Showing posts with label bjp delhi unit. Show all posts
Showing posts with label bjp delhi unit. Show all posts

दिल्ली भाजपा में फूट? भाजपा सांसद ने ही दिए संकेत

Image result for रमेश बिधूड़ी
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दावा किया है कि अगर पार्टी के नेता एकजुट होकर काम करते तो हालिया लोकसभा चुनाव में पार्टी और अधिक वोट हासिल कर सकती थी। उनके बयान को पार्टी की दिल्ली इकाई के भीतर मतभेद होने का संकेत माना जा रहा है। बिना किसी का नाम लिए बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेता चुनाव के दौरान उनके खिलाफ काम कर रहे थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिल्ली की सभी सीटों पर जीत मिली थी। 
दिल्ली भाजपा की ‘सोशल मीडिया मीट' में जुलाई 30 को बिधूड़ी ने कहा, ‘‘अगर आप रमेश बिधूड़ी पर प्रहार करेंगे तो पार्टी को भी नुकसान होगा और आपको कुछ नहीं मिलेगा। पार्टी के सत्ता में आने पर ही आपको कुछ हासिल होगा। अगर ऐसी चीजें नहीं होती तो हम लोकसभा चुनाव में 57 प्रतिशत वोट की बजाए 62 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल कर सकते थे।''
चित्र देख कर बताइये
विधायक महोदय
 "कौन पियेगा इस पानी को?"
 

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 303 सीटें जरूर अर्जित कर मोदी को पुनः सत्ता सौंपी है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह मोदी-योगी-अमित की मेहनत से, स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों की वजह से नहीं। प्रमाण के रूप में जीत का अंतर देखा जा सकता है। वैसे तो जीत तो एक वोट से भी होती है। व्हाट्सअप पर फोटो डालने से कुछ नहीं होता, नगर निगम और विधान सभा चुनाव नेता की लोकप्रियता पर जीते जाते हैं, अब मै आपको शाहदरा लेकर चलता हूँ, एक जगह विधायक है भाजपा का और दूसरी तरफ है आप का, कब नलों में गन्दा पानी आ जाये पता नहीं, अचानक देखने पर मोटर बंद कर पूरी टंकी खाली करनी पड़ती है। मैंने कई बार विधायक के फेसबुक पर गंदे पानी की फोटो डालने पर, मेरे परिचित के घर कार्यकर्ता शिकायत करने पहुँच गए कि "साहब की फेसबुक पर क्यों शिकायत करवाई?" जबकि बेशर्म और हरामखोर कार्यकर्ता साथ वाली गली में रहते हैं। सांसद क्षेत्र का दौरा नहीं कर सकता, लेकिन पार्षद और विधायक को क्षेत्र में दौरा कर जन समस्याओं को सुनने जा सकता है, नहीं जी साहब के ऑफिस में आकर लिखवाओ, तब विचार होगा। जिस विधायक के ऐसे विचार हों, न ही ऐसा विधायक और न ही उसके कार्यकर्ता वोट के हक़दार हैं। वोट मांगने घर-घर जाएंगे, पैर छुएंगे, आशीर्वाद दो। अच्छे नाटककार हैं। स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्य मोदी-योगी-अमित के अनुरूप नहीं हो रहा। गिनती के विधायक हो, इनका कर्त्तव्य था कि ऐसा काम करते जो साथ के के क्षेत्र को भी प्रभावित कर, भाजपा का जनादेश बढ़ता। फिर वही बात, दिल्ली में सातों सीटें मोदी के नाम पर, किसी सांसद अथवा स्थानीय नेताओं के दम पर नहीं। जबकि जनसंघ के कार्यकाल में हर गली का कार्यकर्ता जन समस्या को अपने नेता तक पहुंचाता था, चाहे वह पराजित क्यों न हुआ हो, यही कारण था, जनसंघ हर नागरिक के दिल में समाये हुए थी। 
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से बदला लेने के लिए पार्टी के मंच का इस्तेमाल किया। उन्होंने मौके पर मौजूद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘कभी-कभी हम पार्टी के मंच का इस्तेमाल बदला लेने के लिए करने लगते हैं। सोशल मीडिया टीम को इसे देखना चाहिए। मनोज मुझसे सहमत नहीं होंगे, लेकिन इस पर फैसला लेना चाहिए।''
अवलोकन करें:-

About this website
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
राजनेता चाहे जिस तरह की राजनीति खेले, लेकिन जनता उनसे दस कदम आगे ही चलती है। आज नेता समाज जिस तरह तुष्टिकरण नीति अपन...


NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
चाँदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार डॉ हर्षवर्धन के कार्यक्रम की सुचना में भयंकर चूक। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, आम घटना अथव.....
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार लोकसभा चुनावों के लिए पांचवें चरण की वोटिंग के बाद देश में अगली सरकार फिर से नरेन्द्र ...

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 23 मई को नतीजे घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे अधिक सांसदों वाली पा...

चलो देर आए, दुरुस्त आए। बिधूड़ी ने जिस बात को आज उजागर किया है, मै अपने इस ब्लॉग कई बार लिख चुका हूँ, जिसे पार्टी के चमचों--इस शब्द का जानबूझ कर प्रयोग कर रहा हूँ-- ने पार्टी विरोधी कहकर अपनी वाह-वाही को बनाये रखने के लिए उच्च पदाधिकारियों को भ्रमित कर किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। हकीकत यह है, जिसे देखो मोदी-योगी-अमित के करिश्मा पर ही अधीन रहते हैं। जिला चाँदनी चौक में ही कम से कम तीन मंडल ऐसे हैं, जो 1977 में जनता पार्टी बनने के बाद से आज तक संगठित नहीं हो पाए। कौन है कसूरवार, चमचे पदाधिकारियों के पास कुछ पकवान ले जाकर उनको खुश कर भ्रमित कर अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। जिसे देख एवं विचारने से यही निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि आज की भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी जो भारतीय जनसंघ के समय थी। बिधूड़ी ने जो दर्द बयां किया है, केन्द्रीय पदाधिकारियों को उसे गंभीरता से लेकर मंथन करना होगा, अन्यथा मोदी-योगी-अमित की मेहनत पर पानी फेर दिया जाएगा। क्यों मोदी-योगी-अमित की मेहनत व्यर्थ कर रहे हो। वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शायद यह जानने का कष्ट किया होगा कि जनसंघ कालीन कमर्ठ कार्यकर्ता कहाँ है? क्यों उन्हें उपेक्षित किया हुआ है?  

मोदी के नशे में चूर दिल्ली भाजपा

चाँदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार डॉ हर्षवर्धन के कार्यक्रम की सुचना में भयंकर चूक। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, आम घटना अथवा दुर्घटना है यानि गलती आम बात है। दरअसल, दिल्ली भाजपा मोदी के नशे में इतनी चूर हो चुकी है, क्योकि जनसेवा को व्यापार बनाने वाले दूसरे दलों की भाँति भाजपा में कम नहीं। अकेला मोदी क्या करेगा? क्षेत्र में सांसद कब आया, कब गया, क्यों आया था, क्या करने आया था, साथ वाले मौहल्ले को नहीं मालूम होता? कुछ वर्षो पूर्व क्षेत्र में निगम पार्षद के क्षेत्र में दौरा करने पर शोर मच जाता था, क्योकि उन दिनों मंडल से लेकर निर्वाचित सदस्य में जनसेवा भावना थी, जो आज बिल्कुल नदारत है। पदाधिकारियों को असली मुद्दे उठाने की, कार्यकर्ताओं को संगठित रखने, उनकी समस्याओं को सुनने की किसी को फुर्सत नहीं। मतदान तिथि सिर पर है, गली-कूचों में कोई प्रचार नहीं। पिछले तीन/चार चुनावों से मतदाता सूची तक चेक नहीं हो रहीं। मोदी-योगी के परिश्रम पर आश्रित हैं।
निम्न सूचना में भयंकर गलती(देखिए रंगीन अंश) के कारण मोदी को कितनी क्षति होगी, इसका किसी को दर्द नहीं। आखिर दिल्ली भाजपा कब कमर्ठ होगी? मतदान समाप्त होने उपरान्त, मोदी-योगी-अमित को इन गम्भीर मुद्दों पर मन्थन करना चाहिए। सरकार तो नरेन्द्र मोदी की ही बनेगी और पिछली बार के मुकाबले अधिक सीटों से बनेगी।
आवश्यक सूचना 
 चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से  लोकप्रिय सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ हर्षवर्धन जी के रोड शो 07.05.2019 मंगलवार
दोपहर 4:00 बजे
स्टार्टिंग प्वाइंट- राज राजेश्वरी देवी मंदिर निकट क्वीन मैरी स्कूल सराय फूस डीडीए फ्लैट तीस हजारी पंडित राजेंद्र शर्मा जी का निवास से शुरू होकर काली मंदिर तीस हजारी राजेंद्र मार्केट खन्ना मार्केट मोरी गेट गोल चक्कर मद्रासी बस्ती कुचा महोतर खान से फतेहपुरी को जाएगी !
  सभी  जिला व मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा  अध्यक्ष ओर सभी अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारी को स्पेशल रथ दिया गया है जिसमें वो बैठ कर डा० हर्षवर्धन जी के साथ रोड शो मे चलेगे ओर उनकी जीत के लिए जनता से आह्वान करेगे ! आप सभी गणमान्य लोगो का आना अति आवश्यक है !आप हमारे लिए आदरणीय है
  साथियों सहित अवश्य रहे

 आगामी कार्यक्रम 

मोदी जी की रैली 8 मई 2019 रविवार Sunday
शाम 4बजे रामलीला मैदान

🌷 फिर एक बार 🌹मोदी सरकार🌷

अरविंद गर्ग
जिला अध्यक्ष भाजपा चाँदनी चौक
प्रदीप कुमार बैरवा
जिला अध्यक्ष भाजपा चाँदनी चौक अनुसूचित जाति मोर्चा