन्हें ये तरीका बिलकुल अच्छा नहीं लग रहा था और वह इसे लेकर असहज भी हो गई थीं। महिला सांसद बोलीं कि विपक्ष के नेता को इस तरह नहीं किया जाना चाहिए। संसद की गरिमा होती है। वह धमकाने के अंदाज में चिल्लाते हुए आए और धक्का दिया। उन्हें देख वह डर भी गई थीं। उन्होंने इस घटना से आहत होकर अपनी शिकायत राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के पास दी।

अवलोकन करें : -

अहंकार या गुंडागर्दी : राहुल गाँधी ने सांसद को दिया धक्का, बीजेपी MP के सिर में लगी चोट

फांगनोन कोन्याक का शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। इसमें उन्होंने पूरी घटना की जानकारी सभापति को दी है। सभापति ने भी स्वीकार किया है कि महिला सांसद उनके पास रोते हुए आई और शिकायत दी।