Showing posts with label bhaiyaji joshi. Show all posts
Showing posts with label bhaiyaji joshi. Show all posts

दिवाली की करें प्रतीक्षा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे

mahendra nath pandey
राम मंदिर निर्माण को लेकर आ रहे बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर आरएसएस लगातार केंद्र सरकार से राम मंदिर निर्माण पर अध्यादेश लाने की मांग कर रहा है. वहीं, अब इस कड़ी में उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय का भी नाम जुड़ गया है. राम मंदिर को लेकर चर्चा करते हुए महेंद्र नाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए जल्द ही लिए जाने वाले किसी बड़े फैसले की ओर इशारा किया है. 
मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने जब लंकापति रावण को मारा तो उसे हम बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में दशहरा मनाते हैं। उस जीत की खुशी में जब भगवान राम अयोध्या लौटे तो पूरी अयोध्या नगरी दीपों से जगमगाई जिसे हम दीपावली के रूप में मनाते हैं। सतयुग से कलयुग के इस सफर में युगों बीत गए देश-दुनिया का भूगोल और इतिहास बदल गया।
yogi adityanath zee news के लिए इमेज परिणाम
राजा-महाराजा, सुल्तान और बादशाह बदले। लोकतंत्र आया जिसमें हर शख्स अपनी आवाज मुखर तौर पर रखते हैं। लेकिन रामलला को एक अदद छत का इंतजार है जिसका फैसला सुप्रीम कोर्ट को करना है। इन सबके बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस दिवाली की प्रतीक्षा करें हम आपको खुशखबरी देंगे। उनके इस बयान पर यूपी बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने क्या कुछ कहा आइए बताते हैं।
Image result for राम मंदिरयोगी जी मुख्यमंत्री होने के साथ साथ बहुत बड़े संत हैं। निश्चित रूप से उन्होंने अयोध्या के लिए योजना बनाई है। दिवाली आने दीजिए, खुशखबरी की प्रतीक्षा कीजिए। मुख्यमंत्री के हाथों वो योजना सामने आएगी तो उचित होगा। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान हर किसी को करने की जरूरत है। 
देशभर में संघ के कार्यों में आई है तेजी
bhaiyyaji joshi zee news के लिए इमेज परिणामइस मुलाकात के बाद सर कार्यवाहक भैय्याजी जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शाह और संघ के नेताओं के बीच कार्यों की समीक्षा की गई है. उन्होंने कहा कि पिछले 6 सालों में देशभर में संघ के कार्यों में तेजी आई है. पिछले साल के मुकाबले इस साल संघ की शाखाओं में 2200 की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने बताया कि एक साल में देश के अलग-अलग हिस्सों में संघ के कार्यक्रमों में एक लाख सेवकों की संख्या में इजाफा हुआ है.
आरएसएस के कद्दावर नेताओं में से एक भैय्या जी जोशी ने कहा कि देश की जनभावना यही है कि जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो। सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र पर वो कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन लोगों को उम्मीद थी कि 29 अक्टूबर को सुनवाई होगी और दीपावली तक इस केस में प्रगति देखने को मिलेगा। लेकिन न्यायालय को लगता है कि लोगों की आस्था से जुड़ा मामला उसकी प्राथमिकता में नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट को समझनी चाहिए हिंदू पक्ष की  भावनाएं
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भैय्याजी ने कहा कि भगवान राम हर जगह हैं, कोई इस बात को माने या फिर न माने. राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण मामले में सुप्रीम कोर्ट को हिंदू पक्ष की भावनाओं को समझना चाहिए.